Breaking

Wednesday, May 20, 2026

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेला लेंग का दावा- इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक अकाउंट सस्पेंड किए गए!

पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेला लेंग का दावा- इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक अकाउंट सस्पेंड किए गए
नई दिल्ली:ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेला लेंग ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था लेकिन पीएम बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए थे।
ओस्लो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछकर चर्चा में आईं नॉर्वे की पत्रकार हेला लेंग ने दावा किया है कि उनका फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके ये बात कही।
उन्होंने लिखा, "अगर आप इंस्टाग्राम या फ़ेसबुक पर मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे दोनों अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं. मैं ज़्यादा से ज़्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे जवाब देने में देरी होगी. मुझे उम्मीद है कि मुझे मेरे अकाउंट वापस मिल जाएंगे.
इससे पहले उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, "पूरे दिन मुझे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करने में परेशानी होती रही. अब मेरा अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. प्रेस की आज़ादी के लिए यह चुकाई गई एक छोटी क़ीमत है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था.
ग़ौरलतब है कि नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे से मीटिंग के बाद जब पीएम मोदी जा रहे थे तब हेला लेंग ने उनसे सवाल पूछा था लेकिन पीएम बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए.

No comments:

Post a Comment