Breaking

Saturday, June 17, 2023

*हरियाणा में कल होगी बिपरजॉय की एंट्री:8 जिलों की 74.92 लाख आबादी पर खतरा; 50 KM होगी हवा की स्पीड, पेड़ गिर सकते हैं*

*हरियाणा में कल होगी बिपरजॉय की एंट्री:8 जिलों की 74.92 लाख आबादी पर खतरा; 50 KM होगी हवा की स्पीड, पेड़ गिर सकते हैं*
राजस्थान के बाद कल हरियाणा में बिपरजॉय तूफान की एंट्री हो जाएगी। राजस्थान की ओर से राज्य के दक्षिण हिस्से के 8 जिले की 74,92,846 आबादी पर खतरा मंडराएगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में तूफान की तबाही के बाद इन जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

हालांकि राजस्थान के मुकाबले हवाओं में 10 किलोमीटर की रफ्तार में कमी आएगी, लेकिन इन हवाओं से बिजली के तार और सड़क के किनारे पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

इन 8 जिलों में अलर्ट
हरियाणा के दक्षिण हिस्से में आने वाले 8 जिलों के लिए विशेष रूप से अलर्ट घोषित किया गया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर और रोहतक में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा। दो अन्य जिलों में असर कम रहेगा। इसके अलावा सूबे के 14 जिलों में आंशिक असर दिखाई देगा।
राजस्थान के रास्ते आएगा बिपरजॉय
बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा और राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा, यहां से वह मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाएगा। हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है, लेकिन 18 जून तक ही इसके असर का साफ तौर पर पता चल पाएगा।

27 जून को मानसून पहुंचने की संभावना
एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण को प्रेरित कर सकता है। मानसून की सामान्य तारीख 27-28 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी मौसम विभाग ने इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

धान की शुरू हो चुकी बिजाई
हरियाणा में धान की बिजाई भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक धान की बिजाई के लिए मौसम अच्छा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश कम होती है, लेकिन इस बार बारिश होने से किसानों को लाभ होगा। क्योंकि धान की बिजाई के समय पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है और बारिश होने की वजह से किसानों की पानी की कमी काफी हद तक दूर होगी। इसके अलावा मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

No comments:

Post a Comment