Breaking

Friday, April 10, 2026

8 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा जुलाना नई अनाज मंडी का विस्तार

8 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा जुलाना नई अनाज मंडी का विस्तार
जींद : जुलाना की नई अनाज मंडी में किसान और आढ़ती सरकार से अपनी अपनी मांग कर रहे हैं, इन सबके बीच हरियाणा सरकार नें नई अनाज मंडी के तीसरे चरण के विस्तार और किसान हित में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 8 करोड़ 31 लाख का फंड जारी कर दिया है। मार्केटिंग कमेटी के ई-टेंडर के जरिये सक्षम एजेंसी को इस कार्य को करने की ज़िम्मेदारी मिलेगी।
जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी नें फोन पर बताया कि हमनें जुलाना के आढ़तियों और किसानों के हित में जुलाना मार्केटिंग कमेटी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री से इस फंड को जारी करने की सिफारिश की थी। जुलानावासियों की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा जी और कृष्ण लाल पंवार का धन्यवाद। इस फंड से जो अभी नई अनाज मंडी में कमियां हैं उसे पूरा किया जायेगा, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों और आढ़ती व्यापारियों को होगा।

No comments:

Post a Comment