Breaking

Monday, September 22, 2025

September 22, 2025

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु व नायक पंकज राणा को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु व नायक पंकज राणा को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

दोनों सैनिकों के घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस, शोक संवेदना व्यक्त की
चंडीगढ़– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला कैथल के रोहेड़ा गांव में शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु (28) व कलायत में नायक पंकज राणा (24) के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात की और उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दोनों सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि बहादुर सैनिक नरेंद्र सिंह सिंधु कुलगांव में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। उन्होंने गोली लगने के बावजूद आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया। वहीं, भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात पंकज राणा का सड़क हादसे के बाद 9 सितंबर को इलाज के दौरान निधन हो गया। नायक पंकज 11 साल से भारतीय सेना की 51 इंजीनियरिंग रेजीमेंट श्रीनगर के द्रास सेक्टर में तैनात थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सैनिकों ने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
September 22, 2025

नायब सरकार ने किसानों को दी नवरात्रि सौगात


नायब सरकार ने किसानों को दी नवरात्रि सौगात

सरकार ने किसानों के लिए प्रमाणित गेहूँ बीज पर बढ़ाई सब्सिडी

चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने किसानों को नवरात्रि के अवसर पर बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक और किसान हितैषी कदम उठाते हुए प्रमाणित गेहूँ बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी में बढ़ोतरी की है। इस निर्णय के अनुसार खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अब प्रमाणित गेहूं के बीज पर पिछले वर्ष की 1000 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में इस वर्ष 1075 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ी हुई सब्सिडी दी जाएगी।

यह सब्सिडीयुक्त प्रमाणित गेहूं बीज पूरे राज्य में सरकारी एजेंसियों

 (एचएसडीसीएनएससीहैफेडएचएलआरडीएलइफकोकृभकोएनएफएल आदि) के बिक्री काउंटरों के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसारप्रमाणित गेहूं की लागत 3000 रुपये प्रति क्विंटल होगीजो आगामी बुवाई सीजन के लिए किसानों के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ होगी। हालांकिपिछले वर्ष की बिक्री मूल्य (2875 रुपये प्रति क्विंटल) की तुलना में प्रमाणित गेहूं बीज बिक्री मूल्य (3000 रुपये प्रति क्विंटल) में वृद्धि हुई हैलेकिन यह बढ़ी हुई लागत गेहूं के एमएसपी में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि और बीज उत्पादक किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के कारण है। राज्य सरकार ने सब्सिडी को 1000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1075 रुपये प्रति क्विंटल करके किसानों पर लागत का बोझ कम किया है।

सरकार के इस फैसले से गेहूं की समय पर बुवाई को बढ़ावा मिलेगाउच्च उपज देने वाली और प्रमाणित बीजों की किस्मों को अपनाने में मदद मिलेगीऔर फसल उत्पादकता तथा समग्र कृषि आय में वृद्धि होगी।

हरियाणा में गेहूँ की फसल लगभग 60-62 लाख एकड़ क्षेत्र में बोई जाती है और लगभग 12-14 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूँ बीज की बिक्री होती है। लगभग 5.5 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूँ बीज सरकारी एजेंसियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाता है और शेष बीज निजी बीज उत्पादकों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी के माध्यम से किसानों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हरियाणा देश के खाद्यान्न भंडार में योगदान देने में अग्रणी भूमिका निभाता रहे।


Sunday, September 21, 2025

September 21, 2025

अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला: राजकुमार गोयल

अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला: राजकुमार गोयल
मेले में भागीदारी को लेकर अग्र बंधुओं को दिया निमंत्रण
सफीदों, (संजय कुमार): आगामी 7 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले का निमंत्रण देने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल सफीदों पहुंचे। उन्होंने अग्र बंधुओं से आह्वान किया कि वे मेले में ज्यादा से ज्यादा शिरकत करके महाराजा अग्रसेन एवं महालक्ष्मी का आशीर्वाद ग्रहण करें। गोयल ने बताया कि इस मेले में हरियाणा व आसपास के राज्यों के साथ-साथ पूरे देश से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडेगी। यह मेला एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व भी है। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय मेले में महाब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी, भजन गायक कन्हैया मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता सुभाष चंद्रा इत्यादि हस्तियां शिरकत करेंगे। मेले में सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा, छप्पन भोग व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाजहित और राष्ट्र हित को लेकर गहन मंथन करेंगे। मेले में समाजहित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जो करोड़ों देश वासियों की आस्था का केन्द्र है। हर साल शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में इस धाम में ऐतिहासिक मेला लगता है। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम में हर वर्ष लगने वाला यह मेला हमें युवा पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराने और समाज सेवा की प्रेरणा देने का अवसर देता है। यह केवल अग्रवाल समाज का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश की सांझी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धर्म, संस्कृति और समाज की इस महान परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और 42वें वार्षिक मेले को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, श्यामलाल, रजत सिंगला, लोकेश गर्ग, गौरव सिंगला विशेष रूप से मौजूद थे।
September 21, 2025

जुलाना में आज धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती

जुलाना में आज धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी शोभा यात्रा
प्रभात फेरी और विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन
जीन्द : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जुलाना व समस्त अग्रवाल समाज जुलाना की ओर से 22 सितम्बर को जुलाना में महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान बैड़ बाजों और ढोल नगाडों के साथ पूरे कस्बे में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ साथ प्रभात फेरी और विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी होगा। इस समारोह में जुलाना की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री श्याम लाडले के पदाधिकारी भी अपनी सेवाएं देंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जुलाना इकाई के प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी जो सुबह 5 बजे पुरानी अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए महाराजा अग्रसेन चौक तक पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 11 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकडों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम 5 बजे से बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो जुलाना के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
पवन गर्ग ने बताया कि यह पूरा महोत्सव अखिल भारतीय अग्रवाल समाज एवं संपूर्ण अग्रवाल समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समाज के सभी सदस्यों और नगर वासियों से अपील है कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और पुण्य के भागीदार बनें। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जुलाना के जुलाना के प्रधान पवन गर्ग, संयोजक तुलसीराम सिंगल, महासचिव राहुल तायल, कैलाश सिंगला, अमृतलाल सिंगला, राजकुमार गोयल, सत्यनारायण बंसल, बलराज सिंगला, अशोक गर्ग, समाजसेवी आनंद लाठर इत्यादि गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

September 21, 2025

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस ने माता-पिता की याद में जरूरतमंदों को खाना खिलाया


नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस ने माता-पिता की याद में जरूरतमंदों को खाना खिलाया

जरूरतमंदों को खाना खिलाने से बड़ा कोई पुण्य नही : भोला
जींद : नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, उनकी पत्नी सीमा भोला, बेटे कार्तिक ने अपने परिवार के साथ जयंती देवी मंदिर के निकट जरूरतमंदों को खाना खिलाया। यह कार्यक्रम रोटी रथ द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, सुभाष चंद्र अनेजा, राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, विनोद कुमार, कमलेश, ऊषा, रितेन, अषर्ति, निशु मौजूद रहे। डा. भोला ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे समर्थन, मार्गदर्शन और प्रेम के आधार स्तंभ होते हैं। परिवार ही वह जगह है जहां जीवन की शुरुआत होती है और प्रेम कभी खत्म नहीं होता। बच्चा चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, माता-पिता की गोद से ज़्यादा सुकून और सुकून देने वाला कुछ भी नहीं होता। ऐसे में उनके इस संसार से चले जाने के बाद हमारा नैतिक फर्ज बनता है कि उनकी याद में ऐसा कोई सामाजिक कार्य करें, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले। इसी सोच को लेकर उन्होंने यह जरूरतमंदों को खाना खिलाया है। उन्होंने आह्वान किया कि अपने हर सुख व दुख के अवसर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे सभी को फायदा हो।

September 21, 2025

भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, जिला कमेटी जींद की आम बैठक


भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, जिला कमेटी जींद की आम बैठक 
जींद :आज जींद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र ईगराह ने की और संचालन संदीप जाजवान ने किया। बैठक में यूनियन के कार्यकर्ताओं और निर्माण मजदूरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए सीटू (CITU) जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र ने कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति ही तय करती है कि मजदूरों की हालत कैसी होगी और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बैठक में यह भी चर्चा करते हुए यूनियन के राज्य सचिव कपूर सिंह, राज्यउपाध्यक्ष कश्मीर सिंह सेलवाल यूनियन के जिला कैशियर राजेश जलालपुर कलां ने कहा हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोहतक में विश्वकर्मा पूजा के नाम पर कार्यक्रम किया, लेकिन निर्माण मजदूरों और कारीगरों के लिए कोई राहत नहीं दी गई। यूनियन ने इस कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला किया। इसके बाद 16 सितंबर को रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इस बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया गया, लेकिन चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते मजदूरों और कारीगरों को राहत नहीं दी गई, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

बैठक में गंभीर चिंता जताई गई कि निर्माण मजदूरों का पंजीकरण बंद होने से उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें शामिल हैं: कन्यादान योजना, मातृत्व-पितृत्व सहायता, छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना, मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता। इससे मजदूर परिवारों की हालत और खराब हो गई है।

साथ ही, बैठक में यह भी बताया गया कि हाल ही में आई बाढ़ से मजदूरों का जान-माल और काम का भारी नुकसान हुआ है। कई मजदूरों के घर और निर्माण सामग्री बह गई, काम ठप पड़ा और परिवार आर्थिक तंगी में आ गए। यूनियन ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित मजदूरों और कारीगरों को आपातकालीन राहत और मुआवजा दिया जाए। आज की मीटिंग को उपरोक्त के अलावा यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांचाल, जिला कमेटी सदस्य ख़ुजानी, कमलेश, मूर्ति दीनदयाल, पवन कुमार, सुल्तान नगुरा, रणबीर, राजेश भनभेवा, मनोज गांगोली,कुलबीर, सुल्तान जांगड़ा, आनंद पोली, जगदीश कृषिंधु, दिलबाग हाट, रामचंद्र, रामदास, बलराज,राकेश ,आदि भी शामिल रहे। जारी कर्ता संदीप दालमवाला जिला सहसचिव भवन निर्माण कामगार यूनियन जींद 
✍️ यूनियन की मुख्य मांगें

1. निर्माण मजदूरों का पंजीकरण तुरंत बहाल किया जाए।
2. बंद की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं को पुनः शुरू किया जाए।
3. मजदूरों को निम्नलिखित लाभ नियमित और समय पर दिए जाएँ: कन्यादान योजना,
मातृत्व-पितृत्व सहायता, छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना, मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता
4. निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को पारदर्शी बनाया जाए।
5. श्रम विभाग में भ्रष्टाचार और देरी रोकने के उपाय किए जाएँ।
6. मजदूरों के लिए पेंशन व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी।
7. निर्माण मजदूरों और कारीगरों के लिए विशेष राहत पैकेज, विशेषकर बाढ़ प्रभावितों के लिए।
8. मजदूर विरोधी नीतियों और कानूनों को रद्द किया जाए।


September 21, 2025

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 8 सड़क परियोजनाओं के सुधारीकरण पर होंगे 20 करोड़ 54 लाख रूपये खर्च : विधायक रामकुमार गौतम


-विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 8 सड़क परियोजनाओं के सुधारीकरण पर होंगे 20 करोड़ 54 लाख रूपये खर्च : विधायक रामकुमार गौतम

- विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की 37 किलोमीटर लंबी विभिन्न सड़कों के ममरम्मत एवं उत्थान का किया शुभारंभ 
सफीदों :  सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने गांव सरना खेड़ी में विधानसभा क्षेत्र की 20 करोड़ 48 लाख 54 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 37 किलोमीटर लंबी 8 विभिन्न सड़कों के विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का फूलों के गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक रामकुमार गौतम ने कार्यक्रम में 3 करोड रुपए से अधिक की लागत से सफीदों रोड से डीडवाडा तक सड़क, 59. 66 लाख रुपए की लागत से खरक गादिया से तेल्ली खेड़ा, 2 करोड़ 24 लाख की लागत से निम्नाबाद से खातला सड़क, 58.84 लख रुपए की लागत से बागड़ू से राजा वाली सड़क, लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से हरिगढ़ से रामनगर सड़क, 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पानीपत-सफीदो रोड से भुसलाना, 8 करोड़ 57 लाख रुपए से हाट से भंभेवा सड़कों की विशेष मरमत और सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया तथा 2 करोड़ 7 लख रुपए से अधिक से रामपुर से सिंघाना तक की सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि इनके अलावा 8 करोड़ रुपये की लागत से सफीदों नर्सिंग कॉलेज की नई बिल्डिंग का निर्माण का कार्य किया जाएगा तथा जमनी गांव में लड़कियों के कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
       विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। श्री गौतम ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से विधानसभा वासियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा इससे विधानसभा क्षेत्र की तरक्की में भी योगदान होगा। 
 उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। जो टेंडर अलॉट हो गए हैं उनका काम समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सड़कों को अपनी संपत्ति समझकर इनकी सुरक्षा में सरकार का सहयोग करें। आज ये शुभारंभ कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्की क्षेत्र के भविष्य की नींव है। हम मिलकर संकल्प लें कि इन सड़कों को स्वच्छ रखेंगे और इनके संरक्षण में सरकार का सहयोग करेंगे और हरियाणा को विकसित भारत के विजन में अग्रणी बनाएंगे।
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इस सपने को साकार करने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना बहुत जरूरी है। यह परियोजनाए उस विजन को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
विधायक रामकुमार गौतम ने सेवा पखवाड़ा के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहचान विश्व स्तर पर बढ़ाई है। धारा 370 हटाकर पूरे देश में एक संविधान लागू किया गया, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ, महिलाओं को विशेष आरक्षण का लाभ मिला और कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे हैं, देशहित से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
 इस मौके पर गांव के सरपंच रमेश भारद्वाज,पूर्व विधायक कलीराम पटवारी,जिला पार्षद रामफल कश्यप, पूर्व सरपंच ईश्वर दत्त गौतम धनपत दास छापर,विनोद कौशल पूर्व सरपंच रिटोली रोहतास शर्मा, रामपाल मोरखी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

September 21, 2025

लाडो लक्ष्मी योजना का कौन कैसे फायदा उठा सकता है देखिए....

लाडो लक्ष्मी योजना का कौन कैसे फायदा उठा सकता है देखिए....

25 सितंबर को लॉन्च होगी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ ऐप – एडीसी

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्डा करेंगे शुभारंभ
जींद : महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इसके तहत प्रदेशभर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) मोबाइल एप्लीकेशन लागू की जाएगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से सभी जिलों में लागू होगी और इस ऐप के माध्यम से पात्र महिलाएं निःशुल्क डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी। उज्जवल दर्पण 
रविवार को उपायुक्त मोहम्मद इमरान रज़ा के मार्गदर्शन में एडीसी विवेक आर्य ने लघु सचिवालय सभागार में योजना के सफल क्रियान्वयन और जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि 25 सितंबर को जिला नागरिक अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर भी जागरूकता शिविर और पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं की 13 तरह की बीमारियों जैसे एनीमिया, मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मेटरनिटी हाइपरटेंशन, टीबी आदि की जांच की जाएगी। साथ ही सरल और आधार कैंप भी लगाए जाएंगे ताकि पात्र महिलाओं को योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगी।
उन्होंने पात्रता मानदंड स्पष्ट करते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु कम से कम 23 वर्ष होनी चाहिए और उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। महिला या उसका पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में शादी करके आई हो) हरियाणा का निवासी होना चाहिए और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से राज्य में रह रहा हो। एक ही परिवार में कई महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और इसकी संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
योजना की अपात्रता के बारे में एडीसी ने बताया कि यदि महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना (जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता आदि) का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। इसी प्रकार यदि महिला को किसी सरकारी या स्थानीय निकाय से कोई अन्य भत्ता मिल रहा हो, या वह किसी सरकारी विभाग/संस्थान में नियमित अथवा संविदा आधार पर कार्यरत हो, और उसके परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक हो तो भी वह लाभ नहीं उठा पाएगी। यदि महिला आयकर दाता है तो भी वह योजना के लिए अपात्र होगी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में जैसे कैंसर रोगियों या दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को यह लाभ अतिरिक्त रूप से दिया जा सकेगा।
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताते हुए एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से महिलाएं आसानी से निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं। यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज़ अनिवार्य हैं, जिनमें हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों की आधार आईडी, बिजली मीटर नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि पंजीकृत हो), परिवार के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और महिला का स्वयं का बैंक खाता शामिल है।
एडीसी ने जिला की सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर का यह दिन महिलाओं के लिए विशेष दिन साबित होगा, क्योंकि यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज में उनके सम्मान को भी नई दिशा देगी। उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल और समन्वय बनाकर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
September 21, 2025

थाने के मालखाने से 23 लाख की नगदी व जेवर गायब

थाने के मालखाने से 23 लाख की नगदी व जेवर गायब
मालखाना के इंचार्ज हवलदार पर गबन व धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
जींद : सदर थाना के मालखाना से 23 लाख रुपये की राशि तथा जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। डीएसपी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मालखाना इंचार्ज हवलदार के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले सदर थाना के मालखाना में रखे माल मुकद्मों को निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया कि मालखाने से 23 लाख रुपये की नगदी तथा जेवरात में से दो सोने की अंगूठी गायब हैं। जिसको लेकर मालखाने के इंचार्ज हवलदार जोगेंद्र से जवाब मांगा गया। जो संतोषजनक जवाब नही दे पाया। राशि तथा जेवरात 20 मई 2022 से 18 जून 2025 तक राशि गायब  हुई है। शहर थाना पुलिस ने डीएसपी की शिकायत पर हवलदार जोगेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
September 21, 2025

अग्रसेन जयंती के मौके पर अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करे केंद्र सरकार : राजकुमार गोयल

अग्रसेन जयंती के मौके पर अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करे केंद्र सरकार : राजकुमार गोयल
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि महाराजा अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए। गोयल का कहना है कि 22 सितम्बर को पूरा देश अग्रसेन जयंती मना रहा है। अगर देश के प्रधानमंत्री इस दिन अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करते है तो यह करोड़ो देशवासियों के लिए खुशी की बात होगी। गोयल का कहना है कि अग्रवाल समाज पिछले कई दशको से अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर संघर्षरत है।
गोयल का कहना है कि महाराजा अग्रसेन पहले ऐसे महापुरूष हुए हैं जिन्होंने एक रूपया एक ईंट के संदेश के साथ पूरी दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। उनके राज्य में जो भी जरूरतमंद बसने के लिए आता था उन्हें अग्रोहा का हर परिवार एक रुपया एक ईंट देकर अपना बराबर का बना लेता था। ईंटो से जहां वह जरूरतमंद व्यक्ति अपना मकान बना लेता था वही रुपयों से अपना काम धंधा शुरू कर लेता था। समाज के गरीब तबके को अपने बराबर का बनाने को ही समाजवाद का नाम दिया गया है। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। उन्होने अपनी शासन प्रणाली में इस नई व्यवस्था को जन्म दिया। वे एक ऐसे अहिंसा के पुजारी थे जिनके राज्य में रहने वाली जनता के दिलों में समानता का भाव कूट कूट कर भरा जाता था और दान देने की प्रवृति का समावेश किया जाता था जिसके चलते जनता में हमेशा समाज सेवा की प्रवृति प्रबल रहती थी।
गोयल का कहना है कि समाजवाद के प्रतीक ऐसे युग पुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार ने तो पिछले लंबे समय से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक इस पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित नहीं किया है। लम्बे समय से यह मांग अधर में लटकी पडी है। पिछले लगातार कई सालों से वे केन्द्र सरकार से अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं। इस बार फिर अग्रसेन जयंती के मौके पर उनकी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग है कि इस जयंती पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए ताकि महाराजा अग्रसेन की जयंती को पूरे देश के लोग पर्व के रूप में मना सकें।
राजकुमार गोयल का यह भी कहना है कि वे पिछले कई सालों से देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखते आ रहे है। उनका कहना है कि 2017 में तो उनके इस सुझाव को सरकार द्वारा स्वीकार भी किया गया था। पूरे देश से आए हजारों सुझावों में से जो 16 सुझाव सरकार द्वारा स्वीकार किए गए थे उनमें से एक सुझाव यह भी था। गोयल का कहना है कि उसके बाद भी यह मांग आज तक अधूरी पड़ी है। गोयल की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए।

Saturday, September 20, 2025

September 20, 2025

छेड़छाड़ की घटना या दुर्घटना होने पर 112 नंबर पर कॉल करें : मोनिका

महिला विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
छेड़छाड़ की घटना या दुर्घटना होने पर 112 नंबर पर कॉल करें : मोनिका
जींद : हिंदू कन्या कालेज में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों को रोकने के लिए सजग करने के लिए उपाय विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम मोर एवं संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नीलम व सह संयोजिका डा. नीलम रानी द्वारा किया गया। इस ट्रेनिंग सत्र का आयोजन महिला पुलिस थाना जींद से एसएचओ एसआई मोनिका और उनकी टीम के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की घटना या दुर्घटना होने पर 112 नंबर पर कॉल करें। अगर इस तरह की कोई घटना घटित होती है तो सबसे पहले अपने परिवार, मैडम या दोस्त को बताएं। घरेलू हिंसा या मारपीट की स्थिति में साइबर क्राइम 1930 पर फोन करें। इसके साथ ही उनके साथ आई टीम ने आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण भी छात्राओं को दिया कि अचानक हमले या छेड़छाड़ की स्थिति में अपने रक्षा कैसे करें। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. पूनम मोर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला विरोधी अपराधों को रोकने के लिए हमें समाज में जागरूकता बढ़ानी होगी और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी। महिलाओं के प्रति हिंसा और भेदभाव को रोकने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। महिला सेल की संयोजिका नीलम ने महिला विरुद्ध अपराधों से सचेत करने के लिए छात्राओं से आह्वान किया कि आइए हम सब मिल कर महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ एकजुट हों। अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और अपने अधिकारों के लिए लड़ें। हमें अपने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डा. रचना दलाल, डा. मीना ने भी विचार व्यक्त किए।
September 20, 2025

विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने जींद के चित्रकार, मोदी के जन्मदिन पर 10 हजार मीटर लंबी चित्रकारी

विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने जींद के चित्रकार
मोदी के जन्मदिन पर 10 हजार मीटर लंबी चित्रकारी
जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विकसित भारत के रंग, कला के संग एक अद्वितीय और ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए नामचीन चित्रकारों ने अपने रंगों और कल्पनाओं से विकसित भारत की जीवंत झलक प्रस्तुत की। यह पेंटिंग विश्व की 10 हजार मीटर सबसे लंबी पेंटिंग का रिकॉर्ड बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। इस भव्य आयोजन का संयुक्त संचालन त्रिवेणी कला संगम और दिल्ली नगर निगम ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उपस्थित होकर खुले मन से सोल एंड स्पीरिट आर्ट सोसाइटी के चित्रकारों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने अपने ब्रश और रंगों से बदलते भारत की ऐसी अनूठी तस्वीर उकेरी हैए जो आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करेगी।
साथ ही कार्यक्रम में हर्षवर्धन शर्मा एडवाइजर, आर्ट एंड कल्चर नई दिल्ली नगर निगम ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोल एंड स्पीरिट आर्ट सोसाइटी से जुड़े हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली के कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता और समर्पण से इस ऐतिहासिक पेंटिंग को आकार दिया। शनिवार को जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने कहा यह आयोजन कलाकारों के लिए किसी कला महाकुंभ से कम नही है। यह केवल एक चित्र नही बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और उपलब्धियों का दस्तावेज है। पेंटिंग में अयोध्या का राम मंदिर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र, भारतीय कला और संस्कृति, प्राचीन मंदिर स्थापत्य, विज्ञान व रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,  विदेशों में भारत का बढ़ता सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर जैसी ऐतिहासिक झलकियाँ दर्शाई गई। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से नवीन मरीचि,  प्रदीप कुमार (मूर्तिकार), अमित, विकास रोहिल्ला, मोहित बब्बर,  राजकुमार, जयश्री, सुमित, डा. आदेश खेरीवाल, डा. राहुल राठौर, हिमांशु पांचाल, नितिन, सुरेश पांचाल,  निरजा, पूनम, शिवांगी अग्रवाल सहित अनेक कलाकारों ने भाग लिया और कैनवास पर बदलते भारत की नई तस्वीर उकेरी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेंटिंग केवल एक कला आयोजन नही बल्कि भारत की विकास यात्रा का रंगीन और सजीव दस्तावेज होगी। कर्तव्य पथ पर बनी यह विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग भविष्य में भारत की कला और संस्कृति का एक गौरवशाली स्मारक बनकर उभरेगी। यह केवल एक विश्व रिकॉर्ड नही है बल्कि हमारे कलाकारों की प्रतिभा, उनकी सोच और उनके देशप्रेम की अमर गाथा है।
September 20, 2025

शराब ठेकेदार व सरपंच प्रतिनिधि हत्याकांड में सात लोगों को उम्र कैद की सजा

शराब ठेकेदार व सरपंच प्रतिनिधि हत्याकांड में सात लोगों को उम्र कैद की सजा
दोषियों को 48-48 हजार रुपये जुर्माना लगाया
जींद : एडिशनल सेशन जज नेहा नोहरिया की अदालत ने सात साल पहले हुए शराब ठेकेदार व सरपंच प्रतिनिधि हत्याकांड में सात लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
अभियोजन पक्ष के अनुसार सफीदों क्षेत्र के गांव साहनपुर निवासी राजकरण ने पांच जून 2016 को सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पांच जून सुबह उसका भाई नरेंद्र राठी उसके साढू सतपाल के साथ कार में सवार होकर गांव साहनपुर जा रहा था। गांव के निकट ही दो गाडिय़ों में सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक कर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें नरेंद्र राठी को पांच गोलियां और सतपाल को एक गोली लगी। जिन्हें पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान नरेंद्र राठी की मौत हो गई थी। नरेंद्र राठी की पत्नी मंजू उस दौरान गांव की सरपंच भी थी। पुलिस ने राजकरण की शिकायत पर गांव ईक्कस निवासी अशोक उर्फ  शोकी, गांव सिवाहा निवासी प्रसन्ना उर्फ लंबू सहित छह लोगों को नामजद कर 22 लोगों खिलाफ  हत्या, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में गांव गुमर गन्नौर निवासी धर्मराज उर्फ धर्मा, संदीप उर्फ काला, विशाल उर्फ मायाए राजेश उर्फ खुशीरामए जगदीप उर्फ दुखी का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस समय आरोपी अलग-अलग जेलों में बंद थे। फिलहाल अदालत 17 लोगों के खिलाफ सुनवाई कर रही थी। बुधवार को एडिशनल सेशन जज नेहा नोहरिया ने इनमें से सात दोषियों अशोक, प्रसन्ना, धर्मराज, संदीप, विशाल, राजेश, जगदीप को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों को 48-48 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
September 20, 2025

जिंदा ज*ला सरकारी अध्यापकमकान में अज्ञात कारणों से लगी आ*ग, कमरे में सो रहा था

जिंदा ज*ला सरकारी अध्यापक
मकान में अज्ञात कारणों से लगी आ*ग, कमरे में सो रहा था
जींद : गांव अमरहेडी स्थित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अंदर सो रहे सरकारी अध्यापक की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में अध्यापक का शव जलने के कारण बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जुलाना के जैजैवंती गांव का राजकुमार (50) सरकारी अध्यापक लगा हुआ था। फिलहाल वह जींद शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में मकान लेकर सात-आठ साल से यहीं पर रह रहा था। राजकुमार खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक तौर पर तैनात था। शुक्रवार रात को राजकुमार अपने कमरे में सो रहा था। शनिवार अलसुबह मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरे कमरे में आग फैलने के कारण राजकुमार इसमें झुलस गया और जलने के कारण राजकुमार की मौत हो गई। आसपास के लोगों को मकान में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजकुमार की जलने से मौत हो चुकी थी। 
राजकुमार की पत्नी भिवानी में नर्स है और वहां ड्यूटी के चलते वह 10 दिन में राजकुमार के पास आती थी। राजकुमार को एक बेटा भी है, जो बाहर रहता है। राजकुमार आठवीं से 12वीं तक के स्कूल में पढ़ाता था।

Friday, September 19, 2025

September 19, 2025

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से टीबी से बचाव बारे पम्पलेट बांट कर किया जागरूक

नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से टीबी से बचाव बारे पम्पलेट बांट कर किया जागरूक
जींद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत ईंटल कलां गांव में एमपीएचडब्ल्यू पवन कुमार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत ग्रामवासियों को टीबी से बचाव बारे जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव बारे व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं बारे ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। इस दौरान टीबी व मच्छरजनित बीमारियों की जानकारी से सम्बंधित पंपलेट भी बांटे गए। पवन कुमार ने कहा कि यह बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है। यह एक संक्रामक रोग है जोकि कीटाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस से फैलता है। कीटाणु मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। जिसके कारण फेफड़ों की टीबी होती है। कभी-कभी यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। टीबी के संभावित मरीजों में मुख्य तौर पर दो सप्ताह से ज्यादा लगातार खांसी रहना, शाम के समय बुखार रहना, छाती में दर्द रहना, भूख नहीं लगना, बलगम में खून आना, लगातार वजन कम होना होता है। अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।
September 19, 2025

वॉल पेंटिंग कर नपा देगी स्वच्छता का संदेश, अलग-अलग आठ जगहों पर बनाई जाएगी वॉल पेंटिग, खर्च होंगे 90 हजार

वॉल पेंटिंग कर नपा देगी स्वच्छता का संदेश
अलग-अलग आठ जगहों पर बनाई जाएगी वॉल पेंटिग, खर्च होंगे 90 हजार
जींद : स्वच्छ भारत अभियान के तहत उचाना को सुंदर बनाने को लेकर निरंतर नगर पालिका टीम वॉल पेंटिंग बना कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रही है। दुकान-दुकान पर जाकर दुकानदारों, बाजारों में राहगीरों के अलावा गलियों में जाकर स्वच्छता को लेकर जागरूक कर रही है। अब आने-जाने वालों के साथ-साथ शहर के लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए नगर पालिका वॉल पेंटिंग बना कर स्वच्छता का संदेश देगी। कई जगहों पर ये पेंटिंग बनाई जा चुकी है तो कई जगहों पर बनाने का काम चल रहा है। करीब 90 हजार रुपये नपा स्वच्छता को लेकर बनाई जाने वाली वॉल पेंटिंग पर खर्च करेगी। नगर पालिका उन जगहों को सबसे पहले चुन रही है जिन जगहों पर प्रचार के लिए लोग अपने पोस्टर सहित अन्य सामग्री लगा देते है। ऐसी जगहों शुरूआत में वॉल पेंटिंग के लिए नपा ने चुनी है। नपा सचिव अशोक डांगी की अगुवाई में करीब आठ जगह शुरूआत में चुनी गई है। इन जगहों पर लगे पोस्टरों को फाडऩे के बाद यहां पर वॉल पेंटिंग का काम किया जाएगा। अशोक डांगी ने कहा कि उचाना को सुंदर शहर सभी के सहयोग से बनाएंगे। कई ऐसी जगह हैं जहां दीवारों पर पोस्टर सहित अन्य प्रचार सामग्री लगाई जाती है जिससे उन दीवारों की सूरत बिगड़ जाती है। ऐसी दीवारें जो शहर की प्रमुख जगहों पर है जहां पोस्टर लगाए जाते है उनको सबसे पहले चुन कर उन पर वॉल पेंटिंग बनवाई जाएगी। स्वच्छता को लेकर निरंतर सभी का सहयोग अभियान चला कर मांगा जा रहा है। उचाना साफ-सुथरा नजर आए इसको लेकर निरंतर टीम बना कर जागरूकता अभियान भी चलाया गया है। सभी पूरा सहयोग कर रहे है।