Breaking

Sunday, October 5, 2025

October 05, 2025

ये है दुनिया का पहला कैमरा जो शरीर के अंदर की भी फोटो खींच सकता है, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

ये है दुनिया का पहला कैमरा जो शरीर के अंदर की भी फोटो खींच सकता है, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी
Perovskite Camera: न्यूक्लियर मेडिसिन तकनीकें जैसे SPECT स्कैन अब तक डॉक्टरों को दिल की धड़कन, खून के प्रवाह और शरीर में छिपी बीमारियों को देखने में मदद करती रही हैं. लेकिन इन स्कैनर्स में इस्तेमाल होने वाले डिटेक्टर्स बेहद महंगे और जटिल होते हैं. अब नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और सूझो यूनिवर्सिटी (चीन) के शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला पेरोव्स्काइट-बेस्ड डिटेक्टर बनाया है जो गामा रेज को बेहद सटीकता से पकड़कर SPECT इमेजिंग को और भी साफ, किफायती और सुरक्षित बना देगा.
*पेरोव्स्काइट क्यों है खास?*

पेरोव्स्काइट क्रिस्टल पहले सोलर एनर्जी में क्रांति ला चुके हैं और अब इन्हें मेडिकल इमेजिंग में इस्तेमाल किया जा रहा है. रिसर्च टीम का कहना है कि इस तकनीक से बने डिटेक्टर्स न केवल ज्यादा सटीक इमेज देंगे बल्कि मरीजों को कम रेडिएशन और छोटे स्कैन समय से फायदा मिलेगा.
*पुराने डिटेक्टर्स की कमियां*

अभी तक CZT (कैडमियम जिंक टेलुराइड) और NaI (सोडियम आयोडाइड) क्रिस्टल्स से बने डिटेक्टर्स इस्तेमाल में आते हैं.
लाखों डॉलर तक कीमत, बनाने में मुश्किल और बेहद नाजुक.
सस्ते लेकिन भारी-भरकम और इमेज उतनी साफ नहीं, मानो धुंधले शीशे से देखना.
इन सीमाओं को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने पेरोव्स्काइट क्रिस्टल्स पर भरोसा किया.
*रिकॉर्ड तोड़ इमेजिंग क्षमता*

2013 में पहली बार साबित हुआ था कि पेरोव्स्काइट क्रिस्टल्स गामा किरणों और एक्स-रे को पहचान सकते हैं. अब इसी तकनीक को आगे बढ़ाते हुए शोधकर्ताओं ने पिक्सल-बेस्ड सेंसर बनाया है, बिल्कुल स्मार्टफोन कैमरे के पिक्सल्स की तरह. इस सेंसर ने अब तक की सबसे बेहतर ऊर्जा रेज़ोल्यूशन दी. बेहद हल्के सिग्नल को भी कैप्चर किया, जिससे क्लिनिकल स्कैनर्स में बारीक़ से बारीक़ डिटेल्स तक दिखाई दीं. स्कैन तेज़, स्थिर और सुरक्षित हो गया.
*मरीजों को कैसे मिलेगा फायदा*

नए पेरोव्स्काइट कैमरे से बने डिटेक्टर्स ज्यादा संवेदनशील हैं इसलिए मरीजों को कम समय तक स्कैन करवाना होगा, कम रेडिएशन की खुराक दी जाएगी और डॉक्टरों को साफ़-सुथरी डायग्नोस्टिक इमेज मिलेगी.

Saturday, October 4, 2025

October 04, 2025

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन का उद्घाटन

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा करेंगे पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन का उद्घाटन
जींद : श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय, रामराये (जींद) में आगामी 5 अक्टूबर 2025, रविवार को एक ऐतिहासिक अवसर का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन पंडित केदारनाथ शर्मा संस्कृत भवन A.I. का भव्य शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित विनोद शर्मा तथा विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा द्वारा की जाएगी।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अनुसार यह शिलान्यास समारोह शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।
समाज को जोड़ते हुए इस कार्यक्रम के लिए विशेष आह्वान किया गया है। आयोजन में श्री फूल कुमार शास्त्री जी, श्री नरेंद्र नाथ शर्मा जी, श्री रमेश चंद्र शर्मा जी, श्री सुरेंद्र गौतम जी, श्री मनोज शर्मा एडवोकेट, श्री कमल गौतम जी, श्री गौरव शर्मा जी, श्री कमल कुमार शर्मा जी, श्री अशुतोष शर्मा जी, श्री प्रदीप शर्मा जी, श्री राजेश शर्मा जी, श्री जितेंद्र कौशिक जी और श्री जितेंद्र शर्मा जी समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।
यह शिलान्यास समारोह केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
October 04, 2025

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होने से किया इंकार, कहा पार्टी का निर्देश आया तो ही जाऊंगा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा में शामिल होने से किया इंकार, कहा पार्टी का निर्देश आया तो ही जाऊंगा
चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस में सियासी उठापटक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की 5 अक्‍टूबर वाली सद्भभावना  यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
हुड्डा ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, यह निजी यात्रा है। इसलिए वह इसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पार्टी की तरफ से आधिकारिक निर्देश मिलेगा तो ही वह यात्रा में शामिल होंगे। उनके इस रुख ने पार्टी के अंदर हलचल पैदा कर दी है।
इस बीच हुड्डा खेमे के कई नेताओं ने भी दूरी बनाना शुरू कर दिया है। हिसार से सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने भी यात्रा को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी का संदेश मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सद्भावना यात्रा निकालने के बजाय तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन करना ज्यादा प्रभावशाली होता।
यात्रा के पहले चरण में जींद, उचाना कलां, नरवाना, सफीदों, जुलाना, कैथल, कलायत, पुंडरी और गुहला समेत 14 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। ये क्षेत्र बीरेंद्र सिंह के पहले प्रभाव वाले इलाके हैं। यात्रा का उद्देश्य धीरे-धीरे हरियाणा के सभी 90 हलकों तक फैलाना है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह खुद यात्रा की कमान संभालेंगे और रणनीति तैयार करेंगे। बृजेंद्र सिंह ने भी साफ किया कि वे कांग्रेस के सदस्य हैं और यात्रा पीसी कांग्रेस ऑफिस से आयोजित की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर समाज विभाजन फैलाने का आरोप लगाया।
हुड्डा के इस रुख से स्पष्ट है कि वे निजी यात्रा और चुनावी राजनीति में संतुलन बना रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वे “ना टायर्ड हैं, ना रिटायर्ड” और राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन इस निजी यात्रा में उनकी भागीदारी केवल पार्टी निर्देश मिलने पर होगी।
October 04, 2025

जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 72 किलो अवैध पटाखों की खेप बरामद, आरोपी काबू

*जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 72 किलो अवैध पटाखों की खेप बरामद, आरोपी काबू *
जींद: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA  सफीदों ने अवैध पटाखों सहित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल कि है । 
CIA  सफीदों के इचांर्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम स.उप. निरीक्षक जलोरा के नेतृत्व में सरकारी गाडी सहित गस्त पर थे कि मुखबर खास ने बताया कि  राहुल वासी गीता कॉलोनी, वार्ड नं. 11, सफीदों अपने घर पर अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बेचने का काम कर रहा है। सूचना की पुष्टि पर पुलसि टीम तुरंत  कार्यवाही करते हुए  मौके से आरोपी को काबू कर लिया गया । ओर  कुल 30 गत्ते डिब्बे (वजन लगभग 72 किलो) विभिन्न ब्रांड के पटाखे/स्काई शॉट बरामद किए गए। जब आरोपी से लाइसेंस/परमिट मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । मौके पर बरामद किए गए सभी पटाखों को कब्जा पुलिस में लिया गया ओर आरोपी के खिलाफ थाना शहर सफिदों  में धारा EXPLOSIVE ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
October 04, 2025

जींद में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कार्यालय की बैठक, सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम को अंतिम रूप


जींद में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कार्यालय की बैठक, सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम को अंतिम रूप
जींद : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जींद कार्यालय में आज अधिकारियों, सर्वेयरों और बीमा एजेंटों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 की तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना रहा।बैठक में जानकारी दी गई कि देशभर में इस समय सतर्कता जागरूकता अभियान 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक चल रहा है। इस वर्ष का थीम “हमारी साँझा जिम्मेवारी – सतर्कता” सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस सरकारी थीम को स्वीकार करते हुए सहमति जताई कि जींद कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम इसी थीम पर केंद्रित होंगे।
बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ कि 08 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे राजपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य/ प्रिंसिपल श्री सुशील कुमार गौतम ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहमति प्रदान की है।
इस अवसर पर न केवल विद्यालय में कार्यक्रम होंगे, बल्कि गांव में सतर्कता जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी तथा पंचायत बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। ग्राम सरपंच श्रीमती सरोज लोहान, सरपंच प्रतिनिधि श्री जयवीर सिंह लोहान और पंचायत सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया है। पंचायत स्तर पर आयोजित यह गतिविधियाँ ग्रामीण समाज को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।बैठक में मौजूद अधिकारियों, सर्वेयरों और एजेंटों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी भी आवश्यक है। ग्रामीण और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम युवाओं और आम नागरिकों को सतर्कता के महत्व से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बनेंगे।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री मनदीप सिंह नैन ने अपने संबोधन में कहा कि,
"भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी दायरे तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसमें जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीण और शैक्षणिक स्तर पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में पारदर्शिता और ईमानदारी को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे।"
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है और उनसे सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है। इससे कार्यक्रम की प्रभावशीलता और भी बढ़ेगी।
बैठक के अंत में यह विश्वास जताया गया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस जींद कार्यालय के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता अभियान एक जनांदोलन का स्वरूप लेगा और समाज में पारदर्शिता तथा ईमानदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इस अवसर पर साथ है ललिता, बवनदीप, पवन, रघुबीर चहल, गुरजीत पाहवा, राहुल वशिष्ठ, रामबीर , सुनील शर्मा  , प्रवीण अहलावत, सुनील, परविंदर  आदि

Friday, October 3, 2025

October 03, 2025

*ड्राई डे पर शराब ठेकेदारों पर जींद पुलिस का बड़ा वार – दो शराब के ठेके सील"।*

*ड्राई डे पर शराब ठेकेदारों पर जींद पुलिस का बड़ा वार – दो शराब के ठेके सील"।*  
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में थाना जुलाना व थाना शहर नरवाना कि पुलिस टीम ने  ड्राई डे के दिन अलग-अलग स्थानों पर खुले दो शराब ठेकों को मौके पर सील कर दिया । 
मामले कि जानकारी देते हुए थाना जुलाना के  प्रबंधक अफसर  उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ  गस्त व पडताल क्राईम  के सबंध में  गांव गतौली  मौजुद थे सुचना मिली कि आज  ड्राई डे होने पर भी गांव गतौली का शराब का ठेका खुला हुआ है ।  सुचना के आधार पर ठेका शराब को चैक किया जो  खुला मिला तथा शराब ठेके का सेलसमैन पुलिस पार्टी  को देखकर मौका से फरार हो गया मौके पर एईटीओ सुमित नेहरा(आबकारी व कराधान) विभाग को मौके पर बुलाया गया जिसने नियमानुसार  ठेके को चैक करके शील कर दिया । 
इसी प्रकार एक अन्य मामले कि जानकारी देते हुए थाना शहर नरवाना के प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त व पडताल के संबध में बस अड्डा के नजदीक मौजुद थे कि सुचना मिली कि आज ड्राई डे होने पर भी नई अनाज मण्डी नरवाना जॉन न. 18 (ढाणी) का  शराब का ठेका खुला हुआ है सुचना के आधार पर ठेका शराब को चैक किया जो खुला मिला तथा मौके पर  निरीक्षक सदींप लोहान (आबकारी व कराधान) विभाग को मौके पर बुलाया गया जिसने नियमानुसार  ठेके को चैक करके शील कर दिया 
📌इस संयुक्त अभियान का संदेश साफ है –
ड्राई डे पर शराब बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
नियम तोड़ने वालों पर कानून का शिकंजा कसना तय है।
पुलिस अधीक्षक जींद ने कहा कि—
“कानून का पालन सभी के लिए समान है। शराब माफिया और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनता को भी चाहिए कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Thursday, October 2, 2025

October 02, 2025

अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने मेले के बारे में दी विस्तृत जानकारी

अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने मेले के बारे में दी विस्तृत जानकारी

अग्रोहा धाम मेले में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए लगाई गई 1000 कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां  
जीन्द : आगामी 07 अक्टूबर को अग्रोहा धाम मेले में लगने वाले ऐतिहासिक और भव्य राष्ट्रीय मेले की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 1000 कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है। यह जानकारी देते हुए अग्रोहा धाम अग्रोहा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि ये 1000 कार्यकर्ता मेले में मंदिरों के दर्शनों की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था, पंडाल की व्यवस्था, फ्री मेडिकल कैंप की व्यवस्था, ट्रैफिक की व्यवस्था, ट्रेड फेयर की व्यवस्था, अप्पू घर की व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं को सम्भालेंगे। गोयल आज यहां अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, सुनील गोयल, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, सतीश गोयल, गोपाल जिंदल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गोयल ने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले में जगत गुरू महा ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी अपना आर्शीवाद देंगे। देश के जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने सुंदर सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। यह ऐतिहासिक मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देखरेख में किया जा रहा है। इस समारोह में जी मीडिया ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, प्रदेश के निकाय मंत्री विपुल गोयल, हिसार से विधायक सावित्री जिंदल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल सहित पूरे देश से अग्रवाल समाज के कई राष्ट्रीय नेतागण प्रमुख तौर पर शिरकत करेंगे। गोयल ने बताया कि इस दिन 07 अक्टूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा, छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाज हित और राष्ट्र हित को लेकर गहन मंथन करेंगे। मेले में समाज हित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाऐगा।
गोयल ने बताया कि जीन्द से श्रद्धालुओं को अग्रोहा धाम मेले में ले जाने के लिए कई बसों की व्यवस्था की गई है। अग्रोहा धाम के जिला प्रधान ईश्वर गोयल, अग्रोहा धाम के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कम्प्यूटर, अग्रोहा धाम के नगर प्रधान अशोक गोयल, युवा के जिला प्रधान दीपक गोयल इत्यादि के नेतृत्व में यह सब व्यवस्था की गई है। गोयल ने बताया कि जीन्द जिले से भी सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु अग्रोहा धाम मेले में पहुंचेंगे और दादा मुनि अग्रसेन व मां कुलदेवी लक्ष्मी का आर्शिवाद प्राप्त करेंगे।
October 02, 2025

*कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चित्रकला शिविर, 'विकसित भारत' की संकल्पना को मिला कैनवास पर आकार*

*कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चित्रकला शिविर, 'विकसित भारत' की संकल्पना को मिला कैनवास पर आकार* 

दीपक कौशिक की रचना रही आकर्षण का केंद्र, विभागाध्यक्ष ने किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC), पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय चित्रकला शिविर का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य "विकसित भारत" की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करना था।
हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और तकनीकी पहलुओं को अपनी कला में उकेरा। जींद के युवा चित्रकार दीपक कौशिक की कृति ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। उन्होंने 'अध्यात्म और पर्यटन' को केंद्र में रखकर यह संदेश दिया कि भारत की आध्यात्मिक विरासत पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रही है।
ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. गुरुचरण सिंह ने दीपक कौशिक को सम्मानित करते हुए कहा, "चित्रकला समाज और राष्ट्र की उन्नति की कल्पनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।"
शिविर में कलाकारों की रचनाओं की प्रदर्शनी भी लगी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह शिविर न केवल रचनात्मकता का मंच बना, बल्कि 'विकसित भारत' में कला की भूमिका को भी रेखांकित करने में सफल रहा।
October 02, 2025

हरियाणी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन

हरियाणी डांसर सपना चौधरी के साथ हर समय साथ रहने वाली मां ने छोड़ा हमेशा के लिए साथ, बीमारी से मां नीलम चौधरी का निधन
Haryana Bulletin News: हरियाणा की मशहूर डांसर व कलाकार सपना चौधरी के साथ हर समय साये की तरह साथ रहने वाली मां ने उसका साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया है। सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी का लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी ब्लैक करते हुए और अपनी मां के निधन के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिवार और उसके चाहने वालों में शौक की लहर दौड़ गई। 
बताया जा रहा है कि सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी पीलिया और लीवर की बीमारी से जूझ रही थी और काफी दिनों से दिल्ली के द्वारका में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट थी। मंगलवार को उनका निधन हो गया, जिसके बाद दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सपना व तथा वीर साहू के परिवार के नजदीकी लोग ही मौजूद रहे। 
सपना चौधरी ने जब स्टेज डांस शुरू किया, तभी से उसकी मां नीलम चौधरी हर समय उसके साथ रहती थी। हर कार्यक्रम में सपना मां के बिना नहीं जाती थी। सपना के पिता की मौत उसी समय हो गई थी, जब सपना की उम्र मात्र 14 साल थी। सपना चौधरी के संघर्ष के दिनों में सपना चौधरी का पिता की तरह मां ने ही साथ दिया। #sapnachaudhary #haryanabulletinnews  #Sapnachaudharymotherdeath #sapnachaudharymotherneelamdeath #sapnachaudharyharyanvi #Sapnachaudharyneelamchaudhary
October 02, 2025

अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट की जुलाना ईकाई का गठन

अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट की जुलाना ईकाई का गठन
सचिन जिंदल बने युवा के अध्यक्ष, आशीष तायल बने महासचिव
जींद: अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट युवा विंग की जुलाना इकाई का गठन कर दिया गया है। जिसमें सचिन जिंदल को अध्यक्ष और आशीष तायल को महासचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां जुलाना में हुई बैठक में की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर, जिला प्रधान एडवोकेट ईश्वर दास गोयल, उप प्रधान राम विलास मित्तल एवं जिला युवा प्रधान दीपक गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर विजय जिंदल, रोशन लाल सिंगला, रमेश जिंदल, कश्मीरी लाल गोयल, राम लाल सिंगला, दया राम जिंदल, राहुल तायल, सुशील जिंदल, मोहित जिंदल, मुकेश गोयल,  कृष्ण सिंगला, तरुण गर्ग सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। सभा में आपसी विचार-विमर्श और सहमति से सचिन जिंदल को अध्यक्ष तथा आशीष तायल को महासचिव घोषित किया गया। घोषणा के साथ ही उपस्थित समाजजनों ने तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पटका पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष व महासचिव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे। सभा को संबोधित करते हुए श्री महावीर कंप्यूटर व एडवोकेट ईश्वर दास गोयल ने उपस्थित लोगों से आगामी सात अक्टूबर को अग्रोहा में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान भी किया।

Tuesday, September 30, 2025

September 30, 2025

त्योहारी सीजन में बढ़ी ट्रेनों में भीड़, अवध-आसाम, पंजाब मेल और जम्मूतवी जैसे ट्रेनों में स्लीपर व थ्री एसी कोच में सीट नहीं ।

त्योहारी सीजन में बढ़ी ट्रेनों में भीड़
अवध-आसाम, पंजाब मेल और जम्मूतवी जैसे ट्रेनों में स्लीपर व थ्री एसी कोच में सीट नहीं ।
जींद : त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में प्रवासी यात्रियों के लिए अपने घर जाने की राह आसान नहीं होगी। लंबा सफर होने के कारण यात्री ट्रेनों में जाने को प्राथमिकता देते हैं लेकिन इस समय अवध-आसाम,  पंजाब मेल और जम्मूतवी जैसे ट्रेनों में स्लीपर व थ्री एसी कोच में सीट नहीं मिल पा रही है। ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में सीट नहीं है। वहीं ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर में 26 और थ्री एसी में 20 की वेटिंग चल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस में स्लीपर में 46 और थ्री एसी में 38 की वेटिंग है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में सीट नही मिल पा रही है। वहीं टू एसी में छह की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 16317 हिमसागर एक्सप्रेस में स्लीपर व थ्री एसी में भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रही है। 
गौरतलब है कि ट्रेन नंबर 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस रात सात बजकर 50 मिनट पर लालगढ़ से चलकर जाखल, नरवाना होते हुए सुबह चार बजकर 27 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रोहतक, दिल्ली, बरेली, लखनऊ के रास्ते चल कर दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर डिबरूगढ़ पहुंचती है। ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस रात नौ बजकर 55 मिनट पर फिरोजपुर से चलकर फरीदकोट,  कोटकपूरा, बठिंडा, मानसा, जाखल व टोहाना होते हुए रात ढाई बजे जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद शकूरबस्ती, दिल्ली, फरीदाबाद के रास्ते आगरा व ग्वालियर होते हुए सुबह सात बजकर 35 मिनट पर मुबंई पहुुंचती है। ट्रेन नंबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस सुबह चार बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर कैंट से चलकर ट्रेन सुबह लगभग नौ बजे जींद पहुंचती है। यहां से ट्रेन दो मिनट ठहराव के बाद भोपाल के रास्ते सुबह छह बजकर 20 मिनट पर सिनोय पहुंचती है। 16031 अंडमान एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल से चल कर मथुरा व फरीदाबाद के रास्ते रात सवा 11 बजे जींद पहुंचती। इसके बाद ट्रेन संगरूर व धुरी होते हुए पौने 11 बजे कटरा पहुंचती है। 16317 हिमसागर एक्सप्रेस दोपहर सवा दो बजे कन्या कुमारी से चलकर चितौड़ व नागपुर होते हुए रात सवा 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन टोहानाए जाखल के राते सुबह लगभग पौने 11 बजे माता वैष्णवी धाम कटरा पहुंचते हैंए लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं होने के कारण यात्री पेरशान हैं।
त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों में चल रही वेटिंग
रेलवे रिजर्वेशन विंडो अधिकारी धीरज बुटानी ने बताया कि त्योहारी सीजन में प्रवासी यात्री अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। इस कारण ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। अवध.आसामए जम्मूतवीए पंजाब मेल व हिमसागर जैसी ट्रेन में स्लीपर व थ्री एसी में सीट नहीं हैं।