विधि विभाग में लीगल रिसर्च पर कार्यशाला, छात्रों को आधुनिक ई-रिसोर्सेज की दी जानकारी
रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के विधि विभाग में आज मनुपात्रा एआईआर एंड अदर ई-रिसोर्सेज फॉर लीगल रिसर्च विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विवेकानंद पुस्तकालय द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य एलएलएम विद्यार्थियों व शोधार्थियों को आधुनिक डिजिटल शोध साधनों से परिचित कराना रहा।
कार्यशाला में विवेकानंद पुस्तकालय के विशेषज्ञों डॉ. बलविंदर, डॉ. सीमा रानी और डॉ. सुरेंद्र सिंह तंवर ने ई-लाइब्रेरी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय में गुणवत्तापूर्ण शोध का आधार बन चुके हैं।
विशेष सत्र में अर्पित जैन ने मनुपात्रा के उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने एआई आधारित फीचर्स, केस लॉ विश्लेषण, सिटेशन ट्रैकिंग और लीगल डॉक्यूमेंटेशन की आधुनिक तकनीकों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। वहीं, अमन शर्मा और विशाल सिंह ने गेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कानूनी इतिहास और आर्काइव संसाधनों तक पहुंच के तरीके समझाए। कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अंजलि वर्मा और डॉ. परविंदर सोलंकी ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू देहमीवाल सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment