भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से श्री प्रदीप कुमार व श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा अधीक्षक के पद से अपनी दीर्घकालीन और उत्कृष्ट सेवाओं को पूर्ण करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने सेवानिवृत्त हुए दोनों अधिकारियों को शुभकमनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि श्री प्रदीप कुमार, अधीक्षक 35 वर्ष 02 महीने 26 दिन व श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अधीक्षक 33 वर्ष 03 महीने तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुए हैं।
उन्होंने सेवानिवृत हुए दोनों अधिकारियों को उनके कार्य के प्रति समर्पण और लंबी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शिक्षा बोर्ड के विकास में उनकी निष्ठा और लगन हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि बोर्ड कर्मी अपनी सक्रिय सहभागिता को बढ़ाते हुए पूर्ण कत्र्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करें। उन्होंने दोनों अधिकारियों को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया।
सेवानिवृत हो रहे अधिकारियों ने अपने विदाई भाषण में भावुक होते हुए बोर्ड परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में परिवार की तरह काम किया है। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे अधिकारियों के परिजन व बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment