Breaking

Thursday, September 3, 2026

घरेलू विवाद में बेटे ने मां की ह*त्या की, वारदात के बाद फरार

घरेलू विवाद में बेटे ने मां की ह*त्या की, वारदात के बाद फरार:

लखमीरवाला पाथरी में 65 वर्षीय रोशनी देवी की मौ*त, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जींद : लखमीरवाला पाथरी गांव में बुधवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक युवक द्वारा अपनी 65 वर्षीय मां की तेजधार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
*कहासुनी के बाद मां पर किया हमला*

पुलिस के अनुसार लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का बुधवार रात अपनी मां रोशनी देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने के बाद बसाऊ ने कथित तौर पर तेजधार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में रोशनी देवी की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पड़ोसियों को वारदात का पता वीरवार सुबह चला, जब उन्होंने घर में रोशनी देवी को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
*नशे को लेकर अक्सर होता था विवाद*

परिजनों के अनुसार आरोपी बसाऊ नशे का आदी बताया जा रहा है। नशे की बात को लेकर उसका अपनी मां के साथ अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी कारण कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
*आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस*

वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
सदर थाना पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment