Breaking

Sunday, June 4, 2023

*श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट की पहल:अस्पताल में मरीजों के लिए दूध, दलिया और रस का लगाया जा रहा लंगर*

*श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट की पहल:अस्पताल में मरीजों के लिए दूध, दलिया और रस का लगाया जा रहा लंगर*
अस्पताल में मरीजों के लिए दूध, दलिया और रस का लगाया जा रहा लंगर|
जरूरतों की मदद करने के लिए श्री महाकालेश्वर ट्रस्ट पंचकूला की ओर से पिछले 10 साल से सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में मरीजों व जरूरतमंदों के लिए सुबह के समय लंगर सेवा का आयोजन किया जा रहा है। लंगर के दौरान रोजाना 70 लीटर दूध, देशी घी का दलिया और रस मरीजों व जरूरतमंदों को हरेक फ्लोर पर जाकर दिया जाता है।

ट्रस्ट के राजेश मल्होत्रा, संजीव मनचंदा, यश जिंदल, विजय गर्ग और राकेश वासुदेवा ने बताया कि 2014 से अस्पताल परिसर में चाय के लिए सुबह के समय भटकते देख लंगर सेवा शुरू करने का आइडिया आया। मार्च 2014 से ट्रस्ट की ओर से रोजाना सुबह 6 से 8 बजे तक दूध, दलिया और रस का लंगर सेवा अस्पताल के सभी फ्लोर पर लगाया जाता है। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए दवाइयां सहित उनके जीविका का साधन भी मुहैया करवाया जाता है। सेक्टर-9 के राजेश मल्होत्रा ने बताया कि अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में रोजाना सुबह से लेकर देर शाम तक चाय-बिस्कुट का लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा डायलिसिस सेंटर के स्टाफ, डॉक्टरों व मरीज के परिजनों के लिए लंगर सेवा की व्यवस्था पूरे दिन के लिए की जाती है। चंडीगढ़ सेक्टर-15 के समर्थ एनजीओ में 40 बच्चे रहते हैं। वहां पर खाना बनाने की सुविधा नहीं है।

ऐसे में उनके परिवार द्वारा रोजाना वहां के बच्चों के लिए सुबह से लेकर रात के खाने की व्यवस्था रोजाना की जाती है। यहां तक कि उनमें कुछ पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कूल की पढ़ाई व किताबों और ड्रेस का खर्च भी वहन किया जाता है।

ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से अपने-अपने जानकारों को जागरूक किया जाता है कि वह जरूरतमंदों की मदद करे। इसके लिए सभी ट्रस्ट के सदस्य अपने जानकारों को ट्रस्ट से जोड़ते हैं ताकि एक जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल सके।

No comments:

Post a Comment