Breaking

Friday, August 9, 2024

August 09, 2024

जींद की समस्याओं पर प्रदीप गिल का प्रहार: पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी

प्रदीप गिल की पदयात्रा का दूसरा दिन: जनता में भारी उत्साह और समर्थन
प्रदीप गिल की पदयात्रा का दूसरा दिन: जलालपुर खुर्द से जाजवान तक जनता में भारी उत्साह और समर्थन

जींद की समस्याओं पर प्रदीप गिल का प्रहार: पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी

कांग्रेस के समर्थन में प्रदीप गिल की पदयात्रा: दूसरे दिन भी जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता
जींद : प्रदीप गिल की यात्रा का आज दूसरा दिन था और उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत जलालपुर खुर्द से की। जलालपुर खुर्द पहुंचकर उन्होंने एक मंदिर में जाकर कामना की कि हर व्यक्ति का भला हो और जींद में खुशहाली आए। इसके साथ ही, उन्होंने आज जलालपुर खुर्द से यात्रा शुरू करके जलालपुर कला, ईक्कस, ईटल कला, ईटल खुर्द, संगत पुरा, ढांडा खेड़ी और जाजवान गांवों का दौरा किया।
आज भी लोगों में वही उत्साह और समर्थन की भावना देखने को मिली और हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए। प्रदीप गिल की यह पदयात्रा 14 अगस्त तक चलेगी और जींद विधानसभा के 36 गांव और 31 वार्डों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल जनता की समस्याओं को उजागर करना है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाना भी है।
जींद की समस्याओं पर विशेष जोर देते हुए, प्रदीप गिल ने पक्की सड़क व गलियों, पानी निकासी, स्वास्थ्य व्यवस्था, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। जींद में विकास की कमी के कारण, यहाँ की सड़कों और गलियों की हालत बेहद खराब है, पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या होती है, और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बेरोजगारी की समस्या भी जींद में अत्यंत गंभीर है, जिससे युवा वर्ग हताश है।
इसके अलावा, किसानों को बिजली और कृषि के लिए पानी की समस्याएं भी जींद में गंभीर हैं। प्रदीप गिल ने इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ संवाद किया और कांग्रेस सरकार के आने पर इन समस्याओं के समाधान का वादा किया।
प्रदीप गिल की पदयात्रा के पहले और दूसरे दिन के उत्साह और जनता की भारी संख्या में उपस्थिति ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है और अपने हक के लिए आवाज उठाने को तैयार है।
August 09, 2024

पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा पदक

पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा पदक
Olympics 2024 Wrestling : भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचा है। 
भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचा है। *सेमीफाइनल में अमन को मिली थी हार*
अमन सेमीफाइनल में एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हार के बाद कांस्य पदक मैच में पहुंचे। उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। जो पूर्व विश्व चैंपियन और रियो 2016 ओलंपिक के रजत पदक विजेता हैं। अमन को हिगुची ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हरा दिया था। 
*शुरुआती मैचों में दर्ज की धमाकेदार जीत*

प्रतियोगिता में इससे पहले, अमन ने अपने शुरुआती मैच आसानी से जीतकर अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व यूरोपीय चैंपियन मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 की तकनीकी श्रेष्ठता से हराया था। इसके बाद अमन ने क्वार्टर फाइनल में अल्बानिया के पूर्व विश्व चैंपियन और चौथे वरीय ज़ेलिमखान अबकारोव को 12-0 से हराकर जीत हासिल की थी, 21 वर्षीय अमन पेरिस खेलों में पुरुषों की स्पर्धाओं में भाग लेने वाले एकमात्र पहलवान थे। उन्होंने अपने कंधों पर देश की उम्मीदों का भार उठाया। उन्होंने भारतीय कुश्ती ट्रायल में टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता रवि दहिया को हराकर ओलंपिक में अपना स्थान अर्जित किया। अब वो एक बार फिर पदक जीतने से चूक गए हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में महिला और पुरुष पहलवान भारत को अभी तक एक भी पदक नहीं दिला पाए हैं।
August 09, 2024

कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है : महावीर गुप्ता

कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है : महावीर गुप्ता 
जींद : ( संजय कुमार) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री मांगेराम गुप्ता के सुपुत्र महावीर गुप्ता ने दावा किया है कि 2 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आज यहां एक प्रेस बयान में महावीर गुप्ता ने कहा कि पिछले करीब पौने 10 साल में हरियाणा में एक भी वर्ग ऐसा नहीं है जिस पर प्रदेश सरकार ने लाठियां ने चलाई हों। प्रदेश की जनता अब उन लाठियां का बदला वोट की चोट से लेने के लिए तैयार बैठी है।उन्होंने कहा कि जींद जिले में कांग्रेस पार्टी की जबरदस्त लहर चल रही है और जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने सर्वे करवाकर जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार को टिकट देने का फैसला किया है और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द ही कर देगी।कांग्रेस नेता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2005 से लेकर 2014 तक जो विकास के कार्य किया वर्तमान सरकार उसके बराबर कहीं भी खड़ी नहीं हो पाई। महावीर गुप्ता ने कहा कि जहां पहले हरियाणा खेल, प्रति व्यक्ति आय, विकास में देश में नंबर एक था आज हरियाणा बेरोजगारी, अपराध में नंबर एक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अब नशे के मामले में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। पंजाब में नशे को लेकर उड़ता पंजाब फिल्म बनी थी और आज उड़ता हरियाणा फिल्म आसानी से बन सकती है। उन्होंने कहा कि कितने ही युवा हर रोज नशे के कारण दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं से रोजगार का अधिकार छीन कर उसे नशे की दलदल में धकेलने का काम किया है।
महावीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद एक बार फिर युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी ताकि वह नशे से दूर हो सके। हरियाणा को खेल और प्रति व्यक्ति आय के मामले में एक बार फिर देश में नंबर एक पर लाकर खड़ा किया जाएगा।
महावीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी वादों को भाजपा अब लागू करने का ढोंग कर रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा की नीति और नियत दोनों में खोट है।
August 09, 2024

*विज ने विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने पर राजनीति कर रही आप और कांग्रेस पार्टी को भी खरी-खरी सुनाई*

*विज ने विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने पर राजनीति कर रही आप और कांग्रेस पार्टी को भी खरी-खरी सुनाई*
चण्डीगढ- हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दुस्तान के लिए मैडल लाने में हरियाणा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है और पानीपत के गोल्डन आर्म बॉय नीरज चोपडा द्वारा जेवलियन थ्रो में देश को एक और इंडिविजुअल मैडल दिलाने से सारे देश और प्रदेश में बहुत ख़ुशी का माहौल है। विज ने विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने पर राजनीति कर रही आप और कांग्रेस पार्टी को भी खरी-खरी सुनाई।श्री विज ने आज मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के पानीपत से गोल्डन आर्म कहलाये जाने वाले नीरज चोपडा ने कल पेरिस ओलंपिक में सिंगल सिल्वर मैडल लाने से ना केवल देश का बल्कि हरियाणा का नाम भी चमका दिया है। नीरज चोपडा के मैडल लाने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की देश को मैडल दिलाने में हरियाणा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। विज ने कहा की देश की झोली में सिल्वर मैडल आने से देश और प्रदेश में ख़ुशी की लहर है।
कुश्ती में विनेश फोगाट के डिस्कवालीफाई होने के बाद से आप और कांग्रेस पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री को लेकर ब्यान दे रही है और आरोप लगा रही है कि विनेश फोगाट के लिए जो कदम उठाये जाने चाहिए थे वो नहीं उठाये गए। उसी को लेकर अनिल विज ने आज दोनों पार्टियों पर कटाक्ष किया और कहा कि राजनीति में रोज किसी ना किसी के साथ खेल होता रहता है लेकिन खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। विज ने कहा कि अगर इन पार्टियों को इतनी ही खेल की जानकारी है तो वह अपने कार्यकर्ताओं को खेलों में भेजें और देश के लिए मैडल लेकर आएं।
August 09, 2024

नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूके, सिल्वर से करना पड़ा संतोष; पाक के अरशद नदीम ले गए गोल्ड

नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूके, सिल्वर से करना पड़ा संतोष; पाक के अरशद नदीम ले गए गोल्ड
Neeraj Chopra wins Javelin Throw Silver Medal: नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल जीत लिया है। वो टोक्यो ओलंपिक्स में जीते गए गोल्ड मेडल को डिफेंड नहीं कर सके हैं, क्योंकि इस बार गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास चला गया है। नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नदीम ने स्वर्ण पदक जीतकर और ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। यह 2024 ओलंपिक्स में भारत का पांचवां मेडल है, इससे पहले भारत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास असफल रहा था, लेकिन उन्होंने दूसरे ही प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक कर सीजन का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले 2024 सीजन में उनका बेस्ट थ्रो 89.34 मीटर था, जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 के ही क्वालीफिकेशन राउंड में हासिल किया था। नीरज को 6 प्रयास मिले, जिनमें से पांच खाली रहे। नीरज के चेहरे पर गोल्ड मेडल ना जीत पाने की निराशा साफ दिखी. फिर भी नीरज ने भारतीय एथलीट और युवाओं के लिए नए मानक तय कर दिए हैं।
*नीरज ने बनाया नया कीर्तिमान*

नीरज अब आजाद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाले केवल चौथे एथलीट बन गए हैं। उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर दो-दो ओलंपिक मेडल जीत चुके हैं. इससे पहले नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। 
*पाकिस्तान के एथलीट ने बनाया ओलंपिक रिकॉर्ड*

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सबको स्तब्ध कर दिया है। नीरज चोपड़ा की तरह उनका भी पहला प्रयास खाली रहा था, लेकिन दूसरे ही प्रयास में उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया।  उनसे पहले जेवलिन थ्रो का ओलंपिक रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोर्डकिल्सन के नाम था, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में 90.57 मीटर दूर भाला फेंका था।  अरशद नदीम का आखिरी थ्रो भी 90 मीटर से ऊपर रहा, जो 91.79 मीटर दूर जाकर गिरा।

Thursday, August 8, 2024

August 08, 2024

हॉकी में ब्रॉन्ज आने पर CM भगवंत मान ने किया पंजाब के खिलाड़ियों के लिए 1-1 करोड़ के इनाम का ऐलान

हॉकी में ब्रॉन्ज आने पर CM भगवंत मान ने किया पंजाब के खिलाड़ियों के लिए 1-1 करोड़ के इनाम का ऐलान 
चंडीगढ़ : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक्स 2024 में स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. हॉकी में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। इसके अलावा देश ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल भी जीता है। 
पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है। पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि पदक विजेता टीम के पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
August 08, 2024

*धरातल पर वर्किंग जीरो, झूठी घोषणाएं करने में हीरो बने सीएम नायब सैनी – दुष्यंत चौटाला*

*धरातल पर वर्किंग जीरो, झूठी घोषणाएं करने में हीरो बने सीएम नायब सैनी – दुष्यंत चौटाला*

*नारियल, जूट पर एमएसपी देने की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि क्या ये फसल हरियाणा में होती है ? – दुष्यंत चौटाला* 
 
*सभी 90 विधायकों को मिलकर पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजना चाहिए – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला*
उचाना/जींद : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि सीएम नायब सैनी यू-टर्न सीएम के साथ-साथ केवल झूठी घोषणाएं करने तक सीमित रहने वाले सीएम भी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की बात केवल घोषणा ही है, क्योंकि इसमें अन्य प्रदेशों में उत्पादन होने वाली फसलों के नाम शामिल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी घोषणाएं करके वाहवाही लूटने की कोशिश में लगी हुई है। वे वीरवार को उचाना के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में उत्पादन नहीं होने वाली जूट, नारियल जैसी फसलों पर एमएसपी की घोषणा करने से पहले सीएम को लिस्ट देखनी चाहिए थी कि इससे हरियाणा के किसानों को क्या फायदा होगा ? उन्होंने पूछा कि हरियाणा में नारियल का उत्पादन कहां होता है और क्या इसका आंकड़ा सरकार के पास है ? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 90 प्रतिशत नारियल का केरल, तमिलनाडु, गोवा और जूट का बंगाल उड़ीसा में उत्पादन होता है। इसी तरह हरियाणा का मौसम दालों के उत्पादन के लिए उचित नहीं है। ऐसे में इन फसलों की एमएसपी की घोषणा करने से बेहतर जो फसलें हरियाणा में होती है, उन पर एमएसपी लागू करना चाहिए था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें लगता है कि हरियाणा की धरती पर नारियल और जूट उगाने की योजना वाले सीएम को कृषि का ज्ञान कम है।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले पांच महीने में प्रदेश में नायब सैनी द्वारा धरताल पर कोई सुधार नहीं हो रहा है और वे घोषणाओं की भरमार में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर कब मिलेगा? ये सीएम बताएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज राइस मिलर्स भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज मुख्यमंत्री विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने से भी डर रहे है।   दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट का डिसक्वालिफाई होने से पूरा भारत दुखी है क्योंकि देश एक मेडल से चूक गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सिल्वर मेडल के बराबर की इनाम राशि विनेश को देने की घोषणा काफी नहीं है इसलिए सभी 90 विधायकों को मिलकर विनेश को राज्यसभा सांसद के तौर पर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजना चाहिए ताकि हरियाणा, महिलाओं और खिलाड़ियों का सम्मान बढ़े।   
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को ढकोसला बताया और कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कितने किसानों की जमीन लूटी और उद्योगों पलायन करवाकर कितने युवाओं को बेरोजगार किया ? ये पहले जनता को बताएं। एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि उचाना के विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
August 08, 2024

*220 वोकेशनल टीचर्स सोमवार से पंचकुला में शुरू करेंगे आमरण अनशन*

*220 वोकेशनल टीचर्स सोमवार से पंचकुला में शुरू करेंगे आमरण अनशन*
*पंचकूला* : *सभी 22 जिलों से 5 महिला वोकेशनल टीचर्स व 5 पुरुष वोकेशनल टीचर्स दोपहर 1 बजे से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे*
*15 अगस्त को आजादी के महोत्सव पर यही 110 महिला वोकेशनल टीचर्स अपने केश मुण्डन करवा कर अपने आज भी शोषण के शिकार होने का रोष प्रकट करेंगी।*
*12 अगस्त से सभी वोकेशनल टीचर्स स्कूलों का करेंगे बहिष्कार कर पंचकुला में आंदोलन पर रहेंगे*
*वोकेशनल टीचर्स को लेकर अभी स्पष्ट नहीं किया गया कि वो आज मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई पॉलिसी में शामिल है या नहीं*
*46 दिन से वोकेशनल टीचर्स को इसी पॉलिसी का आश्वासन दे रखा था कि इस पॉलिसी में वोकेशनल टीचर्स को शामिल किया जाएगा*
*46 दिन से पंचकुला में चल रहा है वोकेशनल टीचर्स का आंदोलन , आज जिला कैथल व जिला फतेहबाद के वोकेशनल टीचर्स ने संभाली धरने की कमान। कैथल जिला प्रधान अनिल दलाल व फतेहबाद जिला प्रधान प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची धरना स्थल पर *राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों को कहना है कि वोकेशनल टीचर्स को भी इस पॉलिसी में शामिल किया जाए क्योंकि न्यू एजुकेशनल पॉलिसी 2020 के अनुसार वोकेशनल टीचर्स की स्कूलों में अहम भूमिका रहेगी*
*वोकेशनल टीचर्स सरकार के आश्वासन पर 46 दिन से शांतिपूर्वक आंदोलन पर बैठकर पॉलिसी के घोषणा होने का इंतजार कर रहे थे मगर अब विभाग इस बात को स्पष्ट नहीं कर रहा कि वोकेशनल टीचर्स इसमें शामिल है या नहीं जबकि गेस्ट टीचर्स  व अन्य टीचर्स को शामिल कर लिया गया।*