Breaking

Wednesday, June 3, 2020

विधायको की अलग अलग कमेटिया गठित, ये बने अध्यक्ष व सदस्य देखे पूरी सूची

(मनोज) चंडीगढ़, 3 जून- 

विधानसभा की नियम समिति

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा की नियम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। विधायक  भूपेंद्र सिंह हुड्डा,  अभय सिंह चौटाला,  घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ. अभय सिंह यादव,  भारत भूषण बतरा, श्रीमती नैना सिंह चौटाला और  सुधीर कुमार सिंगला को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

आवास समिति

विधानसभा के उपाध्यक्ष  रणबीर सिंह गंगवा को वर्ष 2020-21 के लिए आवास समिति का पदेन अध्यक्ष जबकि विधायक  लीला राम,  असीम गोयल,  प्रदीप चौधरी और  रणधीर सिंह गोलन को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सरकारी आश्वासन समिति

विधायक  जगबीर सिंह मलिक को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक  जयवीर सिंह,  बिशन लाल सैनी,  गोपाल कांडा,  महिपाल ढांडा,  प्रदीप चौधरी, श्रीमती निर्मल रानी,  सत्य प्रकाश और  अमरजीत ढांडा इस कमेटी के सदस्य होंगे।

लोक लेखा समिति

विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक  हरविंदर कल्याण को वर्ष 2020-21 के लिए लोक लेखा समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक श्रीमती किरण चौधरी, डॉ. अभय सिंह यादव,  भारत भूषण बतरा,  नरेंद्र गुप्ता,  सुधीर कुमार सिंगला,  वरूण चौधरी,  जोगी राम सिहाग और  रणधीर सिंह गोलन को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं से सम्बन्धित समिति 

इसी तरह विधायक डॉ. कमल गुप्ता को वर्ष 2020-21 के लिए स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक कुलदीप बिश्नोई,  घनश्याम सर्राफ, श्रीमती सीमा त्रिखा,  बिशम्बर सिंह,  धर्म सिंह छोक्कर,  सुरेंद्र पंवार,  अमरजीत ढांडा और  राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे।

अनुमान समिति

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक  सुभाष सुधा को वर्ष 2020-21 के लिए अनुमान समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक राव दान सिंह,  रामकुमार गौतम,  आफताब अहमद,  लक्ष्मण नापा,  सीताराम यादव,  प्रमोद कुमार विज,  अमित सिहाग और  मेवा सिंह को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) से सम्बन्धित समिति 

विधायक  दीपक मंगला को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) से सम्बन्धित समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक मोहम्मद इलियास,  विनोद भ्याणा,  लीला राम, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढ़ा,  प्रवीन डागर,  मामन खान, शमशेर सिंह गोगी और  देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति

इसी तरह विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा को वर्ष 2020-21 के लिए शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक डॉ. रघुवीर सिंह काद्यान,  जगदीश नैयर, राम कुमार कश्यप, डॉ. कमल गुप्ता, श्रीमती नैना सिंह चौटाला, श्रीमती शैली,  शीशपाल सिंह और नयनपाल रावत को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण समिति

विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक  ईश्वर सिंह को वर्ष 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विधायक  जगदीश नैयर,  राम कुमार कश्यप,  लक्ष्मण नापा,  सत्यप्रकाश, श्रीमती रेणु बाला,  शीशपाल सिंह,  राम करण तथा  धर्म पाल गोंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे।

याचिका समिति 

विधायक  घनश्याम दास अरोड़ा को वर्ष 2020-21 के लिए याचिका समिति का अध्यक्ष जबकि विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, श्रीमती शकुंतला खटक,  लक्ष्मण सिंह यादव,  संजय सिंह,  राम निवास और  बलराज कुंडू को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।  

सार्वजनिक उपक्रम समिति

इसी तरह विधायक  असीम गोयल को वर्ष 2020-21 के लिए सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक  अभय सिंह चौटाला,  दूड़ा राम,  मोहन लाल बड़ोली,  राजेश नागर,  चिरंजीव राव,  कुलदीप वत्स,  नीरज शर्मा और देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।

हरियाणा विधानसभा की अधीनस्थ विधान कमेटी

विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक  राम निवास को वर्ष 2020-21 के लिए हरियाणा विधानसभा की अधीनस्थ विधान कमेटी का अध्यक्ष जबकि विधायक डॉ. रघुवीर सिंह काद्यान,  राजेंद्र सिंह जून,  दूड़ा राम,  बलबीर सिंह,  सुभाष गांगोली,  सोमबीर सांगवान और महाधिवक्ता, हरियाणा को इस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है।

No comments:

Post a Comment