Breaking

Wednesday, June 7, 2023

*जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की संभावना:शहर में धूलभरी हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, तापमान सामान्य से 30 नीचे*

*जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की संभावना:शहर में धूलभरी हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, तापमान सामान्य से 30 नीचे*
शहर में धूलभरी हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, तापमान सामान्य से 30 नीचे|
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से माैसम में लगातार परिवर्तन जारी है। शहर में मंगलवार शाम काे धूल भरी अंधड़ के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जाे सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राजकीय काॅलेज नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री जुलाई के पहले हफ्ते में होने की संभावना बन रही है। पिछले साल 30 जून काे दस्तक दी थी। दरअसल, केरल तट तक मानसून करीब सप्ताहभर की देरी से कल बुधवार तक दस्तक देने की संभावना है।

मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम में उलटफेर और बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा लगातार बन रहे चक्रवातीय तूफान ने मानसून की चाल को सुस्त कर दिया है। ऐसे में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार भी प्रभावित होने की संभावना बन रही है।

10 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार

एचएयू के कृषि माैसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 7 जून को कहीं-कहीं हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु 8 व 9 जून को मौसम खुश्क तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है। मगर 10 जून को आंशिक बादलवाई भी सम्भावित है।

No comments:

Post a Comment