Breaking

Monday, May 15, 2023

*हरियाणा में 18 मई को बदलेगा मौसम:6 जिलों में गरज चमक और 16 में साथ में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी*

*हरियाणा में 18 मई को बदलेगा मौसम:6 जिलों में गरज चमक और 16 में साथ में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी*
6 जिलों में गरज चमक और 16 में साथ में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी
हरियाणा में 18 मई को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 18 मई को पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में जहां तेज धूल भरी आंधी आएगी, वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई देगा।
IMD चंडीगढ़ की ओर से जारी मौसम चेतावनी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले पांच दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हाेने वाला है। गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि 16 व 17 मई को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलाेमीटर की रफ्तार से सतही हवा चलेगी।
*18 को इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम*

उत्तर हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में 18 मई को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत व पानीपत में 18 मई को धूल भरी, गरज चमक के साथ बारिश का आशंका है। इन जिलों में 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यही हाल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार व चरखी दादरी का रहने वाला है। यहां भरी आंधी, गरज चमक का येलो अलर्ट है।
*रात का तापमान स्थिर*

बीती रात भी गर्मी के लिहाज से अच्छी खासी पसीने छुड़ाने वाली रही। 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में केवल -1 डिग्री की ही गिरावट दर्ज हुई है। पंचकूला में 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम पारा गिर कर सबसे कम 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। सिरसा की रात सबसे गर्म रही। यहां पारे में 2 डिग्री की गिरावट आने के बाद भी रात का तापमान यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यमुनानगर में सबसे ज्यादा 2.7 डिग्री तक गिरावट न्यूनतम तापमान में हुई है। इसके बाद भी यहां पारा 21.9 डिग्री दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment