Breaking

Monday, August 10, 2020

हिसार में वारदात:थाईलैंड की टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी काबू, पीड़िता के बयान समझने को ली जा रही ट्रांसलेटर की मदद

हिसार में वारदात:थाईलैंड की टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी काबू, पीड़िता के बयान समझने को ली जा रही ट्रांसलेटर की मदद

41 साल की पीड़ित महिला दोस्तों के साथ मार्च में 4 सितंबर तक के टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी, 6 अगस्त को बाहर जाकर इंजॉय किया, नशे की हालत का फायदा उठाकर होटल के मैनेजर ने किया गलत काम

एक और कर्मचारी की दरिंदगी का विरोध करके शोर मचाकर होटल से भागी, पार्क में रोते देख दो अजनबियों ने की मदद

हिसार : हिसार में बीते दिनों थाईलैंड के टूरिस्ट महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने दिल्ली में एंबेसी से संपर्क करके बताया है कि पीड़िता की भाषा समझ नहीं आ रही है। इस वजह से उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष अभी तक बयान नहीं हो पाए हैं। इसके बयान दर्ज करवाने के लिए ट्रांसलेटर मुहैया करवाया जाए। पुलिस की मानें तो एंबेसी की तरफ से ट्रांसलेटर भिजवाया जा रहा है। सोमवार को उसके पहुंचने पर बयान हो सकते हैं।
घटना बीती 6 अगस्त की रात की है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मार्च में थाईलैंड से 41 साल की एक महिला दोस्तों के साथ टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी। उसका वीजा 4 सितंबर 2020 को खत्म होना है। इसी बीच 6 अगस्त को होटल रिजेंसी में आई थी। दोस्तों के साथ बाहर जाकर ड्रिंक वगैरह किया। इसके बाद देर रात ढाई बजे होटल लौटी तो मैनेजर अमित, मैनेजर गुलशन व एक अन्य ने कमरे के अंदर तक पहुंचाया था। तब मैनेजर गुलशन को छोड़कर बाकी चले गए और उसने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। तब एक और कर्मचारी आया था, जिसने दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला के मुताबिक उसने विरोध कर होटल से भागने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद था। काफी देर तक शोर मचाने पर गेट खोला गया तो वह एक पार्क के पास जा बैठी। वहां आए दो अजनबियों ने रोने कारण पूछा। तब उनकी मदद से पीड़िता ने पुलिस और अपने दोस्तों को फोन किया।
इस मामले में मिल गेट थाने की पुलिस ने जबरन कमरे में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करके आरोपी मैनेजर गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी मनमोहन सिंह का कहना है कि फिलहाल महिला की भाषा समझ नहीं आने के चलते मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान नहीं हो पाए हैं। इसके लिए एंबेसी की तरफ से ट्रांसलेटर भिजवाया जा रहा है। सोमवार को उसके पहुंचने पर पीड़िता के बयान हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment