सोनीपत : रोहतक नहर के पास शुक्रवार सुबह एक बंद बोलेरो गाड़ी में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो दिन पहले ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिजनों के अनुसार, सोनू के सिर और कमर पर चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
*पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।*
आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोनू नहर के पास कैसे पहुंचा। पुलिस युवक के पिछले दो दिनों के घटनाक्रम और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले को हर एंगल से जांच रही है।
No comments:
Post a Comment