कचरे में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
हिसार : मुल्तानी चौक पार्क के पास पुलिस चौकी  के ठीक पीछे बुधवार की सुबह कचरे में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गई।
पुलिस चौकी के पीछे भ्रूण मिलने की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब भ्रूण करीब 6 महीने का लग रहा है। कोरोना महामारी के चलते निगम कर्मचारी ने पीपी किट पहनकर भ्रूण को उठाया और पॉलिथीन में डालकर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 6:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओम प्रकाश मुल्तानी चौक पर सफाई कर रहा था। इस दौरान पुलिस चौकी के पीछे चंद कदमों की दूरी पर पार्क की दीवार के साथ लगते कचरे के ढेर में एक भ्रूण देखा। उसने इसकी सूचना तुरंत सफाई दरोगा दुर्गा देवी को दी। सफाई दरोगा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस चौकी के कर्मचारियों को मामले से अवगत करवाया। इस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी छानबीन के लिए बुला लिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह भ्रूण किसने कचरे के ढेर में फेंका है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 हमारा उदेश्य है कि “हरियाणा की हर छोटी और बढ़ी खबर सच्चाई के साथ दिखाना.  हर वो खबर जो हमारे जीवन पर असर डालती है जैसी है, वैसी दिखाना | जी हाँ,यहां आपको वो ख़बरें भी दिखेंगी, जिसे मीडिया दिखाने से डरता है।
हमारा उदेश्य है कि “हरियाणा की हर छोटी और बढ़ी खबर सच्चाई के साथ दिखाना.  हर वो खबर जो हमारे जीवन पर असर डालती है जैसी है, वैसी दिखाना | जी हाँ,यहां आपको वो ख़बरें भी दिखेंगी, जिसे मीडिया दिखाने से डरता है। 
 
No comments:
Post a Comment