Breaking

Saturday, August 1, 2020

AAP सांसद सुशील गुप्ता बोले, हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता

AAP सांसद सुशील गुप्ता बोले, हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता


कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर भारी परिवर्तन की जरुरत है। हरियाणा की जनता जागरूक हो रही है। सुशील गुप्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मनोहर लाल  हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर परिवर्तन करके दिखाए तो हरियाणा  की जनता भी विचार करेगी। सुशील गुप्ता शनिवार को थानेसर से पूर्व प्रत्याशी सुमित हिंदुस्तानी के आवास कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के यूथ विंग नार्थ जॉन के कार्यालय का उद्घाटन किया। युवा नेता गौरव बख्शी अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। सुशील गुप्ता ने सभी युुवाओं को पार्टी शामिल करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला संयोजक एडवोकेट जवाहर लाल गोयल, युवा नेता सुमित हिंदुस्तानी, गौरव बख्शी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment