Breaking

Monday, May 15, 2023

*न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगे 12.85 लाख:जालंधर के दंपती ने चूना लगाया, नकली वीजा देकर फंसाया, पैसे वापस मांगने पर मारने की धमकी*

*न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगे 12.85 लाख:जालंधर के दंपती ने चूना लगाया, नकली वीजा देकर फंसाया, पैसे वापस मांगने पर मारने की धमकी*
जालंधर के दंपती ने चूना लगाया, नकली वीजा देकर फंसाया, पैसे वापस मांगने पर मारने की धमकी|   हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बारवा में टूरिस्ट वीजा पर 2 लोगों को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पंजाब के दंपती ने 12.85 लाख हड़प लिए। दंपती ने 30 लाख में दोनों को न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन नकली वीजा बनाकर दोनों को मुंबई भेज दिया। टिकट नहीं होने के कारण उनको लौटना पड़ा। पैसे मांगने पर दंपती ने जान से मारने की धमकी दी है।
व्हाट्सएप पर भेजा नकली वीजा
मंदीप सिंह ने बताया कि उसे और उसके कैथल निवासी दोस्त अमित को पूनम और उसके पति राजेश निवासी जालंधर ने 30 लाख रुपए टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया। विश्वास करके दोनों ने फाइल उनको भेज ‌दी। 7 जनवरी को पूनम ने फोन पर बताया कि उनका वीजा लग गया है। वीजा देखकर उसने साढ़े 6 लाख और अमित ने साढ़े 5 लाख रुपए RTGS कर दिए थे।
आरोपी पर विश्वास करके वे दोनों चंडीगढ़ पहुंच गए, क्योंकि मुंबई से उनकी फ्लाइट थी, मगर बीमा नहीं होने की वजह से वह मुंबई नहीं पहुंच पाए। बार-बार फोन करने पर आरोपियों ने उनके फोन तक नहीं उठाए। 29 जनवरी को आरोपियों की मांग पर अमित ने उनको 50 हजार रुपए गूगल-पे किए, मगर आरोपियों ने उनकी टिकट नहीं कराई और फोन बंद कर लिया। वीजा की जांच कराई तो वीजा भी नकली निकला।
जान से मारने की धमकी दे रहे
मंदीप के अनुसार, वे मामला जानने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment