Breaking

Showing posts with label National Bulletin News. Show all posts
Showing posts with label National Bulletin News. Show all posts

Wednesday, April 26, 2023

April 26, 2023

पकड़ा गया कस्टमर्स के करोड़ों डकारने वाला PNB का कैशियर , शाही शौक और सट्टेबाजी में उड़ा दी लोगों की मेहनत की कमाई

पकड़ा गया कस्टमर्स के करोड़ों डकारने वाला PNB का कैशियर , शाही शौक और सट्टेबाजी में  उड़ा दी लोगों की मेहनत की कमाई
कैथल : हरियाणा के कैथल के नौच गांव की  PNB शाखा में नियुक्त इस कैशियर का नाम रामबीर है। उसे पुलिस ने मंगलवार  देर रात गिरफ्तार किया। उससे अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी को तीन पत्ती व ड्रीम-11 जैसे ऑनलाइन गेम पर सट्टा लगाने की लत थी। आरोपी पिछले करीब एक-डेढ़ साल से लोगों के खातों से रुपये निकाल कर सट्टा खेल रहा था। पुलिस उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
*गबन का मामला सोमवार को सामने आया था।*

इस मामले को लेकर बैंक के ग्राहक देर रात तक बैंक के बाहर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी विवेक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत  में बताया कि इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक धर्मपाल गिल ने सदर थाना में पुलिस को शिकायत दी है। प्रबंधक के अनुसार ग्राहक सुरेश कुमार ने बैंक में 21 अप्रैल को डेढ़ लाख रुपये जमा करवाए थे। उस समय कैशियर रामबीर ने ग्राहक से कहा कि सर्वर डाउन है, इसलिए बैलेंस का पता नहीं लग पाएगा। उसके बाद ग्राहक 24 अप्रैल को बैंक गया और अपने पैसे के बारे में पूछताछ की। इस पर आरोपी कैशियर बैंक से निकल गया। उसने इस संबंध में प्रबंधक को लिखित शिकायत दी। जांच हुई तो काफी ग्राहकों का पैसा उनके खाते में नहीं पाया गया।
*सामानान्तर बैंकिंग कर रहा था कैशियर*

डीएसपी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से सेढ़ा माजरा जिला जींद का रहने वाला है। वह एक तरह से सामानान्तर बैंकिंग कर रहा था। इसमें उपभोक्ता के पैसे बैंक में जमा नहीं होते थे। आरोपी ट्रांजेक्शन की ऑफिस कॉपी को भी अपने पास रखता था। अगर कोई पैसे लेने आता तो अपने पास मौजूद रुपयों में से ही देता था। आरोपी हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहता था और लोग विश्वास कर लेते थे।
ऐसे ही चेक धारकों से चेक में गलती बताकर दूसरा चेक बनवा लेता था। जो रूपये देने की बात कहकर अपने खाते का चेक बनवाकर उपभोक्ता को भरोसे में ले लेता था। इसी तरह कृषि क्रेडिट कार्ड के उपभोक्ताओं को भरोसे में लेकर उनसे राशि की सेटलमेंट के बहाने साइन करवा लेता था और उनके खाते से राशि अपने या फिर किसी परिचित के अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था। ऐसे करके कैशियर रामबीर ने करोड़ों की राशि ठग ली।
*अब तक 23 लोगों ने दी शिकायत*

पुलिस के अनुसार अब तक 23 व्यक्तियों ने धोखाधड़ी होने की शिकायत दी है। शिकायतों में अब तक एक करोड़ 70 लाख रुपए का गबन होने की बात सामने आई है। बाकी जांच में सामने आएगा कि आरोपी ने कितने लोगों से धोखाधड़ी की है। जिन उपभोक्ताओं के खातों से राशि निकली है, उनकी स्टेटमेंट निकाली जाएगी। पुलिस के साथ-साथ बैंक भी अपनी कमेटी के माध्यम से जांच करवाएगा कि मामले में और कौन-कौन शामिल हैं? अभी तक आरोपी से किसी प्रकार की रिकवरी नहीं हुई। बैंक के अन्य कर्मचारियों को जांच में शामिल किया जाएगा।
April 26, 2023

पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन:पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे; 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन:पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे; 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करेगी।

जून 2022 में भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ समय बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई थी। सितंबर 2022 में फिर सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
*पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से निष्क्रिय*

बादल 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव हार गए थे। यह उनके राजनीतिक करियर की पहली हार थी। अधिक उम्र के कारण वे चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन बेटे सुखबीर बादल के कहने और पंजाब में अकाली दल की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में उतरे थे।
*सबसे कम उम्र के सरपंच और सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार*

प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वे सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वे पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे।

इसके अलावा वे 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वे सांसद भी चुने गए। 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वे सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने।
*कैंसर से पत्नी की मृत्यु हुई तो छेड़ी मुहिम*

24 मई 2011 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर बादल का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद PGI में निधन हो गया था। तब सुरिंदर कौर 72 साल की थीं। सुरिंदर कौर गले के कैंसर से पीड़ित थीं। पत्नी के देहांत के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कैंसर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी।
*घर-घर में कैंसर के मरीजों को डायग्नोस करवाया गया था।*
इतना ही नहीं, सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज में तेजी बादल के कारण ही संभव हुई थी। सीएम रिलीफ फंड भी प्रकाश सिंह बादल ने शुरू करवाया था। जिसमें कैंसर के मरीजों की फाइल पास होने के बाद उन्हें फाइनेंशियल सहायता दी जाती थी, ताकि पीड़ित अपना इलाज करवा सकें।
प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री ने शोक जताया।

Sunday, August 16, 2020

August 16, 2020

अब सड़कों पर दौड़ेगी पानी से चलने वाली कार , 12 वीं पास मैकेनिक ने कर दिखाया अद्धभुत कमाल

अब सड़कों पर दौड़ेगी पानी से चलने वाली कार , 12 वीं पास मैकेनिक ने कर दिखाया अद्धभुत कमाल

नई दिल्ली : बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के चलते इतनी आम आदमी गाड़ी चलाने से पहले कई बार सोचता है। ईंधन की बढ़ती कीमत और प्रदुषण के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर इस महंगाई के जमाने में कोई ऐसी कार आ जाए जो पानी से चलती हो तो यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन मध्यप्रदेश के एक मैकेनिक ने ये कारनाम कर दिखाया है। मध्यप्रदेश के रहने वाले 44 वर्षीय मोहम्मद रईस महमूद मकरानी ने एक ऐसी कार बनाई है जो पेट्रोल, डीजल या गैस से नहीं बल्कि पानी से चलती है। पानी से चलने वाली इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मोहम्मद रईस महज 12वीं पास हैं
पानी से चलने वाली इस कार को मध्यप्रदेश के रहने वाले 44 वर्षीय रईस मोहम्मद मकरानी ने बनाया है। जो पेशे से मैकेनिक हैं और महज 12वीं पास हैं। बिना किसी मैकेनिकल पढ़ाई किए रईस मकरानी ने जो कारनामा कर दिखाया है। मोहम्मद मकरानी द्वारा बनाई गई पानी से चलने वाली इस कार के लिए उन्होंने पेटेंट भी कराया हुआ है। खबर है कि मकराने के इस पेटेंट के आधार पर इस कार का निर्माण एक चाइनीज कंपनी करेगी। हालांकि सोशल मीडिया पर बारे में कहा जा रहा है कि भारतीय कंपनियां कहां पर है और उन्होंने रईस से क्यों संपर्क नहीं किया।

मकरानी ने बताया कि, उन्होंने 2007 में एक प्रयोग शुरू किया। उसके बाद सन 2012 में मारुती 800 को बदल कर एक ऐसी कार बना दी जो पानी से चलती है। इंजन को बनाने और स्टार्ट करने में मकरानी करीब डेढ़ साल का समय लगा। इस कार में 796cc इंजन लगा हुआ है। इसके साथ ही ये कार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार दौड़ती है। इस इनवेंशन के लिए मकरानी को दुबई और चाइना की कंपनी से भी कॉन्ट्रेक्ट मिला है। लेकिन उन्होंने मेक इन इंडिया से इंस्पायर हो इन सभी ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।

पानी चलने वाली यह कार कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि इसमें पूरी चार सीटें लगी है यानी ड्राइवर समेत चार सवारियां यात्रा कर सकती हैं। इस कार में एक टैंक दिया गया है जिसमें पानी भरा जाता है। पानी के साथ जरा कैमिकल और चूना जैसा कुछ पदार्थ डाले जाते हैं। इसके इसमें एसेटिलेन गैस बनती है जिस पर यह कार चलती है। इस गैस से कोई प्रदूषण भी नहीं होता और कार भी अच्छी गति से दौड़ती है।