जींद के हथवाला गांव की कबड्डी खिलाड़ी पूजा ने अपने खेल से सबको किया प्रभावित
Jind : जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम का फाइनल मुकाबला शनिवार को ईरान के साथ हुआ। भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में 37-34 से मात दी। सेमीफाइनल में भारत ने नेपाल को 48-24 से हराया था। जबकि भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते। जिसमें बांग्लादेश 42-21, ईरान 37-23 और जापान 50-25 से मात देकर जीत हासिल की थी। टीम में जींद के हथवाला गांव की कबड्डी खिलाड़ी पूजा भी शामिल रही। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। पूजा टीम में रेडर के तौर पर खेलती हैं। अर्जुन अवार्डी पूजा 2023 एशियाई खेलों व 2025 बांग्लादेश में हुए वल्र्ड कप और एशिया गेम्स में भी गोल्ड जीत चुकी है। एशियन गेम्स में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। पिछले साल एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप और महिला कबड्डी वल्र्ड कप में भी देश को विजेता बनाने में पूजा ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि पूजा देश को मैच जीतवाने में अपना योगदान देंगी। हथवाला गांव की रहने वाली पूजा भारतीय महिला कबड्डी की चर्चित खिलाडिय़ों में शामिल रही हैं। वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रह चुकी पूजा ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत से अलग पहचान बनाई। किसान परिवार से आने वाली पूजा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कबड्डी में अपनी प्रतिभा को निखारा और राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहचान बनाई। भाई साहिल की जुलाना में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। पिता धर्मेंद्र किसान हैं। 2022 एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम के स्वर्ण पदक अभियान में उनकी भूमिका रही थी।
ईरान को हरा कर की जीत हासिल
एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबले में भारत ने 42-21 से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम ने रेडिंग और डिफेंस दोनों में बेहतरीन तालमेल दिखाया। मुकाबले के दूसरे हाफ में पूजा ने भी तेज रेड के जरिए अंक जुटाए और टीम की बढ़त बनाए रखने में योगदान दिया। इसके बाद भारत का सामना ईरान से हुआ। ईरान को 37-23 से हराकर भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत की। इसके बाद जापान के खिलाफ भी भारतीय टीम ने 50-25 से जीत दर्ज करते हुए ग्रुप चरण में अपना अजेय अभियान जारी रखा। लगातार जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का मुकाबला नेपाल से हुआ। जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बनाई और स्वर्ण पदक के मुकाबले में ईरान से भिड़ने का टिकट हासिल किया। फाइनल से पहले ही भारतीय टीम का प्रदर्शन यह संकेत दे चुका था कि खिलाड़ी खिताब बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
No comments:
Post a Comment