यात्रियों की कमी के चलते ग्रीनफील्ड हाइवे पर जींद से दिल्ली की ओर जाने वाली बस बंद
जींद बस अड्डा से सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर निकलती थी बस
जींद : यात्रियों की कमी के चलते ग्रीनफील्ड हाइवे से दिल्ली की ओर जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है। जींद से सुबह आठ बजकर 20 मिनट और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर वाया सोनीपत, मुरथल होते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के लिए बस शुरू की गई थी। रोडवेज को उम्मीद थी कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें भी कम समय पर दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी लेकिन यात्रियों की कमी के चलते डिपो को बस बंद करनी पड़ी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो ने दो बस वाया ग्रीनफील्ड हाइवे होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की थी। पहली बस जींद से सुबह सात बजकर 40 मिनट और उसके बाद दूसरी बस दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए वाया गोहाना बाईपास, सोनीपत बाईपास, मुरथल व बहालगढ़ होते हुए दो घंटे में बस दिल्ली पहुंचती थी। इसके बाद समय में बदलाव किया गया। पहली बस सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर जींद से रवाना होती थी, जो 11 बजे वहां से वापसी चलती थी। वहीं दूसरी बस दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए रवाना होती थी, जो शाम पांच बजे दिल्ली से जींद के लिए वापसी आती थी। जबकि वाया रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए यात्रियों को करीब चार घंटे का सफर तय करना पड़ता है। इस मार्ग पर बस का किराया 160 रुपये है। जबकि वाया ग्रीनफील्ड हाईवे के रास्ते 145 रुपये किराया लगता था।
*यात्रियों की संख्या कम होने के चलते उठाया कदम*
जींद बस अड्डा के डीआई देवेंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस के समय में बदलाव भी किया गया था लेकिन यात्रियों की संख्या नहीं बढऩे के कारण बस बंद करनी पड़ी। इन बसों को दूसरे रूट पर चलाया जाएगाए जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी। यात्रियों की संख्या कम होने के चलते वाया ग्रीनफील्ड हाइवे के रास्ते दिल्ली जाने वाली दोनों बस बंद कर दी गई हैं। इस रास्ते से यात्री कम समय में दिल्ली पहुंच जाते थे और वाया रोहतक, बहादुरगढ़ की अपेक्षा किराया भी कम था।
No comments:
Post a Comment