Breaking

Monday, June 1, 2026

*महिला थाना हिसार की बड़ी सफलता* *दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के मामले में आरोपी सोनू गिरफ्तार*

*महिला थाना हिसार की बड़ी सफलता*
*दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के मामले में आरोपी सोनू गिरफ्तार*
हिसार : महिला थाना हिसार पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो अधिनियम के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी कुम्हार धर्मशाला, नलवा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 
महिला थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 मई 2026 को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत जांच शुरू की गई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी भूपेन्द्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महिला थाना हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। हिसार पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों पर लगातार कड़ी नजर।

No comments:

Post a Comment