Breaking

Wednesday, September 23, 2026

अग्रोहा धाम मेले के प्रचार प्रसार की पूरे प्रदेश की कमान मिलने पर प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल को दी बधाई

अग्रोहा धाम मेले के प्रचार प्रसार की पूरे प्रदेश की कमान मिलने पर प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल को दी बधाई
जींद : आगामी 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता एवं जींद के प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल को अग्रोहा मेले के व्यापक प्रचार प्रसार की पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई और बुक्का भेंट कर उनका स्वागत किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा गोयल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उप प्रधान सावर गर्ग व महासचिव रामधन जैन ने कहा कि राजकुमार गोयल पिछले तीन दशकों से अग्रोहा धाम और वैश्य समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। समाज हित में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए ही यह बड़ा दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के महासचिव रामधन जैन, कोषाध्यक्ष पवन बंसल व सचिव मनीष गर्ग ने कहा कि राजकुमार गोयल को यह जिम्मेदारी मिलने से समाज में हर्ष की लहर है। उनकी अगुवाई में प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से चलेगा। प्रेस प्रवक्ता सोनू जैन व प्रचार सचिव रजत सिंगला ने कहा कि शरद पूर्णिमा मेले में देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और डॉ. गोयल की टीम हर शहर व गांव तक अग्रोहा धाम का निमंत्रण पहुंचाएगी।
यह जिम्मेवारी मिलने पर राजकुमार गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम केवल किसी एक समाज का नहीं बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र है। उन्होने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हे दी गई है उसे वे पूरे समर्पण और मेहनत से पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि आगामी 25 अक्टूबर के राष्ट्रीय मेले में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुनील गोयल, मनीष गर्ग, सुनील गर्ग, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment