Breaking

Friday, June 2, 2023

*हरियाणा में मनरेगा की मजदूरी में इजाफा:अब 357 रुपए मिलेगा मेहनताना, पहले 331 मिलते थे; 26 रुपए की बढ़ोतरी*

*हरियाणा में मनरेगा की मजदूरी में इजाफा:अब 357 रुपए मिलेगा मेहनताना, पहले 331 मिलते थे; 26 रुपए की बढ़ोतरी*
अब 357 रुपए मिलेगा मेहनताना, पहले 331 मिलते थे; 26 रुपए की बढ़ोतरी|
केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की है। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपए मिलेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि बढ़े हुए रेट से श्रमिकों को मेहनाता दिया जाए।

मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं। हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपए मिलेंगे।
हरियाणा में पहले मिलते थे 331 रुपए
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी की है। इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपए प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment