जींद : ( संजय कुमार) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जींद में "12 साल विश्वास के, जनकल्याण के" विषय पर प्रबुद्धजन सम्मेलन का गरिमामय एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह ढुल ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ. मदन लाल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजयपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन और अंत्योदय की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है तथा देश आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विजयपाल ने उपस्थित प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे समाज में जनजागरण का कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों एवं संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज का मार्गदर्शन करने वाली शक्ति हैं और उनके सहयोग से विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह ढुल ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव, सुझाव और सकारात्मक सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों से राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित के संकल्प, विकसित भारत के लक्ष्य तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने विचार साझा करते हुए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन "12 साल विश्वास के, जनकल्याण के" के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल, सरदार जितेंद्र रोड, डॉ. ओमप्रकाश पहल, जींद नगर परिषद चेयरमैन डॉ. अनुराधा सैनी, साधु राम, सोहन सिंह रजाना मंडल महामंत्री, मार्किट कमेटी चेयरमैन बबलू गोयल, मदन गोयल, पुरुषोत्तम शर्मा संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ, सुभाष शर्मा संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, रवि थनई , ललित मित्तल, सक्षम भाटिया, सतीश शर्मा, सचिन अत्री, डॉ नीरजा गोस्वाम, रामफल मोरखी, नारायण दत्त , राज कुमार सैनी विजेंद्र, अनिल सैनी, गुरलाल संधू , गुलशन परुथी, डॉ संजय जांगड़ा , दिनेश व्यास, रमेश नायक, दिनेश व्यास, सुरेश जागलान हरि मोहन नागर गीता बिटानी गीता सैनी कृष्ण खातला श्रवण मंडी सबलराज पांचाल बिजेन्दर ढांडा सहित जिले के डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, उद्योगपति, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक, सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment