जींद : वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र *हार्दिक यादव* पुत्र श्री नवीन यादव, ने कराटे की *राज्य स्तरीय प्रतियोगिता* में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 किलोग्राम (U/19) वर्ग में *स्वर्ण पदक* जीतकर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
कराटे प्रतियोगिता में हार्दिक ने अपने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।हार्दिक की इस शानदार कराटे उपलब्धि पर पूरे वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिली है।
विद्यालय के निदेशक *डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा* जी ने हार्दिक की कराटे में स्वर्णिम सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने हार्दिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उपनिदेशक *श्री आशुतोष शर्मा* जी ने हार्दिक के शानदार कराटे प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने हार्दिक को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती *सुकीर्ति गौतम* जी ने भी हार्दिक को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय को अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ी पर गर्व है। उन्होंने हार्दिक के निरंतर सफलता की कामना की। हार्दिक की यह स्वर्णिम सफलता विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और लगन से सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment