Breaking

Thursday, May 14, 2026

गुरुग्राम में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर से कोडीन सिरप सप्लाई करने वाले 2 आरोपी दबोचे।

गुरुग्राम में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, मेडिकल स्टोर से कोडीन सिरप सप्लाई करने वाले 2 आरोपी दबोचे।
 गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाएं सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले झाड़सा चौक स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर संचालक दीपक नागपाल को पकड़ा गया था। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर और कार से भारी मात्रा में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बरामद हुई थीं।
पुलिस के अनुसार दीपक नागपाल के कब्जे से 2250 ट्रामासे-पी टैबलेट, 220 बोतल कोफ्रीक्स सिरप (कोडीन युक्त) और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई थी। आरोपी इन दवाइयों का कोई वैध लाइसेंस या खरीद रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका, जिसके बाद थाना सदर गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर ने 13 मई को मोहित रोहिल्ला उर्फ मोगली और हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि मोहित ने ये नशीली दवाइयां दीपक नागपाल को सप्लाई की थीं, जबकि मोहित ने यह माल हिमांशु से खरीदा था। हिमांशु खुद गुरुग्राम में मेडिकल स्टोर चलाता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment