Breaking

Wednesday, June 3, 2020

बेटी के साथ गैंगरेप व उसके पिता की हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, खोल थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी (पंकज कुमार) एक व्यक्ति की हत्या और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में शामिल दो आरोपियो को खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिला निवासी योगेश व महेश के रूप में हुई है। आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया है और उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया है। दोनो की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी देते हुये खोल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर 2012 में खोल थाना एरिया के एक गांव निवासी व्यक्ति लापता हो गया था। उसके परिवारवालों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला था कि उसने चरखी दादरी निवासी एक व्यक्ति से 8 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ था और कर्ज नहीं चुकाने के चलते वह लापता हुआ। मामले में पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने कुछ समय पहले शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कर्ज नहीं चुकाने की एवेज में उसकी नाबालिग उम्र में आरोपी ने अपने बेटे योगेश से जबरन शादी करा दी। बाद में उस व्यक्ति ने अपने दोनों बेटों के साथ उसके साथ रेप किया। परेशान होकर वह मायके लौट आई। उसके बाद भी वो लोग उसे परेशान करते रहे, जिसके चलते उसने पुलिस में शिकायत दी तो गुस्साएं योगेश व उसके परिवार के अन्य लोगों ने कहा कि जिस तरह तेरे पिता को जान से मारा है उसी प्रकार तुझे भी मार देंगे। उसने अपने पिता की हत्या व उसके साथ रेप करने की शिकायत पुलिस को दी। खोल थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश व महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उक्त वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,7 मई को गांव मूंदी में एक विवाहिता ने की थी आत्महत्या

गांव मूंदी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में खोल थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव मूंदी निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एएसआई गोविंद प्रसाद ने बताया कि 7 मई को गांव मूंदी निवासी विवाहिता माया देवी ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माया देवी के पिता चरखी दादरी के गांव कैरू निवासी डूंगरसिंह ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। खोल थाना पुलिस ने मृतिका के ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। देर शाम पुलिस ने मामले में आरोपी पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment