Breaking

Monday, September 21, 2026

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेवारी : एसपी कुलदीप सिंह

विदेशी जासूसी एजेंसियों के डिजिटल जाल से सावधान
लालच और भावनात्मक बहकावे में आकर ना करें कोई गोपनीय जानकारी सांझा
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेवारी : एसपी कुलदीप सिंह
जींद : जींद पुलिस ने आमजन विशेषकर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विदेशी जासूसी एजेंसियां, खासकर पाकिस्तानी एजेंसियां सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही हैं। इस आशंका को देखते हुए जींद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ये एजेंसियां फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, अनजान कॉल, मैसेज, ऑनलाइन नौकरी,  पैसे कमाने के आकर्षक ऑफर, गेमिंग लॉटरी, हनीट्रैप और धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर संपर्क करती हैं। संदिग्ध मोबाइल ऐप और लिंक भी भेजे जाते हैं। फर्जी नाम और फोटो से दोस्ती करने, आकर्षक पार्ट टाइम जॉब या ज्यादा पैसे का लालच देने, व्हाट्सहप, टेलीग्राम पर लगातार बातचीत कर विश्वास कायम करने और भावनात्मक संबंधों के जरिए निजी जानकारी या फोटो हासिल करने जैसे तरीके अपनाए जाते हैं। फर्जी लिंक, एपीके या ऐप भेजकर मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश भी की जाती है। सैन्य, सरकारी संस्थानों, पुलिस या अन्य संवेदनशील जगहों से जुड़ी जानकारी मांगने और धार्मिक, देशभक्ति भावनाओं या आर्थिक परेशानी का फायदा उठाने जैसे मामले भी सामने आ सकते हैं।
ऐसे करें बचाव
1. फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, अनजान कॉल, मैसेज, ऑनलाइन नौकरी,  पैसे कमाने के ऑफर, गेमिंग, लॉटरी, हनीट्रैप, धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर संपर्क करने वाले लोगों तथा संदिग्ध मोबाइल ऐप लिंक से विशेष रूप से सावधान रहें।
2. सोशल मीडिया पर फर्जी नाम और फोटो से प्रोफाइल बना कर दोस्ती करना।
3. आकर्षक ऑनलाइन जॉब, पार्ट टाइम काम या ज्यादा पैसे कमाने का लालच देना।
4. व्हाट्सअप, टेलीग्राम आदि पर लगातार बातचीत कर विश्वास कायम करना।
5. हनीट्रैप या भावनात्मक संबंधों के माध्यम से निजी जानकारी अथवा फोटो प्राप्त करना।
6. फर्जी लिंक, एपीके या एप भेजकर मोबाइल एवं सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच बनाने का प्रयास करना।
7. सैन्य, सरकारी संस्थानों, पुलिस जैसे महत्वपूर्ण स्थानों या अन्य संवेदनशील गतिविधियों से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास।
8. धार्मिक, देशभक्ति भावनाओं अथवा आर्थिक परेशानी का फायदा उठाकर युवाओं को प्रभावित करना आदि हो सकते हैं।
किसी भी अनजान से निजी जानकारी शेयर न करें

किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, पहचान पत्र, बैंक संबंधी डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड, लाइव लोकेशन, फोटो, वीडियो या सरकारी संवेदनशील जगहों से जुड़ी कोई भी जानकारी कभी सांझा न करें। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एप डाउनलोड न करें। सोशल मीडिया पर मिले किसी भी नौकरी या पैसे कमाने के ऑफर की पहले पूरी जांच करें।
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेवारी : एसपी कुलदीप सिंह

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नही बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति अनजान ऑनलाइन दोस्ती, नौकरी या आर्थिक लाभ के लालच में आकर निजी या संवेदनशील जानकारी साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी छोटी सी सावधानी बड़े नुकसान को रोक सकती है। सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखें,  अनजान लोगों की फे्रंड रिक्वेस्ट और मैसेज स्वीकार करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लालच से बचें, अनजान ऑनलाइन दोस्ती से सावधान रहेंख् गोपनीय जानकारी साझा न करें और देश की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment