जिला कारागार में भी अनपढ़ का कलंक हटाने का मादा, 60 बंदियों ने दी उल्लास के तहत परीक्षा
शिक्षा से वंचित रह गए लोगों के को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे की कवायद
226 परीक्षा केंद्रों पर 15 साल से अधिक उम्र के 2903 वयस्कों ने दी परीक्षा
पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 860 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2043 रही
जींद: उल्लास कार्यक्रम के तहत जींद जिले में रविवार को 226 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 साल से अधिक उम्र के 2903 वयस्क शामिल रहे। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 860 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 2043 रही। एक महीने बाद परीक्षा का परिणाम आएगा। जिला जींद जेल के अंदर 60 बदियों का उल्लास का पेपर लिया गया। जिसमें 53 पुरुष बंदी थे और सात महिला बंदी थी। यह पेपर सुबह 10 बजे शुरू किया गयाए इसमें पुरुष बंदियो का पुरुष वार्ड में पेपर लिया गया और महिला बंदियों का महिला वार्ड में सुरक्षित तरीके से पेपर लिया गया। जिला जींद जेल के अंदर टोटल 81 बंदियों ने उल्लास के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 21 बंदियो की जमानत हो चुकी थी। इसलिए पेपर नहीं दे पाए और 60 बंदियों का पेपर लिया गया।
बता दें कि किन्हीं कारणों से शिक्षा से वंचित रह गए लोगों के को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए उल्लास योजना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सफल परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्ति विद्यालय शिक्षण संस्थान से बुनियादी साक्षरता का प्रमाण पत्र दिया जाता है। परीक्षा 150 नंबरों की होती है, जिसमें से व्यस्क को 33 प्रतिशत नंबर लेने जरूरी होते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार भारत सरकार ने 2022 से पांच साल की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम नामक उल्लास नामक केंद्र प्रायोजित योजना शुरु की थी। योजना का प्रारंभिक उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्हें खुद को शिक्षित करने का अवसर नहीं मिला है। यह न केवल शिक्षार्थियों को पढऩे, लिखने और संख्यात्मक कौशल प्राप्त करने की अनुमति देता है बल्कि आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करते हुए महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ के साथ समृद्ध भी करता है। यह योजना स्वयंसेवा व सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देता है।
*उल्लास योजना के बुजुर्ग लोगों के जीवन में भी अच्छे बदलाव आए : डीईओ*
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी व उल्लास योजना के जिला नोडल अधिकारी आनंद सहारण ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से जिले में नवसाक्षरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। उल्लास योजना के बुजुर्ग लोगों के जीवन में भी अच्छे बदलाव आए हैं। वह घर के खर्च, टिकट लेने व नाप तौल व बैंकों में हस्ताक्षर करने लगे हैं।
ब्लाक अनुसार परीक्षा केंद्रों व अभ्यर्थियों की जानकारी
ब्लाक पुरुष अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थी कुल अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र
अलेवा 39 70 109 17
जींद 202 595 797 58
जुलाना 179 398 577 22
नरवाना 228 490 718 55
पिल्लूखेड़ा 34 129 163 18
सफीदों 65 159 224 30
उचाना 60 195 285 25
No comments:
Post a Comment