Breaking

Wednesday, September 23, 2026

नशामुक्ति कार्यक्रम में मासूम शर्मा को बुलाने पर वि+वा+द, ट्रोलिंग के बाद कार्यक्रम स्थगित

नशामुक्ति कार्यक्रम में मासूम शर्मा को बुलाने पर वि+वा+द, ट्रोलिंग के बाद कार्यक्रम स्थगित
जींद : हरियाणा के जींद में 27 सितंबर को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) में प्रस्तावित नशामुक्ति जनजागरण कार्यक्रम विवादों में घिर गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तुति प्रस्तावित थी।
जींद पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया था, जिसमें डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह की मौजूदगी के साथ मासूम शर्मा का नाम भी शामिल था।
पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने मासूम शर्मा को लेकर उनकी कथित शराब सेवन से जुड़ी पुरानी बातों का हवाला देते हुए कार्यक्रम में बुलाए जाने पर आपत्ति जताई।
एक यूजर ने कमेंट किया— “किसी और को बुला लो, इसकी तो खुद दारू बंद नहीं हो रही।” वहीं अन्य यूजर्स ने भी सवाल उठाए कि नशामुक्ति अभियान में ऐसे कलाकार को क्यों बुलाया जा रहा है।
मासूम शर्मा के पुराने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू की चर्चा भी सोशल मीडिया पर हुई, जिसमें शराब को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था। इसके अलावा देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा शराब से जुड़ा कथित बयान भी यूजर्स ने शेयर किया।
विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार रात जींद पुलिस ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थगित करने का पोस्टर जारी कर दिया।
वहीं, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ADC प्रदीप कुमार से भी कार्यक्रम को लेकर सवाल किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी होने से इनकार किया था।
फिलहाल कार्यक्रम स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 
#jind #masumsharma #haryanabulletinnews 

No comments:

Post a Comment