Breaking

Saturday, December 13, 2025

December 13, 2025

*सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद का चुनाव कैन्सल*

*सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद का चुनाव कैन्सल*

*अब नहीं होगा 14 दिसम्बर 2025 को चुनाव*
जींद : सैनी सभा अर्बन एस्टेट जींद की कार्यकारिणी ने 14 दिसम्बर 2025 के लिए चुनाव की घोषणा कर दी थी जो की सरकार के नियमानुसार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो जाने के कारण जिला रजिस्टर फॉर्म एवं समितियां जींद के द्वारा एक आर्डर पास करके इस चुनाव को कैंसिल कर दिया है। 
दिनेश सैनी ने एक अपनी दरखास्त सैनी सभा अर्बन स्टेट जींद का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद एडमिनिस्ट्रेटर लगाने के लिए दिनांक 14 /10/ 2025 को जिला रजिस्टर कार्यालय में फार्म एवं समितियां में जमा करवाई थी जिसके तहत चल शाम को सुनवाई की गई और जिला रजिस्टर महोदय ने वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा बताई गई बातों को निराधार मानकर आवेदन करता दिनेश सैनी के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय लिया जिसके तहत अब 12 दिसंबर 2025 को होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया है तथा आगामी 3 महीने के लिए एक्शन पंचायती राज जींद को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश ने अपनी शिकायत में लिखा था कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2024 को लगभग 1 साल 1 महीना और 28 दिन पहले ही समाप्त हो चुका है परंतु वर्तमान कार्यकालिनी इस पर चुनाव नहीं करवा रही थी। जिला रजिस्टर द्वारा दोनों पक्षों की हियरिंग सुनकर यह निर्णय लिया गया है। अब आगामी तीन माह के लिए एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त कर दिया गया है जो की सभा के दिन प्रतिदिन के कार्यों को संचालित करेगा तथा शिकायतकर्ता दिनेश सैनी ने बताया कि जो आजीवन सदस्य वर्ष 2018 में बनाए गए थे । पिछली दो योजनाओं के तहत भी उनको पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया जिस बात को लेकर सभी आजीवन सदस्यों में रोष था तथा गलत तथ्य प्रस्तुत करके आजीवन सदस्यता शुल्क 2100 से 21000 कर जाने पर भी आपत्ति दी थी। इस बात को लेकर सम्पूर्ण सैनी समाज मे भारी रोष है ओर आजीवन लाइफ मेम्बर्शिप फीस 2100/- रुपए दोबारा करवाने बारे शिकायतकर्ता दिनेश सैनी आसवासन दिलाया।
December 13, 2025

इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसल… पिता बन गए हीरो !

इंडिगो की फ्लाइट हुई कैंसल… पिता बन गए हीरो ! 
चंडीगढ़ : रातभर 800 किमी दौड़ाई कार, बेटे को पहुंचाया इंदौर. असल में कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ाने रद्द हो रही हैं। जिसकी वजह से देशभर में हाहाकार मचा हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पेरशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं हरियाणा के रोहतक के एक परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उसके बाद पिता ने कार से बेटे को इंदौर पहुंचाया। 
बता दें कि रोहतक के मायना गांव की पंघाल परिवार को भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। पेशे से वकील राजनारायण पंघाल ने एक ही रात में 800 किमी का सफर तय किया, ताकि उनके बेटे का इंदौर में पेपर दे पाए। राजनारायण के बेटे के प्री बोर्ड एग्जाम थे। राजनारायण ने बताया कि उनके 17 साल का बेटा आशीष इंदोर में 12वीं में पढ़ता है। वह छुट्टी पर घर आया था। उनका बेटा शूटिंग का खिलाड़ी भी है और 8 दिसंबर को उसका एग्जाम था। ऐसे में वह छह दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि इंदौर की फ्लाइट कैंसल हो गई है. फिर उन्होंने सोचा कि अब तो बेटा इंदौर पहुंच नहीं पाएगी और उसके जो अवार्ड मिलना था वो भी नहीं मिल पाएगा। उसके बाद राजनारायण ने तय किया कि बेटे को किसी भी तरह इंदौर पहुंचाना है। उन्होंने कार से इंदौर का सफर करने का फैसला लिया. दिल्ली से इंदौर का फासला करीब 800 किमी था। उन्होंने सारी रात कार चलाई और फिर अगली सुबह समय पर इंदौर पहुंचे।
#IndiGoCrisis #FlightCancelled #Indore

Friday, December 12, 2025

December 12, 2025

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए : चौधरी अभय सिंह चौटाला

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए: चौधरी अभय सिंह चौटाला

इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं

साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है
चंडीगढ़ : बीजेपी सरकार द्वारा एसआईआर के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और अगर समय पर पढ़ाई में बाधा आएगी तो इससे उन बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। सरकार द्वारा मतदाता सूची के परीक्षण से लेकर नए मत बनाने और संशोधन के कार्य व चुनाव में मतदान करवाने का काम अध्यापकों को बीएलओ बना कर सौंपा गया है। इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। एसआईआर की प्रक्रिया बहुत लंबी है और ऐसे में स्कूलों से अध्यापकों की गैरमौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई पर बेहद गलत असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के अलावा भी अन्य विभागों में जहां सरकारी कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है उनके सरकारी कर्मचारियों को इसका जिम्मा दिया जाना चाहिए। खासकर जिन स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 2 या 3 है उन अध्यापकों की जगह कोई और विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि उन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा पर कोई बुरा असर न पड़े। आज के दिन हालात यह हैं कि ज्यादातर स्कूल बिना अध्यापकों के खाली पड़े हैं और उन बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। बीजेपी सरकार बिना कोई योजना के काम कर रही है। बीजेपी की इस दोषपूर्ण कार्यशैली के कारण ही पूरे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है।
December 12, 2025

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्रेयर मीट पर काफी इमोशनल बातें कहीं

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्रेयर मीट पर काफी इमोशनल बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया। वही मेरे जीवनसाथी बन गए।'
हेमा मालिनी ने कहा, 'हमारा प्यार सच्चा था, हममें किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी और हम दोनों ने शादी की। वो मेरे लिए एक बहुत ही समर्पित जीवनसाथी बने। वो मेरे लिए एक प्रेरणादायक मजबूत स्तंभ बनकर हर क्षण, हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे।'
'अब वो बस यादें बनकर रह जाएंगी। मेरे लिए तो मैं धरमजी को मैं हमेशा मिस करूंगी। उनकी ताकत, उनका सपोर्ट, उनका बेयर हग (गले लगना) मैं मिस करूंगी। और मैं सीख रही हूं, इस दुनिया से निपटने की। ये बहुत मुश्किल है लेकिन हमें इस लाइफ से गुजरना ही होगा।'
'मेरे बच्चे, मेरी दोनों बेटियां हमेशा पूछती थीं कि हम कब उनसे मिलने जाएंगे मम्मा...तो ये बहुत बड़ा सवाल है, जो ये पूछती थीं...इस कदर हम उनसे प्यार करते थे। और हम वाकई नहीं जानते कि इसे कैसे एक्सप्रेस करें इस समय। मैं और अधिक बात नहीं करना चाहती।'
December 12, 2025

मां-बाप की सूनी आंखों में लौटाई झज्जर पुलिस ने चमक

मां-बाप की सूनी आंखों में लौटाई झज्जर पुलिस ने चमक

वर्ष 2025 में 246 पुरुषों तथा 528 महिलाओं को किया सकुशल बरामद

गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन 01251254212, 277132, 7056667275, 76 और 112 पर करें संपर्क : डॉ. राजश्री सिंह

झज्जर :  हरियाणा पुलिस का नारा सेवा, सुरक्षा, सहयोग को सार्थक रूप से आगे बढ़ाते हुए झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष के दौरान जनता की सुरक्षा, विश्वास और संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने निरंतर प्रयास कर उन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है, जो अपने परिजनों के बिछड़ जाने से चिंतित और परेशान थे।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस के लिए यह वर्ष मानवीय मूल्यों पर आधारित जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसिंग का प्रतीक रहा है। आपसी मनमुटाव, मानसिक तनाव, घरेलू परिस्थितियों या किसी अन्य कारण से अपने परिवारों से दूर हुए व्यक्तियों को खोजने के लिए पुलिस टीमों ने न केवल हरियाणा राज्य में बल्कि देश के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, महाराष्ट्र, मुंबई, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित कई अन्य स्थानों पर जाकर कार्य किया है। 
उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया और आमजन की सक्रिय भागीदारी के आधार पर झज्जर पुलिस ने लगभग 83 प्रसेंट गुमशुदा व्यक्तियों को सफलतापूर्वक खोज निकाल कर उनके परिजनों से मिलवाया।
पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस वर्ष झज्जर जिले में कुल 313 पुरुषों और 630 महिलाओं के गुमशुदा होने की सूचनाएं प्राप्त हुईं थी। इन पर पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 246 पुरुषों तथा 528 महिलाओं को सकुशल बरामद किया। यह उपलब्धि पुलिस टीमों की समर्पण भावना और अथक मेहनत का परिणाम है।
इसके अतिरिक्त झज्जर पुलिस ने करीब 148 महिलाओं, बच्चों और युवाओं को भी उनके परिवारों से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें कई ऐसे व्यक्ति शामिल थे, जो बोलने में असमर्थ थे या अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नागरिकों की जागरूकता और पुलिस की सतत निगरानी ने इन लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में बड़ी सहायता की।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने पुलिस टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपने परिजनों से मिलना एक मानवता से जुड़ा दायित्व है और झज्जर पुलिस ने इस दायित्व को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाया है।
झज्जर पुलिस नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नंबर 01251254212, 277132, 7056667275, 76 और 112 पर संपर्क करें। आपका सहयोग ही पुलिस को और अधिक सशक्त बनाता है। झज्जर पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए तत्पर है।
December 12, 2025

हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए गेंद अब मुख्यमंत्री के पाले में

हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए गेंद अब मुख्यमंत्री के पाले में 

असंध, नारायणगढ़, सफीदों, मानेसर, पटौदी, पेहवा, हांसी, बरवाला, गोहाना, बल्लभगढ़ और डबवाली को जिला बनाने की सिफारिश 
चंडीगढ़ : हरियाणा में नए जिलों, उप तहसीलों, तहसीलों और उपमंडल बनाने को लेकर गठित की गई कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट जमा करवा दी है और इस रिपोर्ट में कमेटी ने हरियाणा में 11 नए जिले बनाने की ऐतिहासिक सिफारिश की। जिन नए जिले बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है उनमें असंध, नारायणगढ़, सफीदों, मानेसर, पटौदी, पेहवा, हांसी, बरवाला, गोहाना, बल्लभगढ़ और डबवाली प्रमुख हैं। सब कमेटी द्वारा रिपोर्ट जमा करवाने के बाद अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में चली गई है। 
हरियाणा में अभी 22 जिले हैं ऐसे में सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट को पूरी तरह स्वीकार करना सरकार के लिए बहुत मुश्किल होगा लेकिन सरकार अभी 2 से 3 जिले बनाने का प्रस्ताव पास कर सकती है। हांसी और डबवाली पहले से ही पुलिस जिले हैं, इसलिए इन्हें राजस्व जिला बनाने की प्रबल संभावना है। जनगणना से पहले (31 दिसंबर 2025 तक) इस पर अंतिम फैसला लेना ज़रूरी है, ताकि प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव हो सके; अगर तय समय में फैसला नहीं हुआ, तो जून 2027 के बाद ही अगला मौका मिलेगा। सभी प्रस्तावों और सिफारिशों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के लिए भेजा गया है।
हरियाणा में नए जिलों, उपमंडल, तहसीलों और उप-तहसीलों के गठन को लेकर गठित कैबिनेट सब-कमेटी की एक और महत्वपूर्ण, निर्णायक और लंबी बैठक हुई। यह कोई औपचारिकता पूरी करने वाली बैठक नहीं थी। इस बार कमेटी कई दौर की गहन चर्चाओं, फील्ड इनपुट, मानदंडों की जांच और सभी प्रशासनिक पक्षों को खंगालने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करके बैठक से बाहर निकली। इसी के साथ प्रदेश में नए जिलों की बहस एक बार फिर नई रफ्तार पकड़ चुकी है। कमेटी की ओर से तैयार रिपोर्ट मंगलवार शाम को ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेज दी गई है। अब गेंद पूरी तरह से मुख्यमंत्री के पाले में है। वे रिपोर्ट का गहराई से अध्ययन करेंगे और उसके बाद ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। यानी हरियाणा के प्रशासनिक नक्शे में बदलाव की कहानी अब सीएम सैनी पर आकर ठहर गई है।
कमेटी के पास कुल 11 संभावित नए जिलों के प्रस्ताव आए थे। इनमें असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पटौदी, पिहोवा, हांसी, बरवाला, सफीदों, गोहाना, बल्लबगढ़ और डबवाली शामिल हैं। लेकिन हकीकत यह है कि हरियाणा भौगोलिक रूप से छोटा प्रदेश है, फिर भी पहले से ही 22 जिले हैं। ऐसे में एक साथ 11 नए जिले बन जाना लगभग असंभव माना जा रहा है। कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में इन प्रस्तावों को प्राप्त सुझाव के रूप में तो शामिल किया है, लेकिन जिलों के गठन का अंतिम निर्णय अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेना है।
यह भी महत्वपूर्ण है कि हांसी और डबवाली पहले से ही पुलिस जिला घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें रेवन्यू जिला बनाने का फैसला अभी तक नहीं हुआ है। मंगलवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास पर हुई बैठक में सब-कमेटी के चेयरमैन तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, हांसी विधायक विनोद भ्याना, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, एसीएस डॉ़ सुमिता मिश्रा, सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ़ साकेत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
केस-टू-केस किया गया मंथन

रिपोर्ट तैयार करने से पहले कमेटी ने सभी 62 प्रस्तावों को केस-टू-केस आधार पर परखा। कहां जनसंख्या ज़्यादा है, कहां दूरी समस्या है, किस उपमंडल में लोड बढ़ चुका है, कौन-सी तहसील लंबे समय से मांग उठा रही है… हर पहलू पर गहन मंथन हुआ। यह पहली बार है जब कमेटी ने इतने प्रस्तावों को छांटकर एक समग्र, व्यवस्थित और व्यापक रिपोर्ट तैयार की है। अब यह हरियाणा सरकार के टेबल पर एक ‘कंक्रीट ब्लूप्रिंट’ बनकर जा चुकी है।
पहले से तय हैं ये मापदंड

कमेटी ने हर स्तर, उप-तहसील, तहसील, उपमंडल और जिला के लिए तय मानकों को आधार बनाया। यहां बता दें कि नया जिला बनने के लिए 125 से 200 गांवों का होना जरूरी है। आबादी भी 4 लाख से अधिक होनी चाहिए। 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल हो। दूसरे जिला मुख्यालय से दूरी 25 से 40 किमी हो। नया उपमंडल बनाने के लिए 40 से अधिक गांव, 2.5 लाख से अधिक जनसंख्या, पर्याप्त क्षेत्रफल व जिला मुख्यालय से 10 किमी या अधिक दूरी होनी जरूरी है। नई तहसील/उप-तहसील के लिए जनसंख्या, गांवों की संख्या, पटवार सर्कल, और दूरी के आधार पर विस्तृत मानक लागू किए गए। यही वजह है कि कई मांगें लोकप्रिय होने के बावजूद मानक पूरे नहीं कर पाईं और कुछ छोटे इलाकों में जिले बनाने की संभावना स्वतः कम हो गई।
31 दिसंबर से पहले फैसला जरूरी

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने साफ कहा है कि जनगणना से पहले प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 है। अगर तब तक फैसला नहीं लिया गया, तो फिर अगला मौका जून 2027 के बाद ही मिलेगा। इसलिए सरकार पर एक तरह से टाइम-बाउंड डिसीजन लेने का दबाव भी है।
धनखड़ कमेटी से बना था दादरी जिला

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पहले कार्यकाल में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी बनी थी। उस कमेटी ने हांसी, गोहाना और चरखी दादरी को जिला बनाने की सिफारिश की थी। लेकिन सरकार ने सिर्फ चरखी दादरी को जिला बनाया। हांसी और गोहाना तब भी उम्मीद में रहे थे और आज भी वही इंतज़ार जारी है। यही वजह है कि इन दोनों क्षेत्रों की जनता की नज़रें अब नायब सिंह सैनी सरकार की ओर टिकी हैं।
December 12, 2025

*जींद पुलिस की त्वरित कार्यवाही : बस को किया ईमपाउन्ड व 33 हजार रूपए का जुर्माना*

*जींद पुलिस की त्वरित कार्यवाही : बस को किया ईमपाउन्ड व 33 हजार रूपए का जुर्माना* 
जींद : यातायात पुलिस ने परिवहन समिति की एक बस के चालक द्वारा बस को लापरवाही से चलाकर एक ऑटो को टक्कर मारने का मामला *पुलिस महानिदेशक, हरियाणा* के ट्विटर हैंडल पर रिपोर्ट हुआ । सूचना मिलते ही जींद यातायात पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बस को इम्पाउन्ड कर 33 हजार का किया चालान । 

थाना यातायात प्रभारी *निरीक्षक शमशेर सिंह* ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन समिति की एक बस के चालक द्वारा लापरवाही से एक ऑटो को टक्कर मारने का मामला *पुलिस महानिदेशक, हरियाणा* के ट्विटर हैंडल पर रिपोर्ट हुआ मिला जिसकी सूचना मिलते ही यातायात जींद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस चालक का कुल 33 हजार रुपये का नियमानुसार चालान करके बस को नियमानुसार इपांउंड किया गया । तथा बस के अंदर मौजूद सवारियों को बस स्टैंड जींद पर सुरक्षित छोड़ा गया । 
जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि- 

किसी भी वाहन चालक द्वारा लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी या किसी की जान को खतरे में डालने वाली हरकत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी—चाहे वह निजी वाहन हो या परिवहन समिति की बस।

पुलिस अधीक्षक जींद का संदेश-

👉सड़क पर सावधानी, संयम और नियमों का पालन करें
👉दुर्घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
👉सोशल मीडिया शिकायतें भी प्रभावी हैं—इसे जिम्मेदारी से उपयोग करें
December 12, 2025

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की 6 ऑनलाइन सेवाओं का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की 6 ऑनलाइन सेवाओं का किया शुभारंभ
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज आबकारी एवं कराधान विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता को नई गति प्रदान की। इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाना, सेवाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना और राजस्व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करना है।

 मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा विकसित "कर हितैषी" मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण किया। यह ऐप आम नागरिकों को जीएसटी चोरी की जानकारी सरल और गोपनीय तरीके से देने की सुविधा प्रदान करता है। नागरिक फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने, या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की सूचना फोटो, वीडियो या दस्तावेज़ों के साथ अपलोड कर सकते हैं। ऐप यह सुनिश्चित करता है कि सूचना देने वाले की पहचान संबंधित फील्ड अधिकारियों को न दिखाई दे। प्राप्त सूचना पर विभागीय अधिकारी आवश्यक जांच व कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वैच्छिक रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा और जीएसटी प्रशासन में पारदर्शिता मजबूत होगी।

इसके अलावा, श्री नायब सिंह सैनी ने छः नई ऑनलाइन आबकारी सेवाओं का शुभारंभ किया। ये सेवाएँ एथेनॉल, अतिरिक्त अल्कोहल (ईएनए) और डिनेचर्ड स्प्रिट से संबंधित अनुमतियों के लिए विकसित की गई हैं। अब व्यापारिक इकाइयाँ एथेनॉल और ईएनए के आयात निर्यात तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात आयात की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगी। इस प्रणाली में आवेदक आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और डिजिटल हस्ताक्षरित अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 बैठक में बताया गया कि वास्तविक समय में डैशबोर्ड के माध्यम से माल की आवाजाही, अनुमतियों की समय-सीमा और अनुपालन की निगरानी की जा सकेगी। यह व्यवस्था कागजी कार्यवाही कम करेगी, दुरुपयोग की संभावनाएं रोकेंगी और उद्योगों को तेज व पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य आबकारी सेवाओं जैसे ब्रांड लेबल पंजीकरण और लाइसेंसिंग मॉड्यूल को भी शीघ्र ऑनलाइन किया जाए, ताकि विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाया जा सकेगा।

चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक

मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। बैठक में विभाग के राजस्व प्रदर्शन, प्रवर्तन कार्रवाइयों, लंबित वसूली, तथा जीएसटी, वैट और आबकारी क्षेत्र में चल रहे डिजिटल सुधारों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा ने पूरे देश में नेट एसजीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत है। नवंबर 2025 में राज्य का नेट एसजीएसटी संग्रह 3,835 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष नवंबर के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है और राष्ट्रीय औसत 5.8 प्रतिशत से बेहतर है। बढ़ते राजस्व के आधार पर हरियाणा की रैंकिंग भी सुधारकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 6,03,389 जीएसटी पंजीकृत करदाता हैं, जिनमें 2018 से 2025 के बीच 6.11 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मूल्य वर्धित कर (वैट) और सीएसटी की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हरियाणा में वैट छः वस्तुओं पेट्रोल, डीजल, शराब, पीएजी, सीएनजी एवं सीएसटी वस्तुओं पर लागू होता है। वर्ष 2025-26 में नवंबर तक वैट वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम-2025 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस योजना के कारण सीएसटी संग्रह में 60.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। योजना के 27 सितंबर 2025 को समाप्त होने के बाद विभाग ने विशेष वसूली अभियान चलाया, जिसके तहत अक्तूबर-नवंबर 2025 में 48.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने वैट मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी विकसित किया है, जो वास्तविक समय में वैट जमा की निगरानी करता है। साथ ही, देरी होने पर स्वतः संकेत देता है और फील्ड अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने में सहायता करता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिले इस डैशबोर्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि विभाग की कार्यप्रणाली में और दक्षता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर 2025 तक आबकारी राजस्व 9,370.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 8,629.46 करोड़ रुपये संग्रहित हुए थे। विभाग ने जिलावार और मदवार लाइसेंस शुल्क, आबकारी शुल्क, बॉटलिंग शुल्क, परमिट शुल्क, आयात शुल्क एवं देशी शराब पर वैट का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कम संग्रह वाले जिलों को निगरानी बढ़ाने, निरीक्षण तेज करने और समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, 125 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की, वर्तमान नीति वर्ष में 46.66 करोड़ रुपये की वसूली और देरी से जमा लाइसेंस शुल्क पर ब्याज की स्वचालित गणना प्रणाली के माध्यम से 16.46 करोड़ रुपये की अनिवार्य वसूली की गई है। विभाग ने QR-आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली, होलोग्राम प्रमाणीकरण, मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर एएनपीआर कैमरे और बूम बैरियर, डिस्टिलरी में टेलीमेट्री आधारित वास्तविक समय मॉनिटरिंग तथा ऑनलाइन लाइसेंसिंग मॉड्यूल पर भी प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन डिजिटल सुधारों को तेज गति से लागू किया जाए और इनके प्रभाव की नियमित समीक्षा की जाए ताकि पारदर्शिता, अनुपालन और सेवा-प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने विभाग के राजस्व प्रदर्शन और डिजिटल सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक पारदर्शी, तकनीक संचालित और नागरिक-हितैषी कर एवं आबकारी प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
December 12, 2025

स्वामी ब्रह्मानन्द जी युग-पुरुष एवं प्रकाश स्तंभ - मुख्यमंत्री

स्वामी ब्रह्मानन्द जी युग-पुरुष एवं प्रकाश स्तंभ - मुख्यमंत्री 

उनका जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को रहा समर्पित

स्वामी जी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रेरणापुंज-  नायब सिंह
चण्डीगढ - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी एक युग-पुरुष थे। वे एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी किरणें आज भी हमारी संस्कृति, विचारों, और समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री वीरवार को देर सांय संत कबीर कुटीर में स्वामी ब्रह्मानन्द जी की जन्म भूमि गांव चूहड़ माजरा से आए अनुयायियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसे महान तपस्वी, समाज-सुधारक और आध्यात्मिक पुरुष, जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी का स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। स्वामी ब्रह्मानन्द जी को शत-शत नमन एवं वन्दन है। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का जीवन पूरे समाज के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। उनसे सीखकर ही हम जीवन में नैतिकता, त्याग, प्रेम और सेवा के बीज बो पाते हैं। स्वामी जी का जीवन महान भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन की प्रेरणा देता है। भौतिकवाद युग में स्वामी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी अल्पायु में ही घर त्याग कर आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर अग्रसर हो गए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र से उन्होंने वैदिक शिक्षा प्राप्त की और अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी जी का आर्य समाज में गहरा विश्वास रहा और वे एकेश्वरवाद, ओंकार और निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश देते हुए मानवमात्र की सेवा को ही सच्ची ईश्वर-भक्ति मानते थे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नगण्य थी और समाज रूढ़िवादिता से घिरा हुआ था। ऐसे समय में स्वामी ब्रह्मानन्द जी ने अपनी वाणी, कलम और कर्म से समाज में जागरूकता की नई अलख जगाई। उन्होंने वेदों और उपनिषदों का गहन अध्ययन किया और अनेक ग्रंथों की रचना की, जिससे समाज को नई दृष्टि, नई प्रेरणा का रास्ता मिला।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज में जागृति सम्भव नहीं। इसलिए स्वामी जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं की शिक्षा प्रसार को अपना ध्येय बनाया। उनका कहना था कि गौ सेवा, शिक्षा और समाज सुधार इन तीन स्तंभों पर ही एक सुखी और सभ्य समाज की नींव टिक सकती है, इसलिए 1947 में उन्होंने गुरुकुल ओंकारपुरा में पहली आदर्श गौशाला की स्थापना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा दायित्व है कि स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, सामाजिक मूल्यों और आपसी सद्भाव की कड़ियों को मजबूत करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम उनके समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा जैसे पवित्र कार्यों को आगे बढ़ांए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम महान विभूतियों की विरासत को संभालें और सहेजें। इसी उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई है। इस योजना के माध्यम से संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं ताकि, आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरित हो सके। इस मौके पर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित भी किया।
December 12, 2025

साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का हरियाणा सरकार का प्रयास

साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का हरियाणा सरकार का प्रयास
चंडीगढ़ -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता की शुक्रवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल शुरुआत की। यह प्रतियोगिता साहिबज़ादों—बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अमर शहादत, साहस और अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन - जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्कूलों से लाखों बच्चे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने वीर साहिबज़ादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को नमन करते हुए सभी बच्चों से कहा कि साहिबज़ादों के बलिदान से जुड़ी कहानी को आप जितनी बार पढ़ेंगे, सुनेंगे और जानेंगे, उतने ही आप अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और दृढ़ निश्चयी होंगे।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में चार भाषाओं - हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में वीर साहिबज़ादों के जीवन पर सारगर्भित निबंध लिखकर बच्चे अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने बच्चों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों श्री जोरावर सिंह जी और श्री फतेह सिंह जी ने केवल नौ साल और छ: साल की उम्र में अपने जीवन में हिम्मत और सच्चाई दिखाकर हम सबको प्रेरणा दी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि पूरा देश इन शूरवीरों को हमेशा याद रखे।

उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों का बलिदान हमें सिखाता है कि छोटी उम्र में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। इसलिए हर विद्यार्थी हिम्मत और सत्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करे, अपने संस्कारों और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे। सभी विद्यार्थी अपना जीवन निडर होकर, कठिनाइयों का सामना करते हुए जिएं क्योंकि साहस वही दिखाता है जो सच्चाई के लिए खड़ा होता है।  

साहिबजादों के जीवन से छात्र सीखें सिद्धांत, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। जैसे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने साहिबज़ादों को धर्म और साहस का पाठ पढ़ाया, वैसे ही शिक्षक विद्यार्थियों के मन में संस्कार, साहस और अच्छे विचारों के बीज बो रहे हैं। उनका हर शब्द, हर शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव बनती है। बच्चों को केवल पढ़ाई में नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और चरित्र निर्माण में भी मार्गदर्शन दीजिए। आपका परिश्रम और समर्पण ही भविष्य के भारत को सशक्त बनाएगा। साहिबजादों के जीवन से छात्र सिद्धांत, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना सीखें।

प्रत्येक विद्यार्थी छोटे साहिबज़ादों के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हरियाणा का प्रत्येक विद्यार्थी छोटे साहिबज़ादों के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतार ले तो हमारे विद्यालय सच्चे अर्थों में मानव निर्माण के केन्द्र बन जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित करें। इनमें सहपाठियों की मदद करना, विद्यालय को स्वच्छ रखना, शिक्षकों का सम्मान करना, कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग देना, सदैव सत्य बोलना, बुराई के विरूद्ध आवाज उठाना और अच्छा इंसान बनना। यही सबसे बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी विरासत से जोड़ती हैं और उन्हें अपने इतिहास पर गर्व करने का मौका देती हैं। इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि भी बच्चों के लिए निर्धारित की है, जिसमें राज्य स्तर पर प्रथम स्थान धारक को 21 हजार, द्वितीय स्थान धारक को 11 हजार तथा तृतीय स्थान धारक को  5100 रुपये, निबंध लेखन प्रतियोगिता (अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और पंजाबी भाषा) के लिए के प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जिला स्तर पर प्रथम स्थान के विजेताओं को  3100 रुपये की राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों और समाज से आह्वान किया कि छोटे साहिबज़ादों की शहादत को याद करके हम स्वयं को यह संकल्पित करें कि हम ऐसा भारत बनाएंगे, जहां हर बच्चा सच्चा, मेहनती और देशभक्त बने। हम सभी मिलकर अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा और संस्कार दें कि वे आने वाले समय में देश के सच्चे रक्षक बनें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यश पाल और  ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
December 12, 2025

राइट टू सर्विस कमीशन ने महेंद्रगढ़ नगरपालिका की लापरवाही पर लिया संज्ञान

राइट टू सर्विस कमीशन ने महेंद्रगढ़ नगरपालिका की लापरवाही पर लिया संज्ञान

स्ट्रीट लाइट मरम्मत में देरी, आयोग ने जेई को किया दंडित
चंडीगढ़ -- हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने महेंद्रगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत में हुई देरी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मूल शिकायत 24 मार्च, 2025 को प्राप्त होने के बावजूद नगरपालिका समिति की ओर से आवश्यक लिखित निर्देश लंबे समय तक जारी नहीं किए गए। वारंटी शर्तों के अनुसार एजेंसी को सात दिनों के भीतर लाइटों की मरम्मत या प्रतिस्थापन सुनिश्चित करना अनिवार्य था, किंतु समिति द्वारा पहला लिखित ईमेल 30 अगस्त, 2025 को भेजा गया, जो न केवल चार महीने की देरी दर्शाता है बल्कि आयोग के 30 जुलाई, 2025 के अंतरिम आदेशों के लगभग एक माह बाद की गई कार्रवाई भी है। इस विलंब के परिणामस्वरूप एजेंसी को अनुचित आर्थिक लाभ मिला और उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा झेलनी पड़ी।

एसजीआरए–कम–जिला नगर आयुक्त, नारनौल द्वारा भेजी गई 29 सितंबर, 2025 की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि लगभग 200 स्ट्रीट लाइटें खराब पाई गईं, परंतु नगरपालिका समिति मात्र 45 लाइटें ही खंभों से हटाकर मरम्मत हेतु भेज सकी। इनमें से 22 लाइटें ठीक कर पुनः स्थापित की गईं, जबकि 23 लाइटें एसपीडी (सर्ज प्रोटेक्शन डिवाइस) जलने तथा अन्य पुर्ज़ों की समस्या के कारण 29 सितंबर, 2025 तक लंबित रहीं। समिति द्वारा सप्लायर को बार-बार अनुपालन न करने पर भी किसी प्रकार का दंड न लगाया जाना अत्यंत गंभीर चूक मानी गई। सुनवाई के दौरान डीओ, एमई तथा नगर परिषद मानेसर में तैनात अधिकारी ने स्वीकार किया कि एजेंसी सामान्यतः सामूहिक (बल्क) रूप में मरम्मत करती है और 1–2 खराब लाइटों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती, जिसके कारण महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी देरी हुई। लिंक अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरटीएस सेवा का पालन न करना स्पष्ट रूप से गंभीर प्रशासनिक त्रुटि है तथा यह भी संभव है कि अभी भी कुछ लाइटें खराब स्थिति में हों।

आयोग ने यह भी नोट किया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने अपने 30 सितंबर, 2025 के उत्तर में स्पष्ट किया कि वारंटी शर्तों का प्रवर्तन तथा दंड लगाना नगरपालिका समिति की जिम्मेदारी थी, परंतु महेंद्रगढ़ नगरपालिका से किसी प्रकार का रिकॉर्ड, कार्रवाई या दंड संबंधी पत्राचार प्राप्त नहीं हुआ, जब तक कि आयोग ने स्वयं विवरण नहीं मांगा। सामग्री लागत, एसपीडी जलने और वारंटी दायित्वों को लागू न करने के कारण सप्लायर को महीनों तक आर्थिक लाभ मिलता रहा। यह भी स्थापित हुआ कि मरम्मत कार्य सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि आयोग के निरंतर हस्तक्षेप के बाद ही आगे बढ़ पाया।

उपलब्ध तथ्यों, स्वीकारोक्तियाँ तथा रिकॉर्ड पर प्रदर्शित विलंब को ध्यान में रखते हुए आयोग ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) के विरुद्ध 20,000 रुपये का दंड निर्धारित किया है, जिसे उनके वेतन में से काटकर राज्य कोष में जमा कराया जाएगा। एसजीआरए–कम–जिला नगर आयुक्त, महेंद्रगढ़ को निर्देश दिए गए हैं कि अनुपालन रिपोर्ट चालान प्रतियों सहित आयोग को भेजी जाए।

साथ ही, अपील अवधि के दौरान प्रकरण जिन अधिकारियों के समक्ष लंबित रहा, उनके विरुद्ध आयोग ने इस चरण पर दंडात्मक कार्रवाई न करते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम इस प्रकरण के साथ अपने अभिलेख में दर्ज किए जा रहे हैं तथा भविष्य में किसी भी स्तर पर ऐसी लापरवाही पाए जाने पर अधिनियम की धारा 17(1)(द) के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

आयोग ने कहा है कि यह प्रकरण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समयबद्ध कार्रवाई, लिखित आदेशों का पालन और वारंटी शर्तों का प्रभावी प्रवर्तन अनिवार्य है। आयोग ने सभी स्थानीय निकायों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
December 12, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण - मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण - मुख्यमंत्री
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे पंचकूला में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि अटल जी की धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्री अमित शाह अटल पार्क में ही आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उपरांत गृह मंत्री श्री अमित शाह ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। श्री अमित शाह इसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संसद में कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली बातें कर रहे हैं। आने वाले 40–50 वर्षों तक कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस संबंध में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं, इसका आकलन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हाल ही में हरियाणा में आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर सर्जरी से संबंधित लंबित मामलों को शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की समस्याएँ सुनती है और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चिकित्सकों को अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थे ।
December 12, 2025

विनेश फोगाट ने लिया संन्यास से यू-टर्न, अब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर नजर

विनेश फोगाट ने लिया संन्यास से यू-टर्न, अब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर नजर
पेरिस ओलंपिक विवाद के बाद संन्यास लेने वाली पहलवान विनेश फोगाट ने 18 महीने के अंतराल के बाद वापसी का ऐलान किया है। 100 ग्राम वजन अधिक होने पर फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के चलते उनका ओलंपिक पदक सपना अधूरा रह गया था। अब वह दोबारा तैयारी कर 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

#VineshPhogat #ParisOlympics #Olympics2028 #HBNCard #Haryanabulletinnews
December 12, 2025

उत्सव होटल में पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम कल

उत्सव होटल में पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम कल
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी होंगे मुख्यअतिथि
सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबडा, समाजसेवी मनीष गोयल होंगे सम्मानित अतिथि
जींद: मीडिया क्लब जींद द्वारा 13 दिसंबर शनिवार को उत्सव होटल में पत्रकार मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के तौर पर शिरकत करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा व प्रमुख व्यवसायी व भाजपा के जिला उपप्रधान मनीष गोयल सम्मानित अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मीडिया क्लब जींद के प्रधान सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के सभी पत्रकार साथी भाग लेंगे। मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा आज के समय में पत्रकार और पत्रकारिता विषय पर अपने विचार रखेंगे जबकि सीएम मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत करवाएंगे। कार्यक्रम में ही पत्रकारों को बीमा पॉलिसी, क्लब के पहचान पत्र, वाहन पर लगाने वाले स्टीकर भी वितरित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी साथी शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे उत्सव होटल में अवश्य पहुंचे और अपनी उपस्थिति से मीडिया क्लब जींद को मजबूत करें।
December 12, 2025

भाखड़ा बांध संग्रहालय में लगेगी सर छोटू राम की प्रतिमा

भाखड़ा बांध संग्रहालय में लगेगी सर छोटू राम की प्रतिमा 

- भाखड़ा  ब्यास प्रबंध बोर्ड ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
चंडीगढ़– जाट सभा चंडीगढ़/ पंचकुला द्वारा  भाखड़ा बांध नंगल एवं संग्रहालय में किसान मसीहा सर छोटू राम की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज को बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में भाखड़ा  ब्यास प्रबंध बोर्ड ने भाखड़ा बांध नंगल में बने संग्रहालय में सर छोटूराम की प्रतिमा लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
जाट सभा के अध्यक्ष डॉ एमएस मलिक ( पूर्व डीजीपी , हरियाणा पुलिस) ने बताया कि  सर छोटू राम ने किसानों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया और भाखड़ा बांध परियोजना की नींव रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने बताया कि 1930 के दशक में सर छोटू राम ने तत्कालीन ब्रिटिश सरकार और इंजीनियरों के समक्ष भाखड़ा बांध परियोजना का खाका पेश किया था। इसी आधार पर बाद में यह ऐतिहासिक परियोजना साकार हुई, जिसने देश की कृषि व्यवस्था, हरित क्रांति और किसानों की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाई।
जाट सभा की ओर से भारत  के तत्कालीन राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के सांसदों , केंद्रीय वित्त मंत्रियों तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई थी कि भाखड़ा बांध तथा वहां बने संग्रहालय में सर छोटू राम जैसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा लगाई जाए, जिन्होंने इस परियोजना को वास्तविक रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी। 
उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रतन लाल कटारिया का विशेष योगदान रहा है , उन्होंने संसद में पुरजोर मांग उठाई थी कि भाखड़ा बांध तथा संग्रहालय में सर छोटू राम की प्रतिमा लगाई जाए ताकि अगली पीढ़ी को किसानों के मसीहा सर छोटू राम के योगदान से अवगत कराया जाए।
डॉ मलिक ने बताया कि अब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB), चंडीगढ़ ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर भाखड़ा बांध, नंगल के  मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि नंगल स्थित भाखड़ा बांध संग्रहालय में सर छोटू राम की प्रतिमा लगाई जाए।
जाट सभा के पदाधिकारियों ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसानों और हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिमा स्थापना से आने वाली पीढ़ियां सर छोटू राम के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगी। 

कार्यालय सचिव , प्रेम सिंह  9056787532
December 12, 2025

अखबार डालने के टैलेंट के बल पर मुंबई में छाया सफीदों का छोरा

अखबार डालने के टैलेंट के बल पर मुंबई में छाया सफीदों का छोरा
सफीदों पहुंचने पर दीपक सैनी का हुआ जोरदार अभिनंदन 
जींद/सफीदों : इंडिया में आज टैलेंट की कमी नहीं है और इस टैलेंट को पंख देने के लिए सोशल मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया के कारण और अपने अखबार डालने के टेलेंट के बल पर सफीदों का छोरा मुंबई में छा गया है। सफीदों के युवा दीपक सैनी को अपने अखबार डालने के हुनर के दम पर देश के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम इंडिया गॉट टैलेंट में जाने का मौका मिला और वहां पर अपने टैलेंट का प्रस्तुतीकरण किया। ऑडिशन के दौरान स्टेज पर बॉलीवुड की मशहुर अदाकारा मलाइका अरोड़ा व पूर्व क्रिकेटर व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू निर्णायक की भूमिका में रहे। दोनों ने दीपक सैनी के इस हुनर की जमकर तारीफ की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान दीपक सैनी का वह वीडियो भी चलाया गया जिसमें वह अपनी बाईक पर चलते-चलते अखबार डालता दिखाई दे रहा है। उसका डाला गया अखबार सीधे मकान के गेट व दुकान के शटर के अंदर बिना की रुकावट के जा रहा है। बता दें कि उसके इस वीडियो को उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 160 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए थे और वह काफी चर्चित हुआ था। उसके इसी वीडियों को देखकर उसे इंडियाज गॉट टैलेंट में बुलाया गया था। सफीदों पहुंचने पर नगर निवासियों ने दीपक सैनी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। मीडिया से बात करते हुए दीपक सैनी ने कहा कि अगर किसी भी कार्य को मन लगाकर करते हैं तो व्यक्ति बुलंदियों को हासिल कर सकता है। वह 15 सालों से अखबार बांटने का काम करता है। उसे इसी को अपना टैलेंट बनाया। उसने बनाया है कि वह अखबार डालने के काम में इतना पारंगत हो चुका है कि उसके द्वारा डाला गया अखबार सीधा सीधा मकान या दुकान के अंदर जाता है। वह यह काम बाइक या साइकिल पर चलते-चलते करता है। उसने यही टैलेंट मुंबई में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट के ऑडिशन कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। दीपक ने बताया कि ऑडिशन के उपरांत उसकी अभिनेत्री मलायका अरोड़ा व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह से भी चर्चा हुई। उन्होंने उसके काम को जमकर सराहा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Thursday, December 11, 2025

December 11, 2025

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई बैठक

 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहे मौजूद
चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी।  

इस बैठक मे लोकसभा  सांसद धर्मवीर सिंह,  नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।