रविवार को भी खुलेंगे बैंक, सोमवार से तीन दिन के लिए रहेंगे बंद
ग्राहकों को परेशानी नहीं हो, सभी एटीएम में कैश रखने के निर्देश
लीड बैंक मैनेजर का दावा : कुछ ही कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
यूनियन का दावा : एक भी बैंक नहीं खुलेगा
निजी बैंकों में भी 70 प्रतिशत तक हड़ताल
जींद : युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार से तीन दिवसीय बैंक कर्मचारियों की हडताल शुरू होने जा रही है। जिसके चलते रविवार को बैंक खोले जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति रविवार को अपने बैंक संबंधित कार्य कर बैंक में आकर आम दिनों की तरह ही करवा सकता है। आमजन को कैश को लेकर परेशानी न हो, इसे लेकर लीड बैंक मैनेजर ने बैंकों की हड़ताल को देखते हुए सभी बैंक शाखाओं की जितनी भी एटीएम में सभी पर्याप्त मात्रा में कैश रखने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्राहकों को परेशानी नहीं हो। वहीं उन्होंने दावा भी किया कि बैंक की शाखाएं पूरी तरह बंद नहीं रहेंगी और कुछ कर्मचारी हड़ताल पर रह सकते हैं लेकिन बैंक यूनियनों ने दावा किया कि सरकारी के साथ-साथ कुछ निजी बैंक कर्मचारी भी हड़ताल पर रह सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को तीन दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
*जिलाभर में 131 बैंक शाखाएं*
जिलेभर में एसबीआइए पीएनबी समेत अन्य बैंकों की लगभग 131 शाखाएं हैं। ऐसे में इन बैंक शाखाओं में हड़ताल रहने से बैंक उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन तीन दिनों में यूपीआई या ऑनलाइन लेनदेन जारी रहेगा लेकिन शाखाओं में लेनदेन नहीं होगा। ऐसे में जिन लोगों को पैसों की जरूरत होगीए उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कारोबारियों को प्रतिदिन अपना कैश जमा करवाना पड़ता हैए आरटीजीएस या चेक से पैमेंट करनी होती है, उनको सबसे ज्यादा परेशानी आ सकती है।
*रविवार को आम दिनों की तरह खुलेंगे बैंक*
बैंक यूनियन की हडताल को देखते हुए रविवार को सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं आम दिनों की तरह खुली रहेंगी। इसके लिए अनुमति जारी कर दी गई हैं। बाकायदा बैंक उपभोक्ताओं को लगतार मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। हालांकि ऐसे लिखित में कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। एनआइ एक्ट के तहत रविवार को छुट्टी है, ऐसे में रविवार को बैंक खोले जाने के आदेश जारी नहीं किए जा सकते। इसके लिए केवल अनुमति दी जाती है। जिन बैंक उपभोक्ताओं को लेनदेन करना हैए वह रविवार को कर सकते हैं।
*सप्ताह में पांच दिन कामए दो दिन का अवकाश चाहते हैं बैंक कर्मचारी*
एसबीआई आफिसर यूनियन क्षेत्रीय सचिव राकेश सांगवान ने कहा कि कर्मचारियों का मुख्य मुद्दा बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर है। केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में पांच दिन कार्यदिवस होते हैं। यह नियम तीन जून 1985 से लागू है। आरबीआइए एलआइसीए सेल व भेल के साथ.साथ कारपोरेट आफिस में भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है तो बैंकों में क्यों लागू नहीं किया जा रहा। सोमवार से बुधवार तक सभी सहकारी बैंकों में पूर्णतया हड़ताल रहेगी। इसके अलावा कुछ निजी बैंक शाखाओं में भी हड़ताल रह सकती है। जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करतीए तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि जब विदेशों में पांच दिन काम होता है और दो दिन छुट्टी तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। 2012 से कर्मचारियों की यह मांग चली आ रही है। 2015 में सरकार ने महीने में दो शनिवार की छुट्टी कर दी थी और तीन शनिवार बैंक खुले रखने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मार्च 2024 में आइबी के साथ सेल्टमेंट और एग्रीमेट हुआ था कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू कर दिया जाएगाए लेकिन ढाई साल के बाद भी इसको लेकर कोई आदेश लागू नहीं किए गए हैं।
*रविवार को बैंक खुलने की अनुमति मिली : अनुपम मरांडी*
लीड बैंक मैनेजर अनुपम मरांडी ने कहा कि आनलाइन ट्रांजेक्शन 24 घंटे जारी रहेंगी। हड़ताल का ज्यादा असर नहीं रहेगा। सभी बैंक शाखाओं सोमवार से बुधवार तक खुल रहेंगी। हां कुछ शाखाओं में कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हो सकते हैंए लेकिन सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं। बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रविवार को बैंक खुलने की अनुमति मिली है लेकिन आदेश जारी नहीं हुए हैं। सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली रहेंगी। सभी एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश की व्यवस्था करवा दी गई है।
No comments:
Post a Comment