Breaking

Wednesday, May 24, 2023

*करनाल आएंगे गृह मंत्री अनिल विज:आज महर्षि कश्यप जयंती समारोह पर करेंगे शिरकत, इंद्री अनाज मंडी में कार्यक्रम*

*करनाल आएंगे गृह मंत्री अनिल विज:आज महर्षि कश्यप जयंती समारोह पर करेंगे शिरकत, इंद्री अनाज मंडी में कार्यक्रम*
आज महर्षि कश्यप जयंती समारोह पर करेंगे शिरकत, इंद्री अनाज मंडी में कार्यक्रम|करना
अधिकारियों से बातचीत करते विधायक व SDM।
हरियाणा के करनाल की इंद्री अनाज मंडी में आज महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह होगा। जिसमें प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर शिरकत करेंगे।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह को लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। समारोह में ड्रामा पार्टी के कलाकारों द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते विधायक।
विधायक व SDM ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
मंगलवार को इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप व SDM राजेश पुनिया ने अधिकारियों की टीम के साथ समारोह स्थल पर पहुंचकर प्रंबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में ये होंगे शामिलृ
कार्यक्रम में गृह मंत्री अनिल विज व शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के अलावा करनाल के सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment