थाना सदर जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के कुख्यात भैंस चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
जींद: पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सदर जींद पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पशु चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पकड़े हैं आरोपियों कि पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिला निवासी सारिक और रासीद के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर जींद प्रबंधक अफसर पी/उप निरीक्षक मनीष ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला कविता निवासी ईंटल खुर्द, जींद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 30.11.2025 की रात को अज्ञात चोर उनके पशुओं के घेर से एक भैंस और दो कटड़ी को एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में लादकर चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सदर जींद में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। तफ्तीश के दौरान सामने आया कि आरोपी सारिक वासी यूसुफपुर उर्फ चौतरा, जिला शामली, उत्तर प्रदेश व रासीद वासी: मण्डावर जिला शामली, उत्तर प्रदेश जो थाना जुलाना के एक अन्य चोरी के मामले में जिला जेल जींद में बंद थे। थाना सदर जींद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माननीय अदालत से दोनों आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उन्हें गहन पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रासीद की निशानदेही पर 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके ज़िला जेल भेज दिया गया है ।
No comments:
Post a Comment