Breaking

Tuesday, June 30, 2026

आईजीयू व संबद्ध महाविद्यालयों में तृतीय सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर के दाखिले आरंभ

आईजीयू व संबद्ध महाविद्यालयों में तृतीय सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर के दाखिले आरंभ
चंडीगढ़ - इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के शैक्षणिक विभागों एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में तीसरे सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर के दाखिले के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क 20 जुलाई 2026 तक जमा करवा सकते हैं। इसके पश्चात 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक ₹1000 विलंब शुल्क तथा 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ₹2000 विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद 11 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ₹3000 विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं परन्तु इसके लिए कुलपति की अनुमति अनिवार्य होगी। 

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कक्षाएं 20 जुलाई 2026 से आरंभ होंगी। सभी विद्यार्थियों को तीसरे सेमेस्टर व इसके आगे के सेमेस्टर की फीस निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज जिनमें ऐसे प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं जहां तीसरे सेमेस्टर में एडमिशन राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाना है, उनकी फीस ऑनलाइन माध्यम से सरकार के निर्देशों के अनुसार जमा करवाई जाएगी। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी गई है।

No comments:

Post a Comment