Breaking

Wednesday, April 1, 2026

नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसपी कुलदीप सिंह सम्मानित

नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसपी कुलदीप सिंह सम्मानित

नशामुक्त समाज का निर्माण सभी के सहयोग से ही संभव— कुलदीप सिंह
जींद : महात्मा गांधी शिक्षा एवम् समाज विकास संगठन, द्वारा जिले में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक  कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कुमार शर्मा तथा समाजसेवी राकेश ग्रोवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि एसपी कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में जिले में नशामुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम समाज में देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को देखते हुए संस्था द्वारा उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर  एसपी कुलदीप सिंह ने संस्था का सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को सही दिशा देना और उन्हें नशे से दूर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, अभिभावकों और युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि एक सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।
वहीं संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, विशेषकर युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में एसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में चल रहा नशामुक्ति अभियान अत्यंत सराहनीय है। उनके प्रयासों से युवाओं में जागरूकता बढ़ रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। संस्था की ओर से एसपी कुलदीप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment