Breaking

Wednesday, May 17, 2023

*अंबाला में कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन:रोष मार्च निकाल विधायक की कोठी पर बजाई ताली-थाली; सरकार के खिलाफ नारेबाजी*

*विधायक की कोठी पर बजाई ताली-थाली; सरकार के खिलाफ नारेबाजी*
विधायक की कोठी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विधायक की कोठी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
हरियाणा के अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार सुबह अनोखा प्रदर्शन किया। भारी संख्या में कर्मचारी स्थानीय विधायक असीम गोयल के निवास पर पहुंचे। यहां थाली-ताली बजा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और बेरुखी का आरोप लगाया। कहा कि अगर सरकार इसके बावजूद भी संज्ञान नहीं लेती तो जींद में 28 मई को चेतावनी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा कदम उठाएंगे।
*सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।  *  

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
उधर, सुरक्षा के लिहाज से विधायक के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे कर्मचारियों ने यहां काफी देर तक थाली-ताली बजा नारेबाजी की। यहां कर्मचारियों ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं ले रही। कहा कि सरकार 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल को हुए समझौते को लागू करें अन्यथा बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता। 
सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता।
कर्मचारी बोले- समझौता लागू नहीं कर रही सरकार
सर्व कर्मचारी संघ के नेता महाबीर पाई ने कहा कि मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री के साथ 4-4 बार मीटिंग हो चुकी है,लेकिन 2 बार हुए समझौते को लागू नहीं किया जा रहा। कहा कि मुख्यमंत्री लाखों रुपए खर्च करके जन संवाद कर रहे हैं। सीएम कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्या का निवारण करें। वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान सेवा राम ने कहा कि संघ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य कई कर्मचारी हित की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार अनदेखी करती आ रही है।

No comments:

Post a Comment