पहले ही प्रयास में HCS परीक्षा पास कर SDM बने विकास जांगड़ा, गांव जमालापुर (साल्हावास) जिले झज्जर का नाम किया रोशन
झज्जर : हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर विकास जांगड़ा ने अपने गांव जमालापुर, डाकघर शलावास और जिला झज्जर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विकास जांगड़ा पुत्र रामभगत जांगड़ा एवं पौत्र
मघनी सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। पहले ही प्रयास में HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर SDM (उपमंडल अधिकारी) के पद पर चयनित होना उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।
विकास की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और गांववासियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
विकास जांगड़ा की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
No comments:
Post a Comment