Breaking

Tuesday, June 29, 2021

खाते से एक लाख 84 हजार से अधिक ऑनलाइन ठगी

खाते से एक लाख 84 हजार से अधिक ऑनलाइन ठगी
-पुलिस ने किया केस दर्ज
जींद : ( संजय कुमार ) निर्जन गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात लोगों ने 1 लाख 84 हजार 866 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। निर्जन निवासी सतबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका खाता एसबीआई जींद लघु सचिवालय शाखा में है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है, जिसको उसने प्रयोग ही नहीं किया। 6 जनवरी 2021 को 87 हजार 48 रुपए, 6 अप्रैल को 97 हजार 818 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से निकाल लिए जबकि उसका क्रेडिट कार्ड उसके पास है। इसका पता उसे तब लगा, जब वह अपने खाते से 29 जून को राशि निकलवाने के लिए गया था। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment