एशियन गेम्स 2026
हरियाणा (जींद) के हिमांशु ढिल्लों ने देश को दिलाई दोहरी सफलता।
जींद के अलेवा गांव के हिमांशु ने देश को दिलाए दो रजत पदक।
10 मीटर एयर राइफ़ल टीम इवेंट में जीता रजत पदक।
10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई।
हिमांशु की दोहरी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री नायब सैनी
डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों एशियान गेम्स में 21 सितंबर को होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल में भाग लिया। हिमांशु का मैच सुबह साढ़े छह बजे शुरु हुआ। हिमांशु फिलहाल एलपीयू से बीएससी स्पोर्ट्स कर रहा है। पिता शमशेर ढिल्लों ने बताया कि पिछले साल 16 से 30 अगस्त तक कजाकिस्तान में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में टीम में गोल्ड जीता था। 24 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर 2025 में जूनियर वर्ल्ड कप इंडिविजुअल में गोल्ड और मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। नौ दिसंबर 2025 को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन में नेशनल रिकार्ड मिक्स टीम में तीन गोल्ड मेडल अपने प्रदेश के नाम किए। 2026 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में इंडिविजुअल, मिक्सड टीम में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
No comments:
Post a Comment