Breaking

Friday, April 10, 2026

जींद में मैन्युफैक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, सतीश ढिल्लों बने प्रधान

जींद में मैन्युफैक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, सतीश ढिल्लों बने प्रधान
जींद : मैन्युफैक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक उत्सव होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के अनेक उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना रहा जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अपना इस्तीफा दे दिया जिसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सतीश ढिल्लो को प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं आशीष सिंगला एवं मुकेश सिंगला को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजेश सैनी को सचिव तथा राजकुमार वर्मा को कैशियर चुना गया। इसके अतिरिक्त संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राजीव गोयल, राजेश सिंगला, राकेश कुमार, मनोज अग्रवाल, सोमनाथ गोयल, सन्नी बुरे वाला, विकास एवं दिनेश गर्ग को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, प्रवीण जिंदल, जय भगवान सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन के हित में कार्य करते हुए उद्योगों के विकास और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment