Breaking

Sunday, May 21, 2023

*सोनीपत में 4 लाख रुपए लेकर भागा चोर-VIDEO:घर वालों को बोले पुलिस कर्मी-तुम लगो पीछे, हमारे को गोली मार देगा*

*सोनीपत में 4 लाख रुपए लेकर भागा चोर-VIDEO:घर वालों को बोले पुलिस कर्मी-तुम लगो पीछे, हमारे को गोली मार देगा*
हरियाणा के सोनीपत में शास्त्री कॉलोनी में चोर सीढ़ी लगाकर घर में घुसा और वहां से 4 लाख 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस मामले में अब सोनीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। चोर पशु बाड़े की छत पर फंसा था, लेकिन वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घरवालों से कहा कि तुम पकड़ो, वो गोली मार देगा। थाने से पुलिस आएगी तो कार्रवाई होगी। आरोप है कि इस दौरान चोर फरार हो गया। मकान मालिक के बेटे ने पुलिस की लापरवाही के पूरे सबूत ऑडियो, वीडियो हाेने का दावा किया है। सिटी थाना SHO ने मामले में प्रत्येक पहलू की जांच की बात कही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि चोर उनके सामने नहीं भागा।चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। 
चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।
पहले जानिए पूरा मामला
सोनीपत में बाइपास पर रेलवे फाटक के पास शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले रामफल ने पुलिस को बताया कि रात को 9 बजे के करीब वह, उसकी पत्नी व बच्चे घर पर थे। वह रोजाना की तरह खाना खाकर अपने मकान के उपर के कमरे मे जाकर सो गया। चार दिन पहले उसके लड़के राजेश ने उसे 4 लाख 10 हजार रुपए दिए थे।

राजेश की बस स्टैंड के पास खाद बीज की दुकान है। रुपए उसने अपनी चारपाई के बिस्तर तकिया के नीचे छुपा कर रखे हुए थे। रात को एक अज्ञात लडका मुंह पर कपडा बांधे हुआ था, घर में घुस गया। उसके शरीर के उपर का हिस्सा नंगा था। वह कमरे से 4 लाख 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया।
वारदात को लेकर जानकारी देते हुए धर्मेद्र मोर। 
वारदात को लेकर जानकारी देते हुए धर्मेद्र मोर।
चोरी के बाद रात को ये हुआ
रामफल मोर ने रात को सोने और चोरी से पहले मकान के पीछे सीढ़ी लगी देखी। बच्चों से पूछा, फिर उसे वहां से हटा दिया। चोर इससे पहले ही घर में घुस चुका था। इस बीच रामफल का बेटा धर्मेंद्र मोर घर आया। उसने घर में लगे सीसीटीवी देखे तो चोर की पूरी करतूत सामने आ गई। चोर इससे पहले कमरे से चार लाख रुपए चुरा चुका था।
धर्मेंद्र की सूचना के बाद डायल-112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र का दावा है कि पुलिस के आने के 15 मिनट बाद तक चोर उनकी भैंस के छप्पर (पशु बाड़े की छत) पर लटका हुआ था। उसने चोर को भागते देखा तो पुलिस को बताया और कहा कि चोर को पकड़ो। धर्मेंद्र के अनुसार पुलिस कर्मियों ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि उसके पास हथियार है, वह गोली मार सकता है। कार्रवाई तो सिटी पुलिस आकर करेगी।
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। 
चोर ने लगाया था मास्क, पहने थे दस्ताने
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि चोर हाथों में दस्ताने पहने हुए था। उसने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उसके शरीर पर शर्ट नहीं थी। उसने घर में घुसने से पहले आसपास पूरी ताक झांक की है। इस दौरान उसका कुत्ता भी घर के पीछे लगा। चोर सीसीटीवी में मकान के अंदर झांकते हुए और फिर वहां से सीढ़ी उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोर के पीछे कुत्ता भी लगा दिखाई देता है।

*हो चुकी एक बेटे की हत्या*

रामफल ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके लड़के जितेंद्र की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी थी। तभी से पूरा परिवार भयभीत है। अब सीढ़ी लगा कर घर में घुसकर 4 लाख रुपए चोरी करने की वारदात के बाद परिवार डरा हुआ है। सिटी थाना पुलिस ने रामफल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार जानकारी देते हुए। 
सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार जानकारी देते हुए।
एसएचओ बोले- हर पहलू की जांच हाेगी
सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को शास्त्री कॉलोनी में चोरी की सूचना मिली थी। वहां व्यक्ति ने बताया कि उसके चार लाख 10 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी में दिखाई दिया है। पुलिस इस मामले में प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। जल्द ही वारदात से पर्दा उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment