Breaking

Friday, April 8, 2022

मां भारती सेवा समर्पण सोसायटी द्वारा निर्माणाधीन शहीदों की याद में भारत माता मंदिर काबिले तारिफ - डा. राजेश भोला

मां भारती सेवा समर्पण सोसायटी द्वारा निर्माणाधीन शहीदों की याद में भारत माता मंदिर काबिले तारिफ - डा. राजेश भोला

जींद : मां भारती सेवा समर्पण सोसायटी द्वारा भारत माता मंदिर में अपना घर में मां भगवती के नवरात्रों के उपलक्ष पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल से डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला अपनी पत्नी सीमा भोला के साथ उपस्थित रहे और मां भगवती की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने मां भगवती का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपना घर की व्यवस्था को बड़े ही मन से देखा। जिसमें बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं के लिए यहां रहने का प्रबंध व उनके भोजन की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी और उत्तर भारत का पहला शहीदों की याद में भारत माता मंदिर भी निर्माणाधीन है। 2023 तक यह निर्माण पूर्ण हो जाएगा। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि भारत मंदिर में बजुर्गों के रहने के लिए जो अपना घर बनाया जा रहा है वो काबिलेतारिफ है। निर्माण कार्य पूरा होने पर यहां वृद्धों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां पूरी व्यवस्था देख कर उनके मन को प्रसन्नता हुई है। संस्था द्वारा उन्हें जो भी सेवा दी जाएगी वो उसे पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व चला हुआ है। और इस शुभ अवसर पर अपना घर जैसा प्रोजेक्ट जींद शहर के लिए ही नहीं आसपास जिलों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। अपना घर में बुजुर्गों के रहने का प्रबंधन होगा। यहां वो बजुर्ग रहेंगे जिन्हें किन्हीं कारणवश निकाल दिया गया है या फिर वो अपनों से बिछड गए हैं। ऐसे में संस्था द्वारा इन बजुर्गों की सेवा तो की ही जाएगी साथ ही उनके सम्मान का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर मां भारती सेवा समर्पण के सदस्य शम्मी ठकराल, विनय अरोड़ा, मनजीत शर्मा, धीरज भारद्वाज मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment