Breaking

Friday, May 26, 2023

जींद में पटवारी ने हड़पे किसानों के 2 करोड़:मुआवजा राशि क्रिकेट सट्‌टा-अय्याशी में उड़ाई; गर्लफ्रेंड के खाते में डाले लाखों रुपए

जींद में पटवारी ने हड़पे किसानों के 2 करोड़:मुआवजा राशि क्रिकेट सट्‌टा-अय्याशी में उड़ाई; गर्लफ्रेंड के खाते में डाले लाखों रुपए
 जींद: जींद जिले के उचाना क्षेत्र में खराब हुई फसलों के लिए आई करीब 2 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि पटवारी ने हड़प ली। राशि किसानों के खाते में न डालकर पटवारी सन्नी ने अपने दोस्तों के अकाउंट में डलवा दी, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल है। पुलिस 10 दिन पहले पटवारी को गिरफ्तार कर चुकी है।

पूछताछ के बाद यह पूरा खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में उसकी गर्लफ्रेंड समेत 3 अन्य लोगों को भी पकड़ा है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके उसे 4 दिन के और रिमांड पर लिया गया।
पुलिस की गिरफ्त में किसानों की 2 करोड़ मुआवजा राशि हड़पने वाला पटवारी सन्नी।

*29 लाख और लग्जरी गाड़ी रिकवर*

DSP संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि उचाना के नायब तहसीलदार प्रतीक की शिकायत पर मुआवजा राशि में घोटाला करने, फर्जी साइन करके दूसरों के खाते में मुआवजा राशि डाले जाने पर मामला दर्ज किया था। पुलिस सन्नी पटवारी को गिरफ्तार करने के बाद उससे रिकवरी कर रही है। 2 करोड़ में से अब तक 29 लाख रुपए, साढ़े 4 लाख रुपए के करीब की कीमत की गाड़ी की रिकवरी की जा चुकी है।
*पटवारी को सट्‌टा और अय्याशी का शौक*

DSP ने बताया कि सबसे ज्यादा रुपए सन्नी पटवारी द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के खाते में डाले गए। गर्लफ्रेंड के खाते से रुपए जो इसके अन्य जानकार थे, उनके डाले गए। सन्नी पटवारी द्वारा किसानों के मुआवजा की राशि गलत संगत में पड़ कर उड़ाई। क्रिकेट के मैचों में सट्टा लगाने के साथ-साथ ये अय्याशी भी करता था।
अपनी अय्याशी, क्रिकेट में सट्टा लगाने के लिए ये घोटाला किया गया। DC-SP की देखरेख में पूरे मामले की जांच चल रही है।

8 गांव के किसानों से किया फ्रॉड

गिरफ्तार किए गए सन्नी पटवारी के पास उचाना तहसील के 8 गांव थे। जिनमें तारखां, खटकड़, खेड़ी मंसानिया सहित अन्य गांव शामिल है। इन्हीं गांव के किसानों के साथ के किसानों से फ्रॉड किया गया।

No comments:

Post a Comment