Breaking

Friday, October 24, 2025

October 24, 2025

*राव नरेंद्र सिंह की जीवनी*

*राव नरेंद्र सिंह की जीवनी*
चंडीगढ़ – राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस के नेता है और राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है. राव नरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको हरियाणा के कांग्रेस नेता व नारनौल के पूर्व विधायक राव नरेंद्र सिंह की जीवनी (Rao Narendra Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राव नरेंद्र सिंह का जन्म और परिवार (Rao Narendra Singh Birth & Family)
राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल से है.  राव नरेंद्र सिंह के पिता का नाम स्व राव बंसी सिंह है. वे भी हरियाणा की राजनीति में सक्रिय थे और हरियाणा की तत्कालीन सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. उनके भाई का नाम राव देवेंद्र सिंह है. उनके दो संतान है. राव नरेंद्र सिंह हिन्दू है. वे ओबीसी से आते है.
राव नरेंद्र सिंह का राजनीतिक करियर (Rao Narendra Singh Political Career)
राव नरेंद्र सिंह की राजनैतिक यात्रा नब्बे के दशक से शुरू हुई है. कुलदीप विश्नोई के नेतृत्व वाली पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस से राजनीति करने वाले राव नरेंद्र तीन बार के विधायक रह रह चुके है. बाद में, कांग्रेस में शामिल हो गए और राज्य की तत्कालीन भूपेंद्र हुड्डा सरकार के कैबिनेट का हिस्सा बने.
राव नरेंद्र सिंह वर्ष 1996 और 2000 में हरियाणा के अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधायक बने. इसके बाद वे वर्ष 2009 में राज्य के नारनौल विधानसभा क्षेत्र से चुने गए. हालांकि 2014 में वे कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से फिर खड़े हुए पर हार गए. इसी बीच वे राज्य में भूपेंद्र हुड्डा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर आसीन रहे. इससे पहले वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके है.
अब कांग्रेस ने उन्हें राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हें हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है. पार्टी अध्यक्ष किसी भी पार्टी का सबसे जिम्मेदारी भरा पद माना जाता है और इसी पर पार्टी की जीत दिलाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. इतना ही नहीं राज्य स्तर पर उम्मीदवारों के बीच टिकट बटबारें में इनकी भूमिका सबसे अधिक होती है. वैसे केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका सर्वोच्च मानी जाती है पर राज्य में ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण पद होता है. अब हरियाणा कांग्रेस को राज्य में फिर से खड़ा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राव नरेंद्र सिंह पर आ गया है.
*कांग्रेस ने राव नरेंद्र सिंह को ही हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष क्यों बनाया*

इसे समझने के लिए पहले राव नरेंद्र के विधानसभा क्षेत्र के भूगोल को समझना आवश्यक है. नरेंद्र सिंह जिस क्षेत्र से आते है, वह हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला है. हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला उत्तर पूर्व और पश्चिम में हरियाणा के दूसरे जिले से लगता है तो दक्षिण में राजस्थान के अलवर, सीकर और जयपुर से लगता है. इसी जिले का एक अनुमंडल (सबडिवीजन) है, नारनौल है और यह क्षेत्र हरियाणा के 90 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है.
यह क्षेत्र हरियाणा का दक्षिणी भाग है और इस क्षेत्र में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम आता है. इन तीनो जिलों में पुरे हरियाणा के 11 विधानसभा क्षेत्र आते है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन 11 सीटों में 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 1 सीट पर किसी तरह से जीत हासिल हुई थी. इतना ही 2014 में भी कांग्रेस की यहाँ से हार हुई थी. दोनों ही बार यहाँ से अकेले भाजपा को 10 सीटें मिली थी.
इसलिए यह तो तय है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस को मिलती लगातार हार कोई संयोग नहीं है. जाहिर है, यहाँ पार्टी अंतिम सांसे गिन रही है. ऐसे में पार्टी को आशा की किरण तब दिखी जब इस क्षेत्र से बड़े नेता के रूप में राव नरेंद्र सिंह उनकी पार्टी का हिस्सा है और राज्य के पूर्व मंत्री है. अब यही कारण है कि कांग्रेस ने जाट और दलित से हटकर ओबीसी से आने वाले राव को पार्टी का कमान सौपा है क्योकि हरियाणा का यह क्षेत्र ओबीसी बाहुल्य है.
सरकार बनाने के लिए पार्टी एक एक सीट महत्वपूर्ण है. कहते है, बून्द बून्द से तालाब भरता है, वही नियम यहाँ लागू होता है. अब जब दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बैठे बड़े नेता हरियाणा में मिलने वाली लगातार हार और विशेषकर इस क्षेत्र की हार पर मंथन कर रही है, तब उन्हें यह लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. अब यही कारण है कि राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा का मुखिया बनाया गया है ताकि इस क्षेत्र को मजबूत किया जा सकें और यहाँ पर भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकें.
इस लेख में हमने आपको हरियाणा कांग्रेस नेता राव नरेंद्र सिंह की जीवनी (Rao Narendra Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
October 24, 2025

प्रधान राजकुमार गोयल ने ली अग्रवाल समाज की बैठक

प्रधान राजकुमार गोयल ने ली अग्रवाल समाज की बैठक

परिचय सम्मेलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

प्रधान राजकुमार गोयल बोले, यह सम्मेलन समाज की एकता और सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा

गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन के काफी सार्थक परिणाम सामने आए है और अब भी लगातार रिश्तों की इंक्वारियां चल रही है
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 07 सितम्बर को जींद में आयोजित हुए उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सफलता की विस्तार से समीक्षा की गई साथ ही सम्मेलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पदाधिकारियों को प्रधान राजकुमार गोयल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन समाज की एकता और सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा वही उपस्थित पदाधिकारियों ने इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया। गोयल ने यह भी कहा कि इस परिचय सम्मेलन के काफी सार्थक परिणाम सामने आए है और अब भी लगातार रिश्तों की इंक्वारियां चल रही है
बैठक में रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, जयभगवान सिंगला, गोपाल जिंदल, सुनील गोयल, सुशील सिंगला, सतीश जैन, बजरंग गर्ग, बजरंग सिंगला, सतीश गोयल, राजेश गोयल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि 7 सितम्बर को जींद की धरती पर ऐसा ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन हुआ जो आज तक नहीं हुआ। इस सम्मेलन में 17 राज्यों से हजारों अग्रबंधु पहुंचे और विवाह योग्य प्रत्याशियों की संख्या 1200 से अधिक रही। मंच से सैकड़ों परिचय हुए और समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस आयोजन की सफलता समाज की एकजुटता, मेहनत और अनुशासन का परिणाम रहा। गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन के सार्थक परिणाम सामने आए है और अब भी लगातार रिश्तों की इंक्वारियां चल रही है।
इस मौके पर सावर गर्ग व रामधन जैन ने कहा कि यह सम्मेलन केवल विवाह योग्य युवाओं के लिए नहीं बल्कि समाज के एकजुट होने और आपसी परिचय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा। सम्मेलन में आमजन के साथ साथ महिलाओं और युवाओं की सहभागिता भी सराहनीय रही। पवन बंसल व सोनू जैन ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित किया कि जब समाज एकजुट होकर काम करता है तो असंभव को भी संभव बना सकता है। वहीं मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने इसे समाज की नई पीढ़ी को जोड़ने वाला “मील का पत्थर” बताया। बैठक में यह भी बताया गया कि सम्मेलन की सफलता पर चारों ओर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने अग्रवाल समाज की इस पहल को अनुकरणीय बताया है। अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के सार्थक व उपयोगी सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया और आने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तय की।
October 24, 2025

गन्ने का एसएपी बढ़ाने पर किसानों ने कृषि मंत्री का जताया आभार- हरियाणा बना गन्ने का देश में सबसे अधिक मूल्य देने वाला राज्य

गन्ने का एसएपी बढ़ाने पर किसानों ने कृषि मंत्री का जताया आभार
- हरियाणा बना  गन्ने का देश में सबसे अधिक मूल्य देने वाला राज्य 
चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य (एसएपी) में ₹15 प्रति क्विंटल की वृद्धि के निर्णय से पूरे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई इस घोषणा के बाद हरियाणा अब गन्ने का देश में सबसे अधिक मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। अब शुरुआती किस्म के गन्ने का एसएपी ₹400 से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल और देर से पकने वाली किस्म का मूल्य ₹393 से बढ़ाकर ₹408 प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसान संगठनों के अनेक प्रतिनिधियों ने आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात कर इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 
आभार व्यक्त करने वालों में किसान मोर्चा के सचिव विनोद राणा, किसान मोर्चा हरियाणा के उपाध्यक्ष मंदीप विर्क, विकास अमूपुर, अरुण समालखा, कुलदीप, विजय कम्बोज, संदीप कुमार, अर्जुन खजुरी, सतपाल टोहाना, बिट्टू कम्बोज (टोहाना) और मंगे राम शामिल थे। किसानों ने कहा कि यह फैसला त्योहारी सीजन से पहले लिया गया एक समयोचित कदम है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी।
किसानों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बढ़ा हुआ एसएपी उनकी बढ़ती लागत को संतुलित करेगा और आर्थिक राहत प्रदान करेगा। किसान मोर्चा के सचिव विनोद राणा ने कहा कि यह हमारे लिए दीवाली का तोहफ़ा साबित हुआ है। सरकार ने साबित किया है कि वह किसानों के साथ खड़ी है। हम कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के प्रयासों के लिए आभारी हैं। किसान मोर्चा हरियाणा के उपाध्यक्ष मंदीप विर्क ने कहा कि एसएपी में वृद्धि से किसानों को यह विश्वास हुआ है कि उनके परिश्रम की कद्र की जाती है और वे गन्ने की खेती जारी रखने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा गन्ने  के मूल्य में की गई बढ़ोतरी का यह निर्णय हमारी सरकार की इस दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि किसानों को उनके परिश्रम का सर्वोत्तम मूल्य मिले। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा किसानों के हितों की रक्षा और उनके विकास में अग्रणी राज्य बना हुआ है।

Thursday, October 23, 2025

October 23, 2025

हरियाणा में भेड़-बकरियों में फैल रही फुट रॉट बीमारी

हरियाणा में भेड़-बकरियों में फैल रही फुट रॉट बीमारी
-  बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर लुवास ने पशुपालकों के लिए जारी की एडवाइज़री
चंडीगढ़  - हरियाणा के कई जिलों में भेड़ और बकरियों में फुट रॉट (पैर सड़न) नामक संक्रामक बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार ने पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइज़री जारी की है। 

विश्वविद्यालय के पशु जन-स्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश खुराना ने बताया कि कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के निर्देशन में विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और प्रभावित पशुओं की जांच एवं उपचार कर रही हैं।

हाल के मानसून मौसम के कारण बने गीले व कीचड़युक्त वातावरण में फुट रॉट बीमारी के तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है। यह रोग मुख्यतः डिकेलोबैक्टर नोडोसस एवं फ़्यूज़ोबैक्टीरियम नेक्रोफोरम नामक जीवाणुओं के संक्रमण से होता है, जो पशुओं के खुरों को प्रभावित करता है। यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए, तो इससे पशुओं में लंगड़ापन, तेज दर्द और दूध व ऊन उत्पादन में भारी गिरावट हो सकती है।

फुट रॉट के प्रमुख लक्षणों में चलने में कठिनाई, खुरों के आस-पास सूजन व लालिमा, दुर्गंधयुक्त सड़न, खुर की ऊपरी सतह का अलग होना और कभी-कभी बुखार एवं बेचैनी देखी जाती है। यह रोग विशेष रूप से हरियाणा के हिसार, भिवानी, जींद और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों चूरू व हनुमानगढ़ में अधिक मात्रा में पाया गया है ।

लुवास द्वारा पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं के रहने के स्थान को साफ-सुथरा और सूखा रखें। नियमित रूप से फुट बाथ कराना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें 10% जिंक सल्फेट, 4% फॉर्मेलिन या 0.5%  लाल दवा के घोल से खुरों की सफाई की जानी चाहिए। संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें, खुरों की नियमित सफाई करें और घावों को मक्खियों से सुरक्षित रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सक से संपर्क करें।

डॉ. खुराना ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की टीमें पी.पी.आर., चिचड़ी जनित रोग और आंतरिक परजीवियों से होने वाले अन्य संक्रामक रोगों की भी पहचान कर रहीं हैं और पशुपालकों को समय पर रोकथाम एवं बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है।

फुट रॉट बीमारी से संबंधित लुवास के वैज्ञानिक डॉ रमेश और डॉ पल्लवी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे इस बीमारी को फैलने से रोकने हेतु स्वच्छता, जैव-सुरक्षा एवं आवश्यक सतर्कता बरतें। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए पशुपालक विश्वविद्यालय में संपर्क कर सकतें हैं अथवा निकटतम पशु चिकित्सालय में जाकर परामर्श  ले सकतें हैं ।
October 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

- गन्ना का एमएसपी बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

- मंडियों में खरीद प्रणाली से किसान खुश
चंडीगढ़-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है।  चाहे किसानों के गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की बात हो या धान एवं गेहूं आदि फसलों की एमएसपी पर खरीद हो, हर कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में किसानों से बात कर रहे थे। आज कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत कई क्षेत्रों से अनेक किसान दीपावली के अवसर पर गन्ने का एमएसपी बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे।

गन्ने का एमएसपी बढ़ाने से गदगद हुए किसानों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि दीपावली के अवसर पर बिना मांगे एमएसपी बढ़ाना किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल तथा पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल करके किसानों की आय बढ़ाने  की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी किसानों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। यही नहीं, 48 घंटे के अंदर किसानों को उनकी फसलों का भुगतान कर दिया जाता है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की मदद से पिछले 11 सीज़न में डीबीटी के माध्यम से 12 लाख किसानों के खातों में एक लाख 58 हजार करोड़ रूपये की फसल खरीद की राशि डाली गई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जिसने भावान्तर भरपाई योजना अपनाई है।  इस योजना के अंतर्गत 21 फलों, सब्जियों व मसालों को कवर करके 29,864 किसानों को 135.37 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में डाली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तेज बारिश या अन्य आपदा में ख़राब हुई फसलों की मुआवजा राशि को बढ़ाकर 15,000 रूपये प्रति एकड़ किया गया है। इसके अतिरिक्त , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 33 लाख किसानों को 9626 करोड़ रूपये के क्लेम वितरित किए जा चुके हैं। पिछले 11 सालों मे प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए किसानों को 15627 करोड़ रुपये की राशि का मुआवजा दिया जा चुका है। 
मुख्यमंत्री ने किसानों से मंडियों में धान एवं अन्य फसलों की खरीद व्यवस्था पर फीडबैक ली और कहा कि कोई कमी होगी तो उसको भी दूर किया जाएगा।  मौके पर मौजूद किसानों ने प्रदेश सरकार की मंडी व्यवस्था से ख़ुशी जाहिर की और कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी पेहवा के चेयरमैन तरुण वड़ैच, यमुनानगर से रामगोपाल राणा, विलासपुर के पूर्व सरपंच राजकुमार, जलबेहडा के मदन राणा, सरपंच बलविंद्र सिंह, जगजीत सिंह , नंबरदार ज्ञानसिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
October 23, 2025

हरियाणा में अब एक दिन में होगा दुकान का पंजीकरण

हरियाणा में अब एक दिन में होगा दुकान का पंजीकरण

राइट टू सर्विस एक्ट के तहत घटाई पंजीकरण की समय-सीमा
चंडीगढ़-हरियाणा में अब दुकान का पंजीकरण एक दिन के अन्दर हो सकेगा। राज्य सरकार ने कारोबारी सुगमता और नागरिक सेवाओं में दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 (1958 का पंजाब अधिनियम 15) के अंतर्गत दुकान पंजीकरण की समय-सीमा को घटाकर एक दिन कर दिया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सेवा को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए एक अधिसूचना जारी की गई है।
October 23, 2025

भूजल की बजाय सतही जल पर निर्भरता बढ़ाने की दिशा में करें कार्य - नायब सिंह सैनी

पंचकूला को कौशल्या डैम से जल्द मिलेगी पेयजल आपूर्ति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षतिग्रस्त वाटर पाइपलाइन का कार्य शीघ्र आरंभ करवाने के दिए निर्देश

भूजल की बजाय सतही जल पर निर्भरता बढ़ाने की दिशा में करें कार्य - नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचकूला शहर को कौशल्या डैम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त वाटर पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में पूर्व की भांति ट्यूबवेल की जगह डैम से पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राधिकरण पिंजौर-कालका क्षेत्र में स्वच्छ पानी के भंडारण हेतु 10-12 एकड़ भूमि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करवाए ताकि यह व्यवस्था होने से पिंजौर-कालका क्षेत्रों में भी कौशल्या डैम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शीघ्र शुरू की जा सके।
श्री नायब सिंह सैनी आज यहां व्यापक बांध सुरक्षा से संबंधित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों को पेयजल आपूर्ति के लिए भू-जल (ग्राउंड वाटर) की बजाय सतही जल (सरफेस वाटर) पर निर्भर रहना चाहिए तथा वर्षा के जल को वैज्ञानिक तरीके से संचित कर उसके उपयोग की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिएं।

*कजौली वाटर वर्क्स की मोटरों की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश*

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कजौली वाटर वर्क्स से होने वाली पानी की सप्लाई को सुदृढ़ किया जाए तथा पानी सप्लाई करने वाली मोटरों की क्षमता बढ़ाई जाए जिससे कजौली वाटर वर्क्स से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।

 *कौशल्या डैम की भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में करें पहल*

मुख्यमंत्री ने कौशल्या डैम की जल भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में सिंचाई विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि गंदा पानी किसी भी स्थिति में डैम तक न पहुंचे, इसके लिए भी विभाग द्वारा अन्य संबंधित विभागों से तालमेल कर प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचकूला के कौशल्या डैम, सिरसा के ओटू हेड और यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज की स्थिति की समीक्षा की तथा विशेषज्ञों के स्वतंत्र पैनल द्वारा बांधों के मूल्यांकन के निर्देश दिए ताकि इन बांधों की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्रशेखर खरे, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री सतबीर सिंह कादयान, श्री राकेश चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
October 23, 2025

सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

– 6 जिलों के अस्पतालों में पहुंची नई अल्ट्रासाउंड मशीनें, जल्द शुरू होंगी जांचें
चंडीगढ़– हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों—पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम—के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HMSCL) के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें (रेट) तय की गई थीं। अब उन्हीं के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है।

आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज़ होगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना (infrastructure) को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नई मशीनें भेजी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Tuesday, October 21, 2025

October 21, 2025

पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने किया शहीदों को नमन

*पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह ने किया शहीदों को नमन ।*
जींद : *जिला पुलिस लाइन जींद में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जींद  श्री कुलदीप सिंह (IPS) ने कहा कि देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उनके बलिदान से हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा एवं साहस की प्रेरणा मिलती है । 
इस समारोह में जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहीदों के परिजनों ने भाग लिया । सभी ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से.  ने बताया कि विगत एक वर्ष में देशभर में ड्यूटी के दौरान 191 पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इन सभी वीर सपूतों को आज याद किया गया और उनके नामों का उच्चारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:
यह दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को उन 10 वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है जो 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन के सैनिकों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए थे।
20 अक्टूबर 1959 को जब तीसरी बटालियन के जवान सीमा की गश्त पर निकले तो एक टुकड़ी वापस नहीं लौटी।
21 अक्टूबर को खोज दल के साथियों पर चीन की सेना ने हमला किया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और 7 को बंदी बना लिया गया।
13 नवम्बर को शहीदों के शव भारत को सौंपे गए, जिनका हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जनवरी 1960 में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में इस दिन को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में जिला जींद के दो वीर शहीदों की गौरवगाथा को भी याद किया गया:
SI हंसराज,  ASI नरेन्द्र सिंह, HC राजकुमार, सिपाही बलजीत सिंह , सहित 11 शहीद जवानों की गौरव गाथा को भी याद किया गया ।   
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सहयोग देना विभाग का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।
वहीं, शहीद परिवारों ने भी गर्व के साथ कहा कि उन्हें अपने बेटों की शहादत पर दुख नहीं, बल्कि गर्व है कि उनका बलिदान देश की सेवा में हुआ।
इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमति  सोनाक्षी सिंह भा.पु.से., डीएसपी जींद श्री संदीप कुमार, डीएसपी नरवाना श्री कमलदीप राणा, डीएसपी सफिदों श्री गौरव शर्मा, डीएसपी उचाना श्री संजय कुमार सहित सभी थानों एवं चौकियों के प्रभारी सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे । 
October 21, 2025

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह की मानवीय पहल , मिस्ड कॉल से शुरू हुई एक नई सामाजिक मुहिम

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह की मानवीय पहल
मिस्ड कॉल से शुरू हुई एक नई सामाजिक मुहिम
चंडीगढ़ :  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने हाल ही में एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसने पुलिस प्रशासन की पारंपरिक छवि को संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव के नए रंग में रंग दिया है। देर रात एक अज्ञात नंबर से आई मिस्ड कॉल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने स्वयं उस नंबर पर कॉल की और सामने वाले व्यक्ति की कुशलक्षेम पूछी। बातचीत में पता चला कि कॉल गलती से एक छोटे बच्चे द्वारा की गई थी।
लेकिन इस मामूली घटना को डीजीपी सिंह ने एक बड़े सामाजिक संदेश में बदल दिया। उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग और उससे जुड़ी मानसिक व शारीरिक हानियों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों के मस्तिष्क पर स्क्रीन टाइम के नकारात्मक प्रभावों को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण वीडियो भी साझा किया। साथ ही, वीडियो का सरल हिंदी सारांश भेजकर यह सुनिश्चित किया कि समाज के हर वर्ग को यह जानकारी सहजता से समझ में आ सके।
डीजीपी सिंह ने इस घटना को अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर साझा करते हुए प्रदेश के सभी माता-पिता से अपील की—“अपने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखिए, उन्हें प्रकृति और खेल-कूद से जोड़िए।”
यह कदम हरियाणा पुलिस के उस नए पुलिसिंग मॉडल की झलक देता है, जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और मानवीय संबंधों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। डीजीपी सिंह की इस पहल ने पुलिस प्रशासन में जनता से सीधे संवाद और सहानुभूति की भावना को और मजबूत किया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने डीजीपी श्री सिंह के इस प्रयास को जनता-केन्द्रित पुलिसिंग का उम्दा उदाहरण बताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे नेतृत्वकारी कदम समाज और पुलिस के बीच भरोसे की नई नींव रख रहे हैं।
यह घटना न केवल एक मानवीय प्रसंग है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि हरियाणा पुलिस अब विजन 2025 के अनुरूप हर नागरिक की सुरक्षा व जागरूकता को समान प्राथमिकता दे रही है। डीजीपी ओपी सिंह की यह छोटी-सी पहल राज्य में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने जा रही है।

Saturday, October 18, 2025

October 18, 2025

हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कु*च*ला

हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला
एक की मौ*त, दूसरा गंभीर रूप से घा*य*ल
गुस्साएं ग्रामीणों ने जींद-सफीदों मार्ग को किया जाम
ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे पर ब्रेकर व बसों के ठहराव की उठाई मांग
जींद: सफीदों रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ के बस स्टैंड पर वीरवार सुबह एक हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक चालक को कुचल दिया जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव बहादुरगढ़ निवासी रघवीर (40) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान गांव मुआना निवासी विजय के रूप में हुई। घटना को अंजाम देकर बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों बाईक सवारों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने रघबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विजय को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण बस अड्डे पर एकत्रित हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने जींद-सफीदों हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के बस अड्डे पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और यहां पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करवाया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि 4 महीने पहले उन्होंने हरियाणा रोडवेज के जीएम को पत्र लिखा था। जिस पर जीएम ने यहां पर बसों को रोकने की इजाजत दे दी थी लेकिन उन आदेशों के बावजूद भी रोडवेज बस चालक यहां पर बस नहीं रोकते और अधिक स्पीड से यहां से निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार सुबह भी जब रघुवीर गांव मुआना निवासी विजय के साथ बाइक पर सवार होकर जब गांव की सड़क से जींद रोड पर चढ़ने लगे तो एकदम से एक रोडवेज बस चालक ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर दे मेरी और उन्हें कुचलते व घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस दौरान बस भी सड़क किनारे खाई में जा घुसी।
घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष बरपा इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण व महिलाएं व सड़क पर आकर बैठ गए और सड़क जाम हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सुचना मिलने पर सफीदों के  तहसीलदार राजेश गर्ग, सफीदों सदर थाना प्रभारी राजेश व सीआईए स्टाफ की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की की रोडवेज बस चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, गांव के बस अड्डे पर एक ब्रेकर बनाया जाए व यहां पर बसों का ठहराव करवाया जाए। गांव के सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि 4 महीने पहले हरियाणा रोडवेज के जीएम द्वारा गांव बहादुरगढ़ के बस अड्डे पर बसे रुकने का भी पत्र दिया गया था, लेकिन उच्च अधिकारियों के आदेशों को अनदेखा करते हुए रोडवेज चालक बसों को यहां से निकालकर ले जाते हैं। जिस कारण गांव के यात्रियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बात सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को तत्काल ब्रेकर बनवाने व बसों के रूकने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और करीब एक घंटे से लगे जाम को खोल दिया। वहीं प्रशासन द्वारा मौके पर तत्काल ब्रेकर बनवा दिया गया।
*तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*

मृतक रघवीर अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़कर गया है। रघवीर ही परिवार में कमाने वाला था। वह खेती-बड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। त्यौहार के दिनों में परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना को लेकर ग्रामीण भी काफी गमजदा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।