*समाज के सांस्कृतिक विकास व उत्थान में कला का महत्वपूर्ण योगदान : डॉ हनीफ़ भाटी*
बाल कलाकारों के हुनर को निखार रही चित्रकला कार्यशाला
जींद : हरियाणा कला परिषद एवं सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में बच्चे अपने हुनर को नई उड़ान दे रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य बाल कलाकारों को चित्रकला की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराकर भविष्य के कुशल कलाकार तैयार करना है।
कार्यशाला में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा कला परिषद और सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसायटी निरंतर प्रयासरत हैं। बच्चे विभिन्न विषयों पर सुंदर कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज कार्यशाला का अवलोकन प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ हनीफ़ भाटी , समाजसेवी पूनम व डॉ सुधा मल्होत्रा ने किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने विचार भी साझा किए।
इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक कौशिक एवं सुमित आर्य उपस्थित रहे। साथ ही मुकीम, जतिन, आशु और रजनी ने भी बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।
कार्यशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उनकी रचनात्मकता और कला के प्रति समर्पण यह संकेत देते हैं कि भविष्य में यही बाल कलाकार कला जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।
No comments:
Post a Comment