Breaking

Showing posts with label haryana bulletin newss. Show all posts
Showing posts with label haryana bulletin newss. Show all posts

Friday, October 9, 2020

October 09, 2020

पिता नहीं भर सका बिल तो अस्पताल ने नवजात बच्चों को देने से किया मना, सीएम विंडो पर भेजी शिकायत

पिता नहीं भर सका बिल तो अस्पताल ने नवजात बच्चों को देने से किया मना, सीएम विंडो पर भेजी शिकायत


भिवानी : शहर के निजी अस्पताल संचालक पर गांव डुडीवाला निवासी रवींद्र सिंह ने अपने दो नवजात जुड़वा बच्चों को अस्पताल में जबरन रखने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीडि़त ने उपायुक्त व सीएम विंडों पर शिकायत भेजी है।पीडि़त रवींंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीमा देवी को नसिंर्ग होम में अल्ट्रासाउंड के लिए लेकर आया था। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उसका ऑप्रेशन करना पड़ेगा। रवींद्र ने बताया कि उसने चिकित्सक से कहा था कि वह अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में ले जा रहा है। मगर चिकित्सक ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अच्छे डॉक्टर नहीं हैं, वहां उसकी मौत हो जाएगी। रवींद्र ने कहा कि वह अपने घरवालों को बुला लेता है। लेकिन इसी दरमियान डॉक्टर उसकी पत्नी को ऑप्रेशन थियेटर में ले गया और जबरन उसके कागजात पर भी हस्ताक्षर कराए गए। उसकी पत्नी सीमा का 30 सितंबर को ऑपरेशन कर दिया, इस दौरान उसनकी पत्नी को दो जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की पैदा हुए और 4 अक्तूबर को उसकी पत्नी सीमा को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
रवींद्र को चिकित्सक ने डेढ़ लाख रुपये का बिल थमा दिया,यह देखकर वह बोला कि वह बहुत गरीब आदमी हैं, इतनी रकम कहां से लाएगा। उसने पहले ही अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए बोला था, मगर यहीं पर उसका जबरन ऑप्रेशन कर दिया गया। रवींद्र ने बताया कि उसने 77800 रुपये अस्पताल में जमा करा दिए, लेकिन इसके बावजूद भी उसके दोनों जुड़वां बच्चों को उसे नहीं सौंपा गया। रवींद्र का आरोप है कि चिकित्सक उसके दोनों जुड़वां बच्चों को अस्पताल में रखे हुए हैं और उस पर बकाया राशि भुगतान का नाजायज दबाव बना रहा है।
October 09, 2020

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 30 प्रतिशत तक सिलेबस कम किया, वेबसाइट पर डाला

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 30 प्रतिशत तक सिलेबस कम किया, वेबसाइट पर डाला


भिवानी : शिक्षकों और विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम  जारी होने का इंतजार था। अब यह इंतजार पूरा हो गया है। हरियाणा में कोरोना महामारी  फैलने की वजह से अभी तक स्कूल सही तरीके से नहीं लग पाये है हालांकि सरकार  ने ऑनलाइन व्यवस्था बेशक की है। इस व्यवस्था के बाद छात्रों की कक्षाएं  घर पर बैठकर आनलाइन लगाई जा रही है। बच्चाें को डाउट क्लास के लिए ही स्कूल में आने की अनुमति है।
अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बच्चों के लिए खुश खबरी लेकर आया है बच्चों के सिलेबस अब 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है। जिसकी जानकारी बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर भी डाल दी है। बोर्ड चैयरमेन डा. जंगबीर सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते बच्चों की शिक्षा पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है। इस बात को देखते हुए बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक का सिलेबस 30 प्रतिशत कम कर दिया है।
बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि बच्चों व अध्यापकों को दिक्कत न हो इसलिए सिलबेस बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी बताया जा रहा है कि वे हटाए हुए सिलेबस के हिसाब से ही बच्चों को पढ़ाएं। 
October 09, 2020

कोरोना काल में ठगी:लोन का झांसा देकर लोगों से कई-कई हजार रुपए ऐंठे, अब दफ्तर खाली करके भागे कंपनी के संचालक


कोरोना काल में ठगी:लोन का झांसा देकर लोगों से कई-कई हजार रुपए ऐंठे, अब दफ्तर खाली करके भागे कंपनी के संचालक

पानीपत : पानीपत में ठगी का मामला सामने आया है। महादेव फाइनांशियल कंसल्टेंट नाम की एक कंपनी ने लोगों को एक से डेढ़ लाख रुपए तक के लोन देने की बात कही। इस लोन के प्रोसेस चार्ज के नाम पर लोगों से कई हजार रुपए और डॉक्युमेंट्स लिए गए। इसके बाद कंपनी चलाने वाले लोग दफ्तर बंद कर फरार हैं। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को कंपनी के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया।तहसील चौक पर महादेव फाइनांशियल कंसल्टेंट नामक कंपनी का साइन बोर्ड लगा हुआ है।सके नीचे स्थित दफ्तर शुक्रवार को खा जिली मिला।


शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पानीपत में नेशनल हाईवे पर तहसील चौक स्थित एक कंपनी के ऑफिस के बाहर एकाएक खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि दो महीने पहले ही महादेव फाइनांशियल कंसल्टेंट नामक एक कंपनी ने यहां दफ्तर खोला था। इस कंपनी के संचालकों ने लोगों को एक से डेढ़ लाख रुपए तक को लोन देने की बात कही थी। हनुमान कॉलोनी, डाबर कॉलोनी और महादेव कॉलोनी समेत आसपास के इलाके के करीब 250 से 300 लोग इस कंपनी के साथ जुड़ गए।
लोगों का कहना है कि कंपनी के संचालकों ने उनसे 1-1 हजार रुपए आईटीआर के नाम पर लिए तो ढाई-ढाई हजार प्रोजेक्ट फाइल के नाम पर भी ऐंठे। लोन दिन के लिए 10 अक्टूबर का वक्त दिया गया था, लेकिन इससे ठीक पहले ही वो लोग फरार हो गए। इस बात का पता तब चला, जब जरूरी जानकारी के लिए एक व्यक्ति ने फोन किया तो कंपनी के संचालकों के सभी नंबर बंद आने लगे। उसके बाद यहां दफ्तर में आकर मिलने की कोशिश की तो दफ्तर भी खाली पड़ा मिला। इसी के चलते जैसे-जैसे लोगों को शक होता गया, वैसे ही यहां जमा होना शुरू हो गए। अब उनकी तैयारी इस मामले को पुलिस में ले जाने की है।

Saturday, September 19, 2020

September 19, 2020

परिवहन:22 सीटर लाे फ्लाेर पांच बसें, सितंबर के अंत या फिर अक्टूबर में दौड़ेंगी

परिवहन:22 सीटर लाे फ्लाेर पांच बसें, सितंबर के अंत या फिर अक्टूबर में दौड़ेंगी



शहर के विभिन्न रूटाें पर चलने वाली लाे फ्लाेर 22 सीटर बसें सितंबर माह के अंत तक या फिर अक्टूबर माह में चल पाएंगी। तीन ऑपरेटर ने पांच बसें लुधियाना से तैयार करवा ली है। जल्द ही बसें तैयार कर ऑपरेटराें काे डिलीवर हाे जाएंगी। शहर में वर्तमान में चार सिटी बसें दाैड़ रही हैं। जल्द ही और सिटी बसें चलाई जाएंगी। नगर निगम ने जाे टेंडर कर वर्क ऑर्डर किया था उसमें ऑपरेटराें काे 20 सितंबर तक बसें चलाने का समय दिया हुआ है।

टेंडर लेने वाले दो ऑपरेटरों की तीन बसों की रविवार को डिलिवरी होगी। इसके अगले सप्ताह पासिंग लेकर इन्हें सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में या फिर अक्टूबर में उन्हें रूट पर दौड़ाया जाएगा। करीब एक महीने पहले निगम प्रशासन द्वारा छह सिटी बसें और चलाने के लिए टेंडर जारी किया था।
वर्क ऑर्डर जारी होने के एक महीने बाद बसों का संचालन करना अनिवार्य है। सिटी बसों में पांच से 10 रुपये तक ही किराया रहेगा। बस स्टैंड से तोशाम रोड व कैंट जाने वाली बसों में फव्वारा चौक तक पांच रुपये जबकि इससे आगे 10 रुपये किराया लगेगा।

अलग-अलग रूटाें पर 6 बसें


शहर में अलग-अलग रूटाें पर छह सिटी बसें और चलाने के लिए चार ऑपरेटरों को वर्क ऑर्डर जारी किया था। 20 सितंबर तक का उन्हें समय दिया गया है। जो बसें तैयार होंगी, उन्हें रूट पर चला दिया जाएगा।'' - संदीप पूनिया, सीपीओ, नगर निगम