सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
जींद : प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 की अवधि में होने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज 24 सितंबर 2026 को नागरिक अस्पताल जींद के साथ संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य श्री रणधीर सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में एक–दिवसीय "स्वास्थ्य जांच शिविर" का शुभारंभ किया गया। उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही एक सफल एवं सुखी जीवन का आधार है। छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया।
महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ० सुमिता आशरी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रीति एवं डॉ० मोनिका कौशिक ने संयुक्त रूप से इस शिविर का आयोजन किया। छात्राओं एवं महाविद्यालय की महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस शिविर में नागरिक अस्पताल जींद से डॉ मनदीप, अर्बन नोडल ऑफिसर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया गया जिसमें डॉ प्रीति शर्मा, डॉ किरण लता, श्रीमती रेणु, श्रीमती काजल एवं श्रीमती तमन्ना द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, वजन, ऊंचाई, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ दिनचर्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्वस्थ खान-पान अपनाने, पर्याप्त नींद लेने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। लगभग 486 छात्राओं ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
डॉ किरण लता ने छात्राओं को स्वास्थ्य जागरुकता पर एक व्याख्यान भी दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि हमें अपने भोजन का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि खान पान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की उत्पत्ति का मूल कारण है। इसके साथ-साथ यदि किसी को भी माहवारी की संबंधी समस्या है तो उसके लिए विशेष रूप से किस प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं ताकि समय से समाधान किया जा सके। इस विषय में उन्होंने व्यापक रूप से छात्राओं को जानकारी दी। डॉ प्रीति शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की आभा आईडी तैयार करवाई ताकि भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के समय उनका सारा रिकॉर्ड नागरिक अस्पताल में इस आइडी के माध्यम से लिया जा सके। इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ० राजेश बूरा, श्रीमती उर्मिला शर्मा, प्रतिभा दलाल, डॉ० नेहा मित्तल, डॉ० सुमन, डॉ० हिमांशु, संजू, कमलेश, ज्योति, आशा एवं मोनिशा, कुमारी प्रतिभा, नीलू, सुमन, आदि उपस्थित रहे। NSS एवं महिला प्रकोष्ठ की टीम ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्राचार्य महोदय ने सिविल अस्पताल, जींद की चिकित्सा टीम का स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।
No comments:
Post a Comment