Breaking

Tuesday, June 30, 2026

उदयवीर कुश्ती अखाड़ा ने समाजसेवी आशुतोष शर्मा को किया सम्मानित

उदयवीर कुश्ती अखाड़ा ने समाजसेवी आशुतोष शर्मा को किया सम्मानित
जींद : उदयवीर कुश्ती अखाड़ा द्वारा आयोजित चौथे विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन बड़े ही भव्य एवं सफल रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, युवाओं के मार्गदर्शन तथा खेलों के प्रति निरंतर सहयोग के लिए युवा समाजसेवी आशुतोष शर्मा को उदयवीर कुश्ती अखाड़ा की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखाड़ा के आयोजक आशीष पहलवान, जसवीर एवं उनकी समस्त टीम ने कहा कि आशुतोष शर्मा लंबे समय से शिक्षा, समाजसेवा, जनकल्याण और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका सहयोग खिलाड़ियों और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है तथा समाजहित के कार्यों में उनकी भागीदारी सराहनीय है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत आशुतोष शर्मा ने उदयवीर कुश्ती अखाड़ा द्वारा आयोजित चौथे विशाल कुश्ती दंगल के सफल एवं भव्य आयोजन पर आयोजक भाई आशीष पहलवान, भाई जसवीर एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस गरिमामय आयोजन में उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आत्मीयता मिली, उसके लिए वे अखाड़ा परिवार के सदैव आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रति अखाड़ा परिवार का समर्पण और भारतीय कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाने का उनका प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की भी प्रेरणा देते हैं।
आशुतोष शर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उदयवीर कुश्ती अखाड़ा निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे और भविष्य में भी ऐसे भव्य दंगल आयोजित करता रहे, जिससे भारतीय कुश्ती की गौरवशाली परंपरा और अधिक मजबूत हो तथा युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से राष्ट्र का नाम रोशन करे।
कार्यक्रम के अंत में आशुतोष शर्मा ने एक बार पुनः आयोजक भाई आशीष पहलवान, भाई जसवीर एवं उनकी समस्त टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अखाड़े की निरंतर उन्नति की मंगलकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment